Breaking News :
>>‘हाउस ऑफ़ स्वाशा’ की सह-संस्थापिका स्वाति खंडूरी डिमरी ने कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा से की शिष्टाचार भेंट>>आपदा पुनर्निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश>>पीएम मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे होने पर राज्यसभा सांसद डॉ. नरेश बंसल ने दी बधाई>>अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले भारत को बड़ा झटका, हार्दिक पांड्या हुए बाहर>>काशीपुर में STF की बड़ी कार्रवाई, कार से भारी मात्रा में अवैध हथियार और 237 कारतूस बरामद>>‘अल्फा’ का धमाकेदार टीजर रिलीज, एक्शन अवतार में छाई आलिया भट्ट>>मसूरी रोड पर दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत>>प्रदेश में कूड़ा प्रबंधन के लिए 500 नए वाहन दिए जाएंगे>>SDRF के साहसिक अभियान ने बचाई दो युवकों की जान, 150 मीटर गहरी खाई से किया सकुशल रेस्क्यू>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कराटे चैंपियनशिप के विजेताओं को किया सम्मानित>>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा वार, कुल्हान और चन्द्रवनी में चार भवन सील>>विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान ने पकड़ी रफ्तार, 1882 मतदेय स्थलों पर घर-घर पहुँच रहे बीएलओ>>देहरादून में पहली बार ब्लूबेरी खेती की शुरुआत, 10 किसानों के साथ पायलट प्रोजेक्ट शुरू>>मोदी सरकार के 12 साल : मोदी युग में सड़क, रेल, हवाई सेवाओं का हुआ अभूतपूर्व विस्तार>>मुख्यमंत्री धामी ने ‘मेरी योजना’ पुस्तक के ऑडियो क्लिप का किया अनावरण>>मुख्यमंत्री धामी ने चयनित 221 अभ्यर्थियों को बाँटे नियुक्ति पत्र>>कैबिनेट मंत्री महाराज की छवि को नुकसान पहुँचाने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाही>>देहरादून के दून विहार में नई स्कॉर्पियो में लगी भीषण आग, टला बड़ा हादसा>>फीफा विश्व कप 2026 का काउंटडाउन शुरू, 11 जून से होगा आगाज>>फायरिंग केस में खान सर को बड़ी राहत, पटना सिविल कोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक
ताज़ा खबरेंदेशस्वास्थ

कोरोना वायरस संक्रमण बढ़ती रफ़्तार के मद्देनजर कई राज्यों ने लिया लॉकडाउन लगाने का फैसला

आकाश ज्ञान वाटिका, 20 मार्च 2021, शनिवार, नई दिल्ली। कोरोना वायरस संक्रमण के तेजी से बढ़ते नए मामलों को देखते हुए राज्य सरकारों ने सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। सबसे ज्यादा कोरोना महामारी को लेकर 5 राज्यों, महाराष्ट्र, पंजाब, कर्नाटक, गुजरात और छत्तीसगढ़ ने केंद्र और राज्य सरकारों की चिंता बढ़ा दी है। इन्हीं राज्यों में 80 फीसद से ज्यादा कोरोना वायरस संक्रमण के मामले सामने आए हैं। साथ ही मध्य प्रदेश, तमिलनाडु और दिल्ली में भी मामले तेजी से बढ़ रहा हैं।

कोरोना वायरस के खिलाफ टीकाकरण अभियान के तहत देशभर में अब तक लाभार्थियों को कोरोना रोधी वैक्सीन की कुल 4 करोड़ 11 लाख 55 हजार से ज्यादा खुराकें दी जा चुकी हैं। इनमें से 18,16,161 डोज शुक्रवार को दी गईं। मंत्रालय ने बताया कि लाभार्थियों में 76.86 लाख स्वास्थ्यकर्मी (पहली खुराक),  47.69 लाख स्वास्थ्यकर्मी (दूसरी खुराक), 79.10 लाख फ्रंटलाइन वर्कर्स (पहली खुराक) और 23.16 लाख फ्रंटलाइन वर्कर्स (दूसरी खुराक) शामिल हैं।

केंद्र सरकार ने राज्यों को ‘टेस्ट, ट्रैक और ट्रीट’ की रणनीति को अपनाने की सलाह दी गई है। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना महामारी के 40 हजार से अधिक नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1.15 करोड़ हो गई है और अब तक 1,59,558 लोगों की जान जा चुकी है।

[box type=”shadow” ]

  • महाराष्ट्र सरकार ने कोरोना की नई गाइडलांस को बढ़ाकर 31 मार्च 2021 कर दिया है।

कोरोना महामारी से बुरी तरह प्रभावित महाराष्ट्र सरकार ने नई कोरोना गाइडलाइंस को 31 मार्च 2021 तक के लिए बढ़ा दिया है। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा है कि अगर हालात काबू में नहीं हुए तो लॉकडाउन भी एक विकल्प है। इस बीच, राज्य सरकार ने थियेटर और ऑडिटोरियम को 31 मार्च तक 50 फीसद क्षमता से चलाने का आदेश दिया है। इस संबंध में शुक्रवार को जारी अधिसूचना में स्वास्थ्य सेवाओं और अन्य आवश्यक सेवाओं को छोड़कर निजी क्षेत्र के दफ्तरों को भी कर्मचारियों की 50 फीसद क्षमता के साथ काम करने को कहा गया है। जबकि, सरकारी और अर्धसरकारी दफ्तरों के लिए वहां के हेड को कर्मचारियों की संख्या को निर्धारित करने का अधिकार दिया गया है।

  • पंजाब सरकार ने स्कूलों को 31 मार्च 2021 तक बंद रखने का फैसला किया है। 11 जिलों में नाइट कर्फ्यू लगाया गया है।

पंजाब सरकार ने कोरोना से सबसे अधिक प्रभावित 11 जिलों में गाइडलाइंस को और सख्त कर दिया है। इन 11 जिलों में 31 मार्च तक मेडिकल कालेजों को छोड़ कर सभी शिक्षण संस्थान बंद करने के आदेश दिए गए हैं। इस दौरान परीक्षाएं भी स्थगित रहेंगी। मोहाली, अमृतसर, लुधियाना, पटियाला, होशियारपुर, जालंधर, कपूरथला, रोपड़, मोगाइन, एसबीएस नगर और फतेहगढ़ साहिब में रात 9 बजे से सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू लगाया गया है। नए फैसले में सरकार ने रोजाना होने वाली टेस्टिंग की संख्या 30 हजार से बढ़ाकर 35 हजार कर दी है।

  • मध्‍य प्रदेश सरकार ने भोपाल, इंदौर और जबलपुर में लॉकडाउन लगाने का आदेश दिया है।

मध्य प्रदेश के भोपाल, इंदौर और जबलपुर में शनिवार रात 10 बजे से सोमवार सुबह छह बजे तक यानी कुल 32 घंटे का लॉकडाउन लगाने का एलान किया गया है। 31 मार्च तक इन तीन शहरों में स्कूल-कॉलेज भी बंद रहेंगे। इस दौरान आवश्यक सेवाएं और उद्योग चालू रहेंगे। बिना अनुमति सामाजिक समारोह भी नहीं आयोजित किए जाएंगे। कोरोना संक्रमण के कारण ज्योतिर्लिग महाकाल मंदिर में दर्शन व्यवस्था में भी बदलाव हुआ है। इसके तहत रात नौ बजे से पहले सभी दर्शनार्थियों को मंदिर परिसर से बाहर आना होगा। श्रद्धालु शयन आरती दर्शन नहीं कर सकेंगे।

  • गुजरात सरकार ने सूरत शहर में रात के कर्फ्यू के समय को बढ़ा दिया गया है।

गुजरात में भी कोरोना की रफ्तार पर ब्रेक नहीं लग पा रहा है। औद्योगिक नगरी सूरत में भी तेजी से मामले बढ़ रहे हैं। पिछले एक दिन में तीन सौ से ज्यादा नए मरीजों के मिलने के बाद शहर में रात के कर्फ्यू के समय को बढ़ा दिया गया है। अब शुक्रवार से ही रात 10 के बजाय नौ बजे से सुबह छह बजे तक कर्फ्यू प्रभावी होगा। वहीं, अहमदाबाद में मॉल और मल्टीप्लेक्स को सप्ताहांत में बंद रखने का भी आदेश दिया गया है। शहर में रात का कर्फ्यू पहले से ही लागू है।[/box]

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!