Breaking News :
>>जल एवं मच्छर जनित रोगों का खतरा बढ़ा, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी>>देहरादून-मसूरी मार्ग पर पानीवाला बैंड के पास गहरी खाई में मिला व्यक्ति का शव>>‘मिर्जापुर द मूवी’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, 4 दिनों में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>मुख्यमंत्री धामी से मिले नन्हे पर्वतारोही रियांश पंत और प्रिशा रावत>>स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 में देहरादून की बड़ी छलांग, 37वें से 12वें स्थान पर पहुंची राजधानी>>विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा, 29,929 मतदाता जांच में पाए गए अपात्र>>मसूरी के रॉक स्टोन पर चला एमडीडीए का बुलडोजर, अपर माल रोड पर अनाधिकृत निर्माण ध्वस्त>>संसाधनों और अवसरों की कमी किसी प्रतिभाशाली युवा के सपनों की राह में नहीं बनेगी बाधा- मुख्यमंत्री>>‘श्रमिक अपने पसीने से प्रदेश के विकास की नई इबारत लिख रहे’- महाराज>>जनता मिलन में 19 शिकायतें दर्ज, अधिकांश का मौके पर निस्तारण>>स्वस्थ बालिकाएं ही स्वस्थ और सशक्त समाज की नींव रखती हैं- ऋतु खण्डूडी भूषण>>उत्तराखण्ड के विकास का रास्ता इकोलॉजी और इकोनॉमी के संतुलन से होकर निकलेगा- मुख्यमंत्री>>उत्तराखंड में बढ़ा लंपी रोग का खतरा, 21 पशुओं में संक्रमण की पुष्टि, एक बछड़े की मौत>>अपने यादव कार्यकर्ताओं की भी नहीं रही सपा, राजभर ने अखिलेश को घेरा>>बार-बार थकना और ज्यादा प्यास लगना! बच्चों में दिखें ये बदलाव तो हो जाएं सावधान>>लैंडिंग के बाद बेकाबू हुआ अमेजन का कार्गो विमान, कई गाड़ियों को मारी टक्कर, 5 लोगों की मौत>>‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, 120 करोड़ के पार पहुंची कमाई>>Vi के शेयर में अचानक आई तेजी, 3% से ज्यादा चढ़ा स्टॉक>>‘सेवा ही संगठन’ के संकल्प के साथ भाजपा ने तैयार किया जनसेवा का रोडमैप>>मोहनलाल की नई फिल्म के टाइटल का हुआ एलान, पोस्टर भी किया जारी
मनोरंजन

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण का आज जन्मदिन, जानिए उनके करियर और पर्सनल लाइफ से जुड़ी खास बातें

दीपिका पादुकोण का नाम सुनते हैं कि दर्शकों के मन में एक खूबसूरत, टैलेंटेड एक्ट्रेस की इमेज बन जाती है। इस इमेज को बनाने के लिए दीपिका पादुकोण ने काफी मेहनत की है। अपने अब तक करियर में कई एक्टर्स के साथ काम चुकींं दीपिका, सलमान के साथ पर्दे पर नजर नहीं आईं। आखिर इसकी क्या वजह है? साथ ही शाहरुख क्यों उन्हें बार-बार अपनी फिल्मों में लेते हैं? करियर से हटकर दीपिका की पर्सनल लाइफ भी उतार-चढ़ावों से भरी रही, लेकिन अब वह एक खुशहाल जिंदगी जी रही हैं।

सलमान खान के साथ नहीं की फिल्म 

सलमान खान हमेशा से ही दीपिका पादुकोण के साथ फिल्मों में काम करना चाहते थे। जब दीपिका मॉडलिंग किया करती थीं, तब सलमान ने उन्हें अपनी फिल्म का ऑफर दिया था, तब दीपिका को फिल्मों में आने का मन नहीं था। इस ऑफर के दो साल बाद दीपिका पादुकोण ने बॉलीवुड में शाहरुख खान की फिल्म ‘ओम शांति ओम’ से एंट्री ली। बाद में भी कई बार सलमान खान ने अपनी फिल्मों के ऑफर दीपिका पादुकोण को दिए लेकिन उन्हें वे किरदार पसंद नहीं आए। ऐसे में कभी संयोग ही नहीं बना कि सलमान और दीपिका पादुकोण एक फिल्म में काम कर सकें। सलमान खान की इतनी फिल्मों के ऑफर ठुकराने के बाद भी दीपिका के उनके साथ काफी अच्छे हैं। वह सलमान खान की बहुत रिस्पेक्ट करती हैं।

शाहरुख खान संग ज्यादा पसंद की गईं

शाहरुख खान के साथ दीपिका ने अपने करियर की शुरुआत बॉलीवुड में की। आगे भी दोनों कई फिल्मों में साथ नजर आए। फिल्म ‘पठान’ और ‘जवान’ हालिया फिल्में हैं, जिनमें दीपिका और शाहरुख की जोड़ी नजर आईं। दर्शकों को काजोल के बाद शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण के साथ पर्दे पर अच्छे लगते हैं। इन दोनों की अधिकतर फिल्में हिट रही हैं।

चर्चा में रहे रिलेशनशिप

करियर से हटकर दीपिका के रिलेशनशिप की बात की जाए तो उनका नाम कई लोगों के साथ जुड़ा। इनमें रणबीर कपूर, सिद्धार्थ माल्या, युवराज सिंह, महेंद्र सिंह धोनी जैसे नाम शामिल रहे। रणबीर कपूर के साथ तो दीपिका का रिश्ता लंबा चला, लेकिन बाद में दोनों की राहें जुदा हो गईं। फिर दीपिका पादुकोण की जिंदगी में रणवीर सिंह की एंट्री हुई, दोनों ने छह साल तक एक-दूसरे को डेट किया। साल 2018 में दोनों ने शादी कर ली। पिछले साल यानी 2024 में रणवीर सिंह और दीपिका के घर एक नन्ही परी आईं, दोनों ने अपनी बेटी का नाम दुआ रखा है।

इन फिल्मों ने बदली इमेज 

करियर के शुरुआती दौर में दीपिका पादुकोण ने ग्लैमर्स रोल किए, वह हीरो की लव इंट्रेस्ट ही बनती रहीं। फिर दीपिका पादुकोण ने ‘पीकू’ और ‘पद्मावत’ और ‘तमाशा’ जैसी फिल्में कीं, इन फिल्मों ने दीपिका की इमेज को काफी हद तक बदल दिया, वह एक वर्सटाइल एक्ट्रेस बन गईं।

(साभार)

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!