Breaking News :
>>जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन से शोक की लहर,मुख्यमंत्री धामी ने जताया दुःख>>गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले पर सियासत तेज, हाईकोर्ट के आदेश को लेकर आमने-सामने आए मंत्री और याचिकाकर्ता>>केदारनाथ यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियों का एसपी ने लिया जायजा, रुद्रप्रयाग से गौरीकुंड तक किया निरीक्षण>>केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मिले कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत>>चारधाम यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियां तेज, सीसीटीवी और भीड़ प्रबंधन पर बीकेटीसी का फोकस>>ग्वीनखाल इंटर कॉलेज में किशोर-किशोरियों को पॉक्सो एक्ट और नशे से बचाव की दी जानकारी>>प्रधानमंत्री मोदी ने मलेशिया और इथियोपिया के प्रधानमंत्रियों से की मुलाकात>>आज और कल दिल्ली में कई ट्रेनें रहेंगी रद्द, बदलेगा कई ट्रेनों का मार्ग>>7000 बीघा सरकारी जमीन पर घमासान, कांग्रेस ने धामी सरकार पर लगाए गंभीर आरोप>>उत्तराखण्ड में पार्किंग सुविधाओं का हुआ विकास>>नैनीताल में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 12 हजार किलो लहन नष्ट और 125 लीटर कच्ची शराब बरामद>>सेवा संकल्प अभियान मोदी के विकसित भारत-2047 का संकल्प- महाराज>>भारत को बड़ा झटका- एशियाई गेम्स से बाहर हुए वेटलिफ्टर ऋषिकांत सिंह>>बांग्लादेश के अखबार के न्यूजरूम में वरिष्ठ हिंदू पत्रकार का शव मिला, जांच की मांग>>डोडा में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, ऑपरेशन अशदर में ढेर आतंकी का शव बरामद>>अक्षय-सैफ की ‘हैवान’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये>>एसजीआरआरयू में तंबाकू के खिलाफ गूंजी हुंकार, सैकड़ों युवाओं ने लिया संकल्प>>आशा कार्यकर्ताओं एवं आशा फैसिलिटेटर्स के मानदेय की धनराशि अवमुक्त : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल>>बड़ी खबर : नैनीताल में दो आरोपियों पर जिला बदर की कार्रवाई, छह माह के लिए जिले से निष्कासन>>उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कांग्रेस के सभी पदों से दिया इस्तीफा
उत्तर-प्रदेशदेश

दो हजार के नोट बदलने का आज आखिरी दिन, चार बजे तक मिलेगी सुविधा

आकाश ज्ञान वाटिका, शनिवार, 30 सितम्बर 2023, नोएडा। दो हजार के नोट बदलने के लिए शनिवार अंतिम दिन है। बैंक में 4:00 बजे तक जबकि एटीएम में रात 12:00 बजे तक यह सुविधा मिलेगी। लीड बैंक अधिकारी के अनुसार, नोएडा के बैंकों में दिल्ली और गाजियाबाद के लोगों ने 100 करोड़ जमा कराए हैं। वहीं, अंतिम दिनों में भी यहाँ के लोगों ने नोएडा के बैंकों में धनराशि जमा कराई है। इनमें इंदिरापुरम, खोड़ा, अशोक नगर और मयूर विहार के अधिकतर लोग शामिल हैं।

लीड बैंक अधिकारी विदुर भल्ला बताते हैं कि जिले को मिला लक्ष्य अंतिम तारीख से सप्ताह भर पहले ही पूरा कर लिया गया है। इसके बाद भी लोगों ने 20 करोड़ से अधिक रुपये जमा कराए। बैंकों को शाम सात बजे तक करेंसी चेस्ट में जमा कराना होगा। सभी एटीएम के पैसे अगले दिन तक जमा कराने होंगे। जिले में 35 बैंकों की 570 शाखायें संचालित हो रही हैं, जबकि एटीएम की संख्या 820 है। 23 मई 2023 से नोट बदलने की घोषणा के बाद लीड बैंक की ओर से 37.5 लाख नोट बदलने का लक्ष्य रखा गया था।

भल्ला ने बताया कि नोटबंदी वाले हालात नहीं रहे, बहुत आसानी से नोट बदले गए हैं। इसके लिए 23 मई 2023 से ही शाखाओं पर 600 अतिरिक्त कर्मचारी तैनात किए गए थे। मई में औसतन 12 से 15 करोड़ तक एक दिन में बैंकों में पहुँचे थे, जबकि सितंबर में एक दिन औसतन 18 से 20 करोड़ तक जमा हुए हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!