Breaking News :
>>पोषण माह के समापन पर आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों को किया सम्मानित>>पाबौ में पशुपालन विभाग ने लगाया जन-जागरूकता एवं पशु चिकित्सा शिविर, 40 पशुपालक लाभान्वित>>सिरासू में पर्यटन सुविधाओं के विस्तार और स्थानीय स्वरोजगार को मिलेगा बढ़ावा, जिलाधिकारी ने किया भ्रमण>>सेवा संकल्प अभियान के तहत रायपुर विधानसभा में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया प्रतिभाग>>राहुल गांधी की बयानबाजी के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, फूंका पुतला>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से पूर्व सैनिक संगठनों के पदाधिकारियों एवं पूर्व सैनिकों ने की भेंट>>जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>पिज्जा-बर्गर नहीं, इस बार शिमला मिर्च से बनाएं चटपटी बेसन वाली सब्जी; जानें आसान रेसिपी>>हिमंत बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी पर कसा तंज, दिल्ली आंदोलन को बताया तमाशा>>सीजेपी के प्रदर्शन को संबित पात्रा ने बताया ‘फ्लॉप शो’, विपक्ष पर लगाए अराजकता फैलाने के आरोप>>मुरादाबाद में मौसम का कहर, कहीं ओलावृष्टि तो कहीं गिरे पेड़, किसानों की फसलें बर्बाद>>नोबेल शांति पुरस्कार नहीं मिलने पर भड़के ट्रंप, बोले- अमेरिका इस अपमान को नहीं भूलेगा>>Gold-Silver Price- सोने की कीमत में ₹1,900 का उछाल, चांदी भी हुई ₹4,500 महंगी>>अखरोट या बादाम, दिमाग के लिए कौन ज्यादा फायदेमंद? जानिए दोनों के पोषक तत्वों और स्वास्थ्य लाभों के बारे में>>प्यार, जुदाई और एक्शन का तड़का, रिलीज हुआ गुरमीत चौधरी की फिल्म ‘तुम मेरे हो’ का ट्रेलर>>नशे के नेटवर्क पर होगा करारा प्रहार, ड्रग्स माफियाओं पर कसेगा शिकंजा>>देहरादून में कम लिंगानुपात वाले क्षेत्रों पर रहेगी विशेष नजर, अल्ट्रासाउंड केंद्रों की होगी सघन निगरानी>>पाबौ का भराड़ी देवी स्वयं सहायता समूह बना मिसाल, गांव में ही रोजगार से आत्मनिर्भर बन रहीं महिलाएं>>मानसिक स्वास्थ्य, बालिका अधिकारों और विधिक सहायता के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक>>किशोरों की मानसिक सेहत पर बढ़ रहा चिंता का असर, जानें लक्षण और बचाव के उपाय
देश

अन्य (किन्नर) समुदाय को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए जनपद में की गयी नयी पहल

आकाश ज्ञान वाटिका। देहरादून, 27 दिसम्बर 2019 (सूचना)। जिलाधिकारी सी  रविशंकर की अध्यक्षता में कैम्प कार्यालय में सम्पन्न हुई बैठक में किन्नर समुदाय को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए मुख्य विकास अधिकारी जी.एस रावत ओर कौशल सेवायोजन विभाग के अधिकारियों के द्वारा व्यापक विचार-विमर्श किया गया। विचार-विमर्श में तय किया गया कि किन्नर समुदाय को स्किल  प्रशिक्षण देकर उन्हें स्वरोजगार हेतु आवश्यक वित्तीय  सुविधायें दी जायेंगी, जिससे  एक ओर किन्नर समुदाय आत्मनिर्भर  बनेगा, दूसरी ओर समाज की मुख्यधारा में जुड़कर अपना सार्थक योगदान भी दे सकेगा। इस दौरान जिलाधिकारी ने उपस्थित किन्नर समुदाय के सदस्यों से पूछा कि उनकी रूचि किस-किस तरह के छोटे-छोटे व्यावयायिक कार्यों में हैं, साथ ही उनकी शैक्षिक योग्यता इत्यादि की जानकारी लेते हुए सेवायोजन अधिकारियों को निर्देश दिये। किन्नर समुदाय के लोगों से उनकी शैक्षिक योग्यता, उम्र, इच्छुक व्यवसाय इत्यादि का सम्पूर्ण विवरण प्राप्त करते एक सूची तैयार करें तथा उसी तरह के उनको स्किल्ड प्रशिक्षण देने पर भी होमवर्क करें। उन्होंने कहा कि इनको इनके रूचि वाले क्षेत्र जैसे ब्यूटीशियन, फैशन आदि का निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जायेगा तथा व्यवसाय चलाने हेतु लोनिंग-मार्केटिंग इत्यादि  उपलब्ध करवाने में भी मदद की जायेगी।
किन्नर समुदाय के लोगों ने भी अपना अनुभव साझा करते हुए कहा कि इस समुदाय में भी अनेक लोग अच्छे एजुकेटेड हैं किन्तु उचित मंच ना मिल पाने के चलते ही समाज में अपना सार्थक योगदान नहीं दे पा रहे हैं, अब इस तरह के प्रशिक्षण व स्वरोजगार कार्यक्रम से वे आत्मनिर्भर बन सकेंगे तथा समाज की मुख्यधारा से भी जुड़ सकेंगे। इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी ने युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने हेतु अधिक तन्मन्यता से कार्य करने तथा विभिन्न क्षेत्रों में ‘कौशल विकास प्रशिक्षण’ के लिए प्रचार-प्रसार के दौरान ही 2-3 दिन एक ही जगह हाॅल्ट करते हुए युवाओं के साथ-साथ पंजीकरण करने के सेवायोजन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि सेवायोेजन विभाग ‘कौशल विकास प्रशिक्षण’ एवं स्वरोजगार  प्रोत्साहन हेतु प्रारूप तैयार करते हुए विकासखण्ड के माध्यम से हर ग्राम पंचायत तक पंहुचाने तथा प्रत्येक ग्राम पंचायत विकास अधिकारी के पास अनिवार्य रूप से रोजगार चाहने वाले युवाओं का पंजीकरण रजिस्टर हो, जिसमें जिस तरह का व्यवसाय कोई व्यक्ति चाहता हैं उसका सब विवरण हो, साथ ही स्किल्ड प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले युवाओं को विभिन्न रोजगार देने वाली फर्मों से टाइअप, वित्तीय तथा अन्य तकनीकी सहायता प्रदान करते हुए सुनिश्चित करें कि यदि किसी व्यक्ति में हुनर है, विजन है तो उसको अनिवार्यतः स्वरोजगार से जोड़ने पर फोकस करें। जिलाधिकारी ने कहा कि लोगो को स्वरोजगार की सफलता की कहानी से भी प्रेरित करें और ग्राम प्रधानों का भी इसमें यथा संभव सहयोग लें।
इस अवसर पर बैठक मुख्य विकास अधिकारी जी.एस रावत, उप निदेशक  व उप परियोजना समन्वयक उत्तराखण्ड कौशल विकास चन्द्रकान्ता, जिला सेवायोजन अधिकारी प्रवीन गोस्वामी, क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी ममता चैहान, वैयक्तिक सहायक मैडम रजनी रावत, मिनल गावस्कर सहित बड़ी संख्या में अन्य समुदाय के लोग व सेवायोजन विभाग के कार्मिक उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!