Breaking News :
>>शिक्षक केवल विद्यार्थी का नहीं, बल्कि पूरे राष्ट्र के भविष्य का निर्माण करता है- मुख्यमंत्री>>दिव्यांगजनों की प्रतिभा और उपलब्धियों को मिलेगा सम्मान>>यूपी का मतलब अल्टीमेट पोटेंशियल, टेक्सटाइल सेक्टर बनेगा नई औद्योगिक ताकत: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ>>योगी सरकार का ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर पेयजल आपूर्ति के साथ सुगम आवागमन की सुविधा पर भी जोर>>कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री से की शिष्टाचार भेंट>>बीरोंखाल में श्रमिक पंजीकरण शिविर, सैकड़ों श्रमिकों ने लिया हिस्सा>>जल एवं मच्छर जनित रोगों का खतरा बढ़ा, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी>>देहरादून-मसूरी मार्ग पर पानीवाला बैंड के पास गहरी खाई में मिला व्यक्ति का शव>>‘मिर्जापुर द मूवी’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, 4 दिनों में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>मुख्यमंत्री धामी से मिले नन्हे पर्वतारोही रियांश पंत और प्रिशा रावत>>स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 में देहरादून की बड़ी छलांग, 37वें से 12वें स्थान पर पहुंची राजधानी>>विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा, 29,929 मतदाता जांच में पाए गए अपात्र>>मसूरी के रॉक स्टोन पर चला एमडीडीए का बुलडोजर, अपर माल रोड पर अनाधिकृत निर्माण ध्वस्त>>संसाधनों और अवसरों की कमी किसी प्रतिभाशाली युवा के सपनों की राह में नहीं बनेगी बाधा- मुख्यमंत्री>>‘श्रमिक अपने पसीने से प्रदेश के विकास की नई इबारत लिख रहे’- महाराज>>जनता मिलन में 19 शिकायतें दर्ज, अधिकांश का मौके पर निस्तारण>>स्वस्थ बालिकाएं ही स्वस्थ और सशक्त समाज की नींव रखती हैं- ऋतु खण्डूडी भूषण>>उत्तराखण्ड के विकास का रास्ता इकोलॉजी और इकोनॉमी के संतुलन से होकर निकलेगा- मुख्यमंत्री>>उत्तराखंड में बढ़ा लंपी रोग का खतरा, 21 पशुओं में संक्रमण की पुष्टि, एक बछड़े की मौत>>अपने यादव कार्यकर्ताओं की भी नहीं रही सपा, राजभर ने अखिलेश को घेरा
ताज़ा खबरेंदेशराजनैतिक-गतिविधियाँ

आज पीएम मोदी भाजपा शासित 11 राज्यों के मुख्यमंत्रियों और सात उप मुख्यंत्रियों के साथ कर रहे बैठक

आकाश ज्ञान वाटिका, 14 दिसम्बर 2021, मंगलवार, बनारस। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को भाजपा शासित 12 प्रातों के मुख्यमंत्रियों और सात उपमुख्यंत्रियों के साथ बैठक कर रहे हैं। इस बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी मौजदू हैं। पीएम मोदी के बनारस दौरे का आज दूसरा दिन है। उन्होंने दौरे के पहले दिन श्रीकाशी विश्वनाथ धाम के नव्य भव्य स्वरूप का लोकार्पण किया। प्रधानमंत्री बैठक के अलावा चौबेपुर के उमरहा में महर्षि सदाफल देव की अनुभूतियों को सहेजे स्वर्वेद के दोहों पर आधारित महामंदिर में विहंगम योग संस्थान के वार्षिकोत्सव में भी शामिल होंगे।

प्रधानमंत्री बनारस के रेल इंजन कारखाना अतिथिगृह सभागार में मुख्यमंत्रियों और उपमुख्यमंत्रियों के साथ यह बैठक कर रहे हैं। इस दौरान सभी मुख्यमंत्री अपने प्रांतों में कराए गए विकास कार्यों के बारे में बताएंगे। जानकारी के मुताबिक, यह बैठक पिछले साल होनी थी लेकिन कोरोना महामारी के चलते नहीं हो सकी थी।

भाजपा शासित 12 राज्यों के मुख्यमंत्री और तीन राज्यों के डिप्टी सीएम बुधवार को अयोध्या का दौरा करने वाले हैं। भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री अयोध्या जाएंगे और भगवान राम से प्रार्थना करेंगे। इनमें हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, असम, मणिपुर, त्रिपुरा, गुजरात, हरियाणा, गोवा, बिहार, नागालैंड और अरुणाचल प्रदेश के लोग शामिल हैं। सभी मुख्यमंत्री और डिप्टी सीएम अयोध्या में रात भर रुकेंगे और विभिन्न मंदिरों के दर्शन करेंगे। वीआईपी के ठहरने के लिए विस्तृत व्यवस्थाएं की गई हैं। नगर मजिस्ट्रेट सत्येंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि अब तक 12 मुख्यमंत्रियों और तीन उपमुख्यमंत्रियों के आगमन का प्रोटोकाल प्राप्त हो चुका है। मुख्यमंत्री राम मंदिर निर्माण स्थल देखेंगे और राम लला की पूजा भी करेंगे। गणमान्य व्यक्तियों की मेजबानी अयोध्या नगर निगम के मेयर ऋषिकेश उपाध्याय करेंगे

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!