Breaking News :
>>सैनिक परिवारों को उच्च शिक्षा की सौगात>>न्यूज़ पोर्टल के विज्ञापन रेट पर पुनर्विचार की माँग, संचालकों ने महानिदेशक सूचना से लगाई गुहार>>उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने उठाया डिजिटल मीडिया की विज्ञापन दरों का मुद्दा>>बिना स्वीकृत मानचित्र के निर्माण पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो प्लेटफार्म सील>>राखी लेकर एसएसपी दून से मिलने पहुंचीं नन्हीं बालिकाएं, बांधी राखी और लिया सुरक्षा का भरोसा>>राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी>>मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में रक्षाबंधन व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान>>आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और बाजार मूल्यों की नियमित निगरानी करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>मानसून समाप्त होते ही प्रदेशभर में सड़क मरम्मत और सुधार कार्य युद्धस्तर पर शुरू किए जाएं- मुख्यमंत्री>>पटना में BPSC परीक्षा को लेकर जोरदार प्रदर्शन, सरकार से बातचीत की मांग पर अड़े अभ्यर्थी>>सशक्त बहना उत्सव में दिखा सरकार और मातृशक्ति के बीच विश्वास और आत्मीयता का रिश्ता>>सहसपुर में फिर शुरू होगी बंद पड़ी सिलाई यूनिट, ग्रामीण महिलाओं को मिलेंगे रोजगार के नए अवसर>>इमरान हाशमी की ‘गन मास्टर जी 9’ का टीजर जारी>>एनीमिया में किशमिश कितनी फायदेमंद? जानिए कब डाइट से मिलेगा लाभ और कब जरूरी है इलाज>>मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने पर जोर, डीएम ने ईआरओ और बीएलओ को दिए सख्त निर्देश>>त्योहारी सीजन में मिलावटखोरी पर प्रशासन सख्त, मिठाई की दुकानों और डेयरी पर ताबड़तोड़ छापेमारी>>उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, देहरादून समेत चार जिलों में येलो अलर्ट>>लापरवाह अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, सीईओ ने SIR की समीक्षा में दिए सख्त निर्देश>>धामी सरकार का विकास पर फोकस, मास्टर प्लान से अवैध निर्माण तक आवास विभाग की समीक्षा>>नवीन आढ़त बाजार का निर्माण पूरा, सितंबर तक प्लॉट आवंटन के निर्देश
ताज़ा खबरेंदेशधार्मिक

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज उज्जैन में नवनिर्मित नव्य-भव्य श्री महाकाल लोक देश को करेंगे समर्पित

प्रदोषकाल व शिव नाम मुहूर्त में प्रधानमंत्री करेंगे नवनिर्मित श्री महाकाल लोक का अवलोकन व लोकार्पण

शिवनगरी उज्जयिनी को महोत्सव के लिए कुंभ मेले जैसा सजाया गया है

आकाश ज्ञान वाटिका, मंगलवार, 11 अक्टूबर 2022, उज्जैन। आदि-अनंत भगवान महाकाल की नगरी उज्जैन में आज शाम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नवनिर्मित नव्य-भव्य श्री महाकाल लोक देश को समर्पित करेंगे। पूरी दुनिया में बसे सनातन धर्मावलंबियों के लिए यह आस्था, श्रद्धा व गौरव का पल होगा। लोकार्पण समारोह के लिए उज्जैन में अप्रतिम साज-सज्जा की गई है। केदारनाथ में नवनिर्माण, काशी विश्वनाथ में परिसर के विस्तार व सोमनाथ में नव्य निर्माण के बाद महाकालेश्वर मंदिर चौथा ज्योतिर्लिंग है, जहां कायाकल्प किया गया है। प्रधानमंत्री मोदी मंगलवार शाम 5.30 बजे उज्जैन पहुंचेंगे। सर्वप्रथम महाकाल मंदिर पहुंचकर ज्योतिर्लिंग की पूजा-अर्चना करेंगे। इसके बाद श्री महाकाल लोक का अवलोकन कर लोकार्पण करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी लोकार्पण के बाद जनसभा को संबोधित करेंगे। इसी सभा में गायक कैलाश खेर द्वारा लिखा व गाया गया महाकाल गान भी लोकार्पित किया जाएगा। खेर यहां प्रस्तुति भी देंगे।

प्रदोषकाल व शिव नाम मुहूर्त में प्रधानमंत्री करेंगे नवनिर्मित श्री महाकाल लोक का अवलोकन व लोकार्पण

प्रदोषकाल व शिव नाम मुहूर्त में प्रधानमंत्री मोदी नवनिर्मित श्री महाकाल लोक का अवलोकन व लोकार्पण करेंगे, उस समय प्रदोषकाल रहेगा। प्रदोषकाल होने से यह समय सभी इस समय शिव नाम मुहूर्त रहेगा। यह समय इसलिए भी चुना गया है, क्योंकि लोकार्पण के समय शुक्र की महादशा होगी तथा शुक्र की कन्या राशि में बुध के साथ युति होगी।

शिवनगरी उज्जयिनी को महोत्सव के लिए कुंभ मेले जैसा सजाया गया है

शिवनगरी उज्जयिनी को महोत्सव के लिए सिंहस्थ (कुंभ) मेले जैसा सजाया गया है। महाकाल मंदिर में उजास किया जा रहा है, अन्य मंदिरों में भगवान को नए वस्त्र धारण करवाए गए हैं। मोक्षदायिनी नदी मां शिप्रा स्थित रामघाट सहित अन्य घाटों का रंगरोगन व रोशनी से श्रृंगार किया गया है। जगह-जगह त्रिशूल, डमरू सहित महादेव के अन्य प्रतीक दिखाई दे रहे हैं।

प्रधानमंत्री कुछ देर गर्भगृह के सामने नंदी हाल में ध्यान भी करेंगे

प्रधानमंत्री मोदी महाकाल मंदिर के गर्भगृह में ज्योतिर्लिंग के दर्शन व पूजन-अर्चन करेंगे, किंतु जलाभिषेक नहीं करेंगे। महाकाल मंदिर में शाम पांच बजे बाद ज्योतिर्लिंग का जलाभिषेक निषेध है। मंदिर के मुख्य पंडित घनश्याम पुजारी षोडशोपचार पूजन अर्थात सोलह प्रकार के द्रव्यों से राजाधिराज महाकाल का पूजन करवाएंगे। पश्चात प्रधानमंत्री कुछ देर गर्भगृह के सामने नंदी हाल में ध्यान भी करेंगे।

श्री महाकाल लोक के लोकार्पण की गूंज विदेश में भी सुनाई देगी

भाजपा के विदेश संपर्क विभाग ने यूएसए, जर्मनी, आस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, यूके, यूएई, कनाडा, हालैंड, कुवैत सहित 40 देश के एनआरआइ को लोकार्पण कार्यक्रम दिखाने की व्यवस्था की है। मध्य प्रदेश भाजपा ने इन एनआरआइ को कार्यक्रम की लाइव लिंक भेजी है। इतना ही नहीं, विदेश के मंदिरों में लोकार्पण के अवसर पर मनेगा उत्सव, मंदिरों में दीप जलाए जाएंगे।

कार्यक्रम बड़ी स्क्रीन पर दिखाया जाएगा। इस तैयारी को लेकर वर्चुअल बैठक की गई, जिसमें इन देशों के एनआरआइ, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, विदेश संपर्क विभाग के सह संयोजक सुधांशु शामिल थे।

अद्भुत, अकल्पनीय और अलौकिक

सभी 13 अखाड़ों में श्री महाकाल लोक के निर्माण व लोकार्पण को लेकर उत्सवी उल्लास है। जूना अखाड़ा, निरंजनी पंचायती अखाड़ा, महानिर्वाणी अखाड़ा सहित सभी अखाड़ों के साधु-संतों, महामंडलेश्वर आदि ने श्री महाकाल लोक को अद्भुत, अकल्पनीय और अलौकिक बताया है। अखाड़ों के स्थानीय आश्रमों में वेदपाठी बटुकों, आचार्यों ने भी लोकार्पण को अपने-अपने अखाड़ों में उत्सव स्वरूप में मनाने की तैयारियां की हैं। 

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!