Breaking News :
>>एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान>>विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने चंद्र मोहन सिंह नेगी राजकीय बेस हॉस्पिटल कोटद्वार का किया औचक निरीक्षण>>टिहरी में प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने किया ध्वजारोहण, स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को किया नमन>>देश का 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस जनपद नैनीताल में धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया>>टिहरी पुलिस ने धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, 25 पुलिस कार्मिक रजत जयंती पदक से अलंकृत>>एसजीआरआर विश्वविद्यालय तिरंगे के रंग में रंगा>>स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने किया ध्वजारोहण>>पिथौरागढ़ के मिनी स्टेडियम में प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने किया ध्वजारोहण>>स्वतंत्रता हमें बहुत बड़ी कुर्बानियों के बाद मिली है, इसकी रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी- डीएम>>स्वतंत्रता दिवस पर सीएम धामी ने मुख्यमंत्री आवास में फहराया तिरंगा, दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ>>स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य सचिव ने सुशासन, विकसित उत्तराखण्ड और हिमालय संरक्षण का लिया संकल्प>>द्वाराहाट में खिलेगा भाजपा का कमलः डाॅ. धन सिंह रावत>>80 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एसएसपी देहरादून द्वारा पुलिस लाइन देहरादून में किया ध्वजारोहण>>विभाजन की विभीषिका को याद कर एमडीडीए में दी श्रद्धांजलि>>सीएम धामी ने प्रदेशवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ>>भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज का आगाज कल से, स्पिन ट्रैक पर टीम इंडिया के सामने बड़ी चुनौती>>हर घर तिरंगा अभियान के तहत न्यू टिहरी में सीबीसी की फोटो प्रदर्शनी का हुआ उद्घाटन>>देहरादून में हुड़दंगियों पर पुलिस की सख्ती, सार्वजनिक स्थान पर हंगामा करने वाले 3 गिरफ्तार>>तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, हर घर तिरंगा अभियान को मिला व्यापक समर्थन- रेखा आर्या>>घायल श्रमिकों से मिले मुख्यमंत्री धामी, जिला अस्पताल में जाना कुशलक्षेम
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

‘किसानों की आय दोगुनी करने के लिए प्रदेश सरकार करेगी ऋण मेले आयोजित’ : धन सिंह रावत

आकाश ज्ञान वाटिका, 12 जुलाई 2022, मंगलवार, देहरादून। सहकारिता मंत्री डॉ० धन सिंह रावत ने कहा कि दीन दयाल उपाध्याय किसान कृषि ऋण योजना के तहत 6.40 लाख लाभार्थियों व 2837 स्वयं सहायता समूह को 3630 करोड़ रुपये का ब्याज रहित ऋण वितरण किया गया।

सहकारिता मंत्री डॉ० धन सिंह रावत ने कहा कि किसानों की आय दोगुनी करने के लिए प्रदेश सरकार प्रदेशभर में ऋण मेले आयोजित करेगी। ऋण मेले के लिए उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विधायकों से समय लेकर ऋण मेले उनकी विधानसभा क्षेत्र मेले लगाए जाएं। जिससे किसानों को मदद मिल सके।

सोमवार, 12 जुलाई 2022 को मियांवाला स्थित सहकारी निबंधक मुख्यालय सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित हुई। जिसमें डॉ० धन सिंह रावत ने कहा कि सहकारी समितियों के पैक्स व बैंक की ओर से दीन दयाल उपाध्याय सहकारिता किसान कल्याण योजना में सामान्य लघु, सीमांत व गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले किसानों को कृषि कार्यों के लिए व्यक्तिगत रूप से एक लाख से पांच लाख रुपये तक के ब्याज रहित ऋण की सुविधा दी गई है। जिससे राज्य के किसानों की उन्नति हुई है। राज्य सहकारी बैंक के एमडी नीरज बेलवाल ने कहा कि बैंक एवं समितियों में एनपीए खातों की वसूली की जा रही है। अल्मोड़ा डीसीबी ने 17 लाख 41 हजार एनपीए वसूला है, जबकि ऊधमसिंह नगर डीसीबी ने 5 करोड़ 44 लाख रुपये एनपीए वसूले गए।

मंत्री डॉ० रावत ने कहा कि उत्तराखंड सहकारी संघ के एमडी को निर्देश दिए कि उर्वरक स्टाक का 15 दिन के भीतर बुलेटिन दें। एमडी रामिन्द्री मंद्रवाल ने बताया कि उर्वरक का राज्य में पूरा स्टाक है

इसके बाद एमपैक्स कंप्यूटरीकरण प्रगति पर सहकारिता सचिव डा. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने कहा कि पैक्स कंप्यूटराइजेशन में तेलंगाना से आगे उत्तराखंड राज्य है। उन्होंने कहा कि सभी एमपैक्स का जल्द शत प्रतिशत कंप्यूटराइजेशन किया जाएगा।

सहकारिता मंत्री ने मुख्यमंत्री घस्यारी कल्याण योजना, सौर स्वरोजगार योजना मोटर साइकिल टैक्सी योजना की प्रगति, कैडर सचिवों की नियमावली की प्रगति और प्रत्येक विकासखंड व तहसील स्तर पर तैनात कार्मिकों की स्थिति की समीक्षा, सहकारिता विभाग का संशोधित विभागीय ढांचा और राज्य समेकित परियोजना के अंतर्गत सहकारिता विभाग की ओर से संचालित परियोजनाओं की समीक्षा की गई।

समीक्षा बैठक में निबंधक सहकारिता आलोक कुमार पांडे, अपर निबंधक ईरा उप्रेती, अपर निबंधक आनंद एडी शुक्ल आदि मौजूद रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!