Breaking News :
>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक>>प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री>>कम तेल में बनाएं कुरकुरे तवा ब्रेड रोल, शाम की चाय से बच्चों के टिफिन तक रहेगा परफेक्ट स्नैक>>गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली को मजबूत करने के लिए विभागीय स्तर पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें- मुख्य सचिव>>पौड़ी में ‘गढ़देवा 2026-27’ का आगाज, 15 विकासखंडों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा>>बरसूण्ड देवता ग्राम समूह पम्पिंग पेयजल योजना से चालीस छोटे बडे़ गांव होंगे लाभान्वित- महाराज>>राजधानी में बढ़ते अपराध पर कांग्रेस नाराज, मुख्य सचिव आनंद वर्धन को सौंपा मांग पत्र>>पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक में घुसी कार, चार की मौत>>फ्रांस में भड़का छात्रों का आंदोलन, 2 लाख से ज्यादा लोग उतरे सड़कों पर>>यशपाल शर्मा की ‘धूड़’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>दिनभर मोबाइल-लैपटॉप देखने वालों सावधान! आंखों में थकान, जलन और धुंधलेपन से बचने के लिए अपनाएं ये 7 तरीके>>स्मृति मंधाना बनीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की नई कप्तान>>दो महीने में दो ऊंची चोटियां फतह, अंकुर रावत ने माउंट भागीरथी-II पर फहराया तिरंगा>>चारधाम यात्रा ने रचा इतिहास, 56.18 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या>>सीएम धामी ने उत्तरकाशी के काशी विश्वनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना>>मसूरी में शरदोत्सव का रंगारंग आगाज, लोक संस्कृति के रंग में रंगा गांधी चौक>>24 नवंबर से हल्द्वानी में राष्ट्रीय सरस मेला, सीडीओ ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध तैयारियों के निर्देश
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

सेना व अर्द्धसैनिक बल के जवान एवं परिवार की शिकायतों के निराकरण के लिए उत्तराखण्ड पुलिस ने बनाई “Defence Forces Help Desk”

आकाश ज्ञान वाटिका, 25 मार्च 2022, शुक्रवार, देहरादून। देश की सीमा की सुरक्षा के लिए अपने घर से दूर तैनात सेना और अर्द्धसैनिक बलों के परिवार की सुरक्षा एवं शिकायतों के निराकरण के लिए अशोक कुमार, पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड ने Defence Forces Help Desk की शुरूआत की है। समस्त जनपदों के पुलिस कार्यालयों में सेना व अर्द्धसैनिक बलों में तैनात जवानों व उनके परिजनों की मदद के लिए इस हेल्प डेस्क का गठन किया जा रहा है।

हेल्पडेस्क पर जवानों और उनके परिजनों द्वारा थाना, क्षेत्राधिकारी कार्यालय, पुलिस अधीक्षक कार्यालय, डायल 112 सहित विभिन्न स्तरों पर की गयी शिकायातों एवं उन पर की गयी कार्यवाही का विवरण रखा जाएगा। जनपद प्रभारी मासिक रूप से इसकी समीक्षा भी करेेंगे।

अशोक कुमार ने बताया कि भारतीय सेना व अर्द्धसैनिक बलों में उत्तराखण्ड से काफी जवान तैनात हैं। प्रदेश के यह जवान अपने परिवार से दूर सीमाओं/दूरस्थ क्षेत्रों पर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हैं। इसके दृष्टिगत सेना व अर्द्धसैनिक बलों में कार्यरत जवानों व उनके परिजनों की मदद के लिए एवं उनकी सम्पत्तियों की सुरक्षा से संबंधित प्रकरणों में सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर वैधानिक कार्यवाही किये जाने के लिए समस्त जनपदों में Defence Forces Help Desk स्थापित किये जा रहे हैं। Defence Forces Help Desk में जवानों एवं उनके परिजनों द्वारा की गयी शिकायतों का त्वरित निस्तारण सुनिश्ति कराया जाएगा, जिसका मुख्यालय स्तर से भी पर्यवेक्षण किया जायेगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!