Breaking News :
>>दिल्ली में प्रवासी बुद्धिजीवियों से CM धामी का संवाद, कहा- उत्तराखण्ड के विकास में प्रवासियों की महत्वपूर्ण भागीदारी>>रेड-ऑरेंज अलर्ट पर मुख्य सचिव का बड़ा निर्देश, 24×7 अलर्ट मोड में रहें सभी विभाग>>परिणाम आधारित शिक्षा से विद्यार्थियों को रोजगार के साथ रोजगार सृजन के लिए तैयार करना जरूरी: कुलपति>>कार्यक्रम स्थगित कर आपदा प्रभावितों के बीच पहुंचे डॉ. धन सिंह रावत>>जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल की अध्यक्षता में जिला कौशल एवं अप्रेंटिसशिप समिति की समीक्षा बैठक सम्पन्न>>देहरादून में पंचायत उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित, 30 सितंबर से भरे जाएंगे नामांकन पत्र>>अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र ने बाड़ेछीना स्वास्थ्य केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, अनुपस्थित कार्मिकों पर मांगा स्पष्टीकरण>>मौहब्बेवाला ब्लैक स्पॉट पर हादसों की रोकथाम को तैनात रहेगी टास्क फोर्स; डीएम ने 24×7 पेट्रोलिंग एवं सघन चेकिंग के दिए निर्देश>>कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने सुनी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’, कहा ‘मन की बात’ है राष्ट्रहित और जनभागीदारी के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सुनी पीएम के मन की बात, बोले- सामाजिक कार्य की प्रेरणा देता है प्रत्येक एपिसोड>>प्रधानमंत्री का ‘मन की बात’ कार्यक्रम देशवासियों को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए करता है प्रेरित -मुख्यमंत्री>>सहकारिता चुनाव में नया रिकॉर्ड, सभी 10 जिला सहकारी बैंकों में निर्विरोध चुने गए पदाधिकारी>>घर में जमा पानी बन सकता है मलेरिया की वजह, बरसात में ऐसे करें मच्छरों की रोकथाम>>मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने गंगोत्री धाम में की पूजा-अर्चना>>1098 पर कॉल करें, मुसीबत में बच्चों को मिलेगी मदद>>विकासखंड कोट में सेवा संकल्प अभियान के बहुउद्देशीय शिविर में उमड़ा उत्साह>>रोजाना ब्रोकली खाने से शरीर को मिलते हैं ये 5 बड़े फायदे, हड्डियां भी होंगी मजबूत>>बांग्लादेश में ड्रम के अंदर मिला हिंदू ज्वैलर का शव, सिर-छाती पर धारदार हथियार के निशान>>आंगनबाड़ी केंद्र है बच्चों के भविष्य की बुनियाद रखने का प्रथम आयाम- रेखा आर्या>>SIR और चुनाव आयोग के मुद्दे पर 30 सितंबर को बैठक कर सकता है INDIA गुट
ताज़ा खबरेंदेशस्वास्थ

देश के 736 जिलों में आज होगा ड्राई रन, स्वास्थ्य मंत्री भी कोरोना वैक्सीन का ड्राई रन देखने चेन्नई में मौजूद

आकाश ज्ञान वाटिका, ८ जनवरी २०२१, शुक्रवार। देश में कोरोना वैक्सीनेशन से पहले आज सबसे बड़ी रिहर्सल की जाएगी। आज देश के सभी 736 जिलों में एक साथ टीकाकरण का पूर्वाभ्यास(ड्राई रन) किया जाएगा। इसको लेकर देश के सभी राज्यों में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आज देश के 33 राज्यों (हरियाणा, हिमाचल और अरुणाचल प्रदेश को छोड़कर) और सभी केंद्रशासित प्रदेशों में कोरोना वैक्सीन का दूसरा ड्राई रन शुरू हो रहा है।  इस ड्राई रन के तहत इस बात की तैयारी की जा रही है कि कैसे लोगों को कोरोना वैक्सीन लगानी है और उसकी पूरी प्रक्रिया क्या है।

देश में 13 या 14 जनवरी से शुरू हो सकता है टीकाकरण

देश में कोरोना टीकाकरण कार्यक्रम अगले हफ्ते से शुरू हो सकता है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मंगलवार को बताया गया था कि कोरोना वैक्सीन को मंजूरी मिलने के बाद टीकाकरण का कार्यक्रम 10 दिन बाद शुरू हो सकता है। देश में दो कोरोना वैक्सीन को आपातकालीन इस्तेमाल की मंजूरी 3 जनवरी को दी गई थी। ऐसे में माना जा रहा है देश में 13 या 14 जनवरी से कोरोना टीकाकरण कार्यक्रम की शुरुआत हो सकती है।

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन चेन्नई में मौजूद

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन भी कोरोना वैक्सीन का ड्राई रन देखने चेन्नई में मौजूद हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने यहां राजीव गांधी सरकारी सामान्य अस्पताल का दौरा किया। यहां उन्होंने तैयारियां का जायाजा लिया

तमिलनाडु में कोरोना वैक्सीन के दूसरे ड्राई रन की तैयारियां पूरी

तमिलनाडु में कोरोना वैक्सीन के दूसरे ड्राई रन की तैयारियां कर ली गई हैं। यहां चेन्नई के राजीव गांधी सरकारी सामान्य अस्पताल में तैयारी हुई हैं। अस्पताल के डीन का कहना है कि सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। हमने यहां ड्राई रन चलाने के लिए चार वैक्सीनेटर अधिकारियों को नियुक्त किया गया है।

बीकेसी जंबो कोरोना अस्पताल मुंबई में भी वैक्सीन का ड्राई रन

मुंबई के बीकेसी जंबो कोरोना अस्पताल में आज कोरोना वैक्सीन का ड्राई रन किया जाएगा। इसको लेकर तैयारियां हो गई हैं।

“कम समय में, भारत ने टीकों का विकास करके अच्छा किया है” : स्वास्थ्य मंत्री 

चेन्नई में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि कम समय में, भारत ने टीकों का विकास करके अच्छा किया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि अगले कुछ दिनों में, निकट भविष्य में हम अपने देशवासियों को ये टीके देने में सक्षम होना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि हमने सुनिश्चित किया है कि राष्ट्रीय स्तर से लेकर जमीनी स्तर तक लोगों को हर विवरण से अवगत कराया जाए। प्रशिक्षित और प्रक्रिया में लाखों स्वास्थ्यकर्मी जुटे हुए हैं।

स्वास्थ्य मंत्री ने आगे कहा कि 2 जनवरी को हमने देश के लगभग 125 जिलों में ड्राई रन चलाया था और आज हम देश भर के 736 जिलों यह कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि COVID19 टीकाकरण कार्यक्रम को सुचारू रूप से चलाने और लाभार्थियों के सर्वोत्तम तरीके से सहयोग के लिए स्वास्थ्य के क्षेत्र में काम करने वाले गैर सरकारी संगठनों से अनुरोध करें।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!