Breaking News :
>>24 नवंबर से हल्द्वानी में राष्ट्रीय सरस मेला, सीडीओ ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध तैयारियों के निर्देश>>कैंचीधाम में वीकेंड पर यातायात व्यवस्था होगी चाक-चौबंद, ओवररेटिंग पर भी लगेगी रोक>>नैनीताल में मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन, 6.97 लाख से अधिक मतदाता पंजीकृत>>मुख्य सचिव ने शासन स्तर पर लंबित प्रकरणों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश>>होर्मुज जलडमरूमध्य में वाणिज्यिक जहाज पर हमला, 11 भारतीय नाविक घायल>>अंतिम मतदाता सूची एवं प्रथम स्तरीय जांच को लेकर जिलाधिकारी ने की राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक>>नई दिल्ली में आयोजित होने जा रहे विभागीय सम्मेलन की तैयारियों को लेकर मंत्री रेखा आर्या ने की बैठक>>सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित हुआ बहुउद्देशीय शिविर>>चुनाव आयोग के खिलाफ विपक्ष का हल्लाबोल, बैरिकेड पर चढ़े राहुल गांधी, लहराया तिरंगा>>एक-एक पात्र व्यक्ति तक पहुंचे सरकार की योजना, कोई भी पात्र बुजुर्ग न रहे सामाजिक सुरक्षा से वंचित- डीएम>>फिर दिखा रजनीकांत का जलवा, ‘जेलर 2’ का धमाकेदार ट्रेलर हुआ रिलीज>>यूट्यूबर अनुराग डोभाल पर गंभीर आरोप, मारपीट और जान से मारने की धमकी की शिकायत पर FIR दर्ज>>कैंचीधाम के पास खाई में गिरा दूध से भरा पिकअप वाहन, तीन लोग घायल>>जूडियो का जलवा, 1,000 स्टोर्स का आंकड़ा छुआ, ट्रेंट के कारोबार में जोरदार उछाल>>डायबिटीज से बचना है तो आज ही बदलें ये 5 आदतें, वरना बढ़ सकता है टाइप-2 डायबिटीज का खतरा>>हरमनप्रीत कौर का बड़ा फैसला, छोड़ी भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी>>लखनऊ एयरपोर्ट पर लेबर कॉलोनी में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी, दो लोग झुलसे>>प्रशिक्षण तक सीमित नहीं, युवाओं को रोजगार से जोड़ें अधिकारी: डीएम>>जज फार्म में गंदे पानी की शिकायत पर सांसद अजय भट्ट ने डीएम को लिखा पत्र>>सीएम हेल्पलाइन की डीएम ने की समीक्षा, 92 लंबित शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश
ताज़ा खबरेंविदेश

श्रीलंका में गहराया राजनीतिक संकट, प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे ने अपने पद से दिया इस्तीफा

आकाश ज्ञान वाटिका, 9 मई 2022, सोमवार, नई दिल्ली। श्रीलंका में आर्थिक संकट के साथ वहां अब राजनीतिक संकट भी गहराता दिख रहा है। आज प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे के अनुरोध के बाद पीएम महिंदा ने यह फैसला लिया है। उनसे आपातकाल की स्थिति के बाद गहराते आर्थिक संकट के कारण पद छोड़ने का अनुरोध किया गया था। 

प्रधानमंत्री महिंदा ने श्रीलंकाई मंत्रिमंडल को पहले ही अपने इस्तीफे के बारे में सूचित कर दिया था। वहीं उनका इस्तीफा कैबिनेट में भी बिखराव लाएगा जिससे वहां अब और संकट गहरा सकता है। बता दें कि महिंदा राजपक्षे पहले कई बार कह चुके थे कि अगर श्रीलंका में आर्थिक संकट का एकमात्र समाधान उनका इस्तीफा है, तो वह ऐसा करने को तैयार हैं। 

सत्ताधारी पार्टी के समर्थकों ने सरकार का विरोध कर रहे लोगों पर ही बोल दिया धावा

राजधानी कोलंबो में इस बीच आज सत्ताधारी पार्टी के समर्थकों ने सरकार का विरोध कर रहे लोगों पर ही धावा बोल दिया। सरकार समर्थकों की पुलिस के साथ भी झड़प की जानकारी सामने आई है, जिसके बाद पुलिस ने उनपर आंसू गैस के गोले छोड़े और वाटर कैनर से पानी की बौछार की। गौरतलब है कि स्वतंत्रता के बाद से देश के सबसे खराब वित्तीय संकट के बीच राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे का वहां के आम लोग विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

सोमवार को सत्तारूढ़ पार्टी के सैकड़ों समर्थकों ने प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे के आधिकारिक आवास के बाहर रैली की। गोटा गो गामा विरोध स्थल पर सरकार समर्थकों ने लोहे के डंडों से प्रदर्शनकारियों पर हमला किया। मार्च के अंत में राष्ट्रव्यापी विरोध प्रदर्शन शुरू होने के बाद सरकार समर्थक और सरकार विरोधी लोगों के बीच यह पहली झड़प है। इस टकराव में कम से कम 20 लोग गंभीर रूप से घायल हुए है। वहीं झड़प के इलाके में अर्धसैनिक बलों को तैनात किया गया है और श्रीलंका के पश्चिमी प्रांत में कर्फ्यू लगा दिया गया है, जिसमें कोलंबो भी शामिल है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!