Breaking News :
>>दिग्गज फुटबॉलर पेड्रो रोड्रिग्ज ने फुटबॉल को कहा अलविदा, 39 की उम्र में खत्म किया शानदार सफर>>नशामुक्त भारत अभियान के तहत विशेष शपथ अभियान अब 18 अक्टूबर तक>>बागपत के खेकड़ा बाजार में एक परचून की दुकान में लगी भीषण आग, दो की मौत>>सुबह मुनक्का खाना कितना फायदेमंद? जानें इसके पोषक तत्व और सेवन का सही तरीका>>जनपद में चिन्हित 12,127 परिसंपत्तियों में से 6,219 की मैपिंग पूरी>>8 अक्टूबर से शुरू होगा मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक>>प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री>>कम तेल में बनाएं कुरकुरे तवा ब्रेड रोल, शाम की चाय से बच्चों के टिफिन तक रहेगा परफेक्ट स्नैक>>गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली को मजबूत करने के लिए विभागीय स्तर पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें- मुख्य सचिव>>पौड़ी में ‘गढ़देवा 2026-27’ का आगाज, 15 विकासखंडों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा>>बरसूण्ड देवता ग्राम समूह पम्पिंग पेयजल योजना से चालीस छोटे बडे़ गांव होंगे लाभान्वित- महाराज>>राजधानी में बढ़ते अपराध पर कांग्रेस नाराज, मुख्य सचिव आनंद वर्धन को सौंपा मांग पत्र>>पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक में घुसी कार, चार की मौत>>फ्रांस में भड़का छात्रों का आंदोलन, 2 लाख से ज्यादा लोग उतरे सड़कों पर>>यशपाल शर्मा की ‘धूड़’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>दिनभर मोबाइल-लैपटॉप देखने वालों सावधान! आंखों में थकान, जलन और धुंधलेपन से बचने के लिए अपनाएं ये 7 तरीके
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना का लाभ लेने के लिए अब शपथ पत्र देकर कर सकेंगे आवेदन, पढ़िए पूरी खबर

आकाश ज्ञान वाटिका, 2 मई 2022, सोमवार, देहरादून। सरकार ने मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के अंतर्गत उन बच्चों को राहत दे दी है, जिन्होंने एक मार्च 2020 से 31 मार्च 2022 तक कोरोना अथवा अन्य बीमारियों से अपने माता-पिता, अभिभावक या संरक्षक को खोया है और उनके पास मृत्यु का कोई चिकित्सा प्रमाण पत्र उपलब्ध नहीं है। योजना का लाभ लेने के लिए अब वे शपथ पत्र देकर आवेदन कर सकेंगे।

ग्राम प्रधान अथवा पार्षद के माध्यम से मृत्यु के कारण का सत्यापन कराते हुए इसका प्रमाणपत्र भी आवेदन पत्र के साथ संलग्न करना होगा। 31 मार्च को खत्म हो चुकी इस योजना में पात्र बच्चों को 31 मई तक निर्धारित प्रक्रिया पूर्ण कर आवेदन जमा करने की छूट दी गई है। सचिव महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास हरि चंद्र सेमवाल ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं

मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना में पात्र बच्चों को 21 वर्ष की आयु तक प्रतिमाह तीन हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने का प्रविधान किया गया है। राज्य में अब तक 4057 बच्चों को इससे आच्छादित किया जा चुका है। बावजूद इसके माता-पिता, अभिभावक या संरक्षक की मृत्यु पर इसका चिकित्सा प्रमाणपत्र न होने के कारण 150 से ज्यादा बच्चे छूट गए हैं। अब ऐसे बच्चों को योजना का लाभ देने के लिए सहूलियत दी गई है।

सचिव हरि चंद्र सेमवाल की ओर से जारी आदेश के अनुसार जिन बच्चों के पास माता-पिता, अभिभावक या संरक्षक की मृत्यु के संबंध चिकित्सा विभाग का कोई साक्ष्य या प्रमाणपत्र नहीं है, उनसे साक्ष्य के रूप में शपथ पत्र लिया जाएगा।

इसमें यह भी उल्लेख करना होगा कि बीमारी के दौरान कहां-कहां उपचार कराया गया। फिर इसे जिला स्तरीय समिति के सम्मुख प्रस्तुत किया जाएगा। यदि किसी की मृत्यु घर पर हुई हो तो उसके उपचार से संबंधित अभिलेख भी शपथ पत्र के साथ प्रस्तुत करने होंगे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!