Breaking News :
>>92 शिकायतें, कई परिवारों का दर्द, समाधान दिवस में डीएम ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश>>ज्यादा मक्खन खाना सेहत के लिए पड़ सकता है भारी, बढ़ सकता है कोलेस्ट्रॉल और मोटापे का खतरा>>एसआईआर पर भड़के असदुद्दीन ओवैसी, 10 करोड़ नाम हटाने का दावा कर उठाए सवाल>>‘रामायण पार्ट 1’ की रिलीज डेट का हुआ ऐलान, दशहरे से शुरू होगी एडवांस बुकिंग>>माउंट मुकुट ईस्ट फतह कर लौटा भारतीय तटरक्षक बल का दल, मुख्यमंत्री ने दी बधाई>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से प्रदेश प्रधान संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने की शिष्टाचार भेंट>>अल्मोड़ा: हरणा-शीतला मार्ग पर खाई में गिरी आल्टो, एक की मौत, दो घायल>>पहाड़ में बागवानी से संवर रही जिंदगी, दीपक नौटियाल की पहल से 120 महिलाओं को मिला रोजगार>>एसजीआरआर की ऑन्कोलॉजी टीम ने राष्ट्रीय सम्मेलन में हासिल की बड़ी उपलब्धि, जीते शीर्ष पुरस्कार>>टिहरी में पर्यटन के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य और आधारभूत सुविधाओं के विकास को दी जा रही प्राथमिकता : मुख्यमंत्री>>बाथरूम में करंट लगने से अवर अभियंता अनिल कुमार की मौत, गीजर से करंट लीक होने की आशंका>>समृद्ध किसान, सशक्त उत्तराखण्ड अभियान के तहत हल्द्वानी पहुँचा कृषक रथ>>अतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर मुख्यमंत्री ने 149 मेधावी बालिकाओं को स्मार्टफोन प्रदान कर किया सम्मानित>>देहरादून में पुलिस का व्यापक सत्यापन अभियान, 147 भवन स्वामियों पर 14.70 लाख रुपये का जुर्माना>>बेटियों की प्रतिभा को सम्मान देना और उन्हें सशक्त बनाने की दिशा में सरकार कर रही लगातार कार्य-रेखा आर्या>>देहरादून में जिला योजना समिति चुनाव की नामांकन प्रक्रिया 12 अक्टूबर से, मतदान व मतगणना 16 अक्टूबर को>>मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘Maverick Jaspal: The Man Who Changed Indian Shooting’ पुस्तक का किया विमोचन>>पोषण माह के समापन पर आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों को किया सम्मानित>>पाबौ में पशुपालन विभाग ने लगाया जन-जागरूकता एवं पशु चिकित्सा शिविर, 40 पशुपालक लाभान्वित>>सिरासू में पर्यटन सुविधाओं के विस्तार और स्थानीय स्वरोजगार को मिलेगा बढ़ावा, जिलाधिकारी ने किया भ्रमण
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

जनपद में मतदाता सूची को शत प्रतिशत शुद्ध करने के सम्बन्ध में अपर जिला अधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी रामजी शरण शर्मा ने ली बैठक

आकाश ज्ञान वाटिका। देहरादून, 8 जनवरी 2020 (सूचना)। अपर जिलाधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी रामजी शरण शर्मा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बीएलओ सुपरवाइजरों के साथ दिव्यांगजन मतदाताओं के विवरण को दुरूस्त करने तथा नये मतदाताओं को मतदाता सूची में शामिल करने और डूप्लीकेसी को दूर करते हुए मतदाता सूची को शत्प्रतिशत् शुद्ध करने के सम्बन्ध में बैठक आयोजित करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
अपर जिलाधिकारी ने मतदाता सूची में दर्ज दिव्यांगजनों के सम्बन्ध में कहा कि सूची में 18 से 19 वर्ष के कुछ मतदाता सूची में दर्ज होने बाकी हैं जबकि 30 से 40 वर्ष के कुछ मतदाता अधिक संख्या में दर्ज हैं तथा इस सम्बन्ध में बीएलओ के माध्यम से सत्यापन करवाते हुए डूप्लीकेसी को दुरूस्त करें साथ ही दिव्यांगता का वर्ग निर्धारित करते हुए समाज कल्याण द्वारा दी जा रही पेंशन सही लाभार्थी को पंहुच रही है, इस बात को भी सत्यापित करेंगे। उन्होंने 18 से 19 वर्ष के नये मतदाताओं को शामिल करने के लिए 12 जनवरी को युवा दिवस, 15 जनवरी को सैनिक दिवस तथा 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर शिक्षण संस्थानों,एवं विभिन्न क्षेत्रों में कैम्पैन चलाते हुए युवा मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में दर्ज करवाने तथा मतदान करने हेतु प्रेरित करने के भी निर्देश दिये।
अपर जिलाधिकारी ने मतदाता सूची को शत् प्रतिशत् शुद्ध करने के लिए शिफ्टेड, मृत तथा अनेक जगह पंजीकृत मतदाताओं का सही सत्यापन करनें, अवशेष महिला मतदाताओं को जोड़ने, साथ ही समाज कल्याण द्वारा पेंशन प्राप्त करने वाले मतदाताओं की सूची में आने वाले गैफ का भी सही सत्यापन करते हुए मतदाता सूची का शुद्धिकरण करने के निर्देश दिये। उन्होंने इस सम्बन्ध में लोगों द्वारा उम्र, स्थान, दिव्यांगता का वर्ग अथवा किसी भी प्रकार के संशोधन के लिए प्राप्त होने वाले दावों एवं आपत्तियों का ऑनलाइन डिस्पोजल करने तथा नये मतदाताओं का नाम दर्ज करवाने व किसी भी प्रकार के करैक्शन के लिए जिला कलेक्ट्रेट अथवा प्रत्येक तहसील में लोगों की ओर से प्राप्त होने वाले आवेदनों को स्वीकर करने के निर्देश दिये।
इस दौरान सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी पी.एस रावत ने प्रेजेन्टेशन के माध्यम सभी सुपरवाईजरों को मतदाता सूची के शुद्धिकरण के सम्बन्ध में अवगत कराया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!