Breaking News :
>>तीन दिन में पोर्टल पर प्रोजेक्ट अपलोड करें विभाग- मुख्य सचिव>>मानसून में दही खाना सही है या नहीं? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>सेवा पखवाड़ा सरकार और जनता के बीच भरोसे का सेतु- महाराज>>वीकेंड पर ‘अल्फा’ की कमाई में आया उछाल, फिल्म ने तीन दिन में कमाए इतने करोड़ रुपये>>महाराज ने पोखड़ा में ₹60 लाख की लागत से निर्मित आवासीय भवन का किया लोकार्पण>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से मिले लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) अजय कुमार सिंह>>सीएम धामी ने रामनगर में ₹29.65 करोड़ की लागत से नवनिर्मित धनगढ़ी पुल का किया लोकार्पण>>सेवा, सुशासन एवं समर्पण के साथ जनहित में कार्य कर रही धामी सरकार- गणेश जोशी>>देहरादून में सुरक्षा जवानों की भर्ती हेतु विकासखंड स्तर पर होंगे रोजगार शिविर आयोजित>>सेवा, सुशासन और समर्पण का सशक्त संदेश बना ‘सेवा पखवाड़ा’>>7 जुलाई 2026 तक जमा करें गणना प्रपत्र, नहीं तो छूट सकता है मतदाता सूची में नाम>>राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने देहरादून जनपद को ₹219.29 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की दी सौगात>>‘सेवा, सुशासन एवं समर्पण: जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम का शुभारंभ>>ऋतु खंडूरी ने किया कोटद्वार के मोटाढांग में ₹1.47 करोड़ की पेयजल योजना का शिलान्यास>>बदरीनाथ धाम के चढ़ावा चोरी पर जवाब दे सरकार- कांग्रेस>>स्वामी विवेकानंद का जीवन आत्मविश्वास, सेवा और राष्ट्रभक्ति का अनुपम उदाहरण- मुख्यमंत्री धामी>>‘अल्फा’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये>>मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में बदल रही मसूरी की तस्वीर, पर्यटन विकास मॉडल को मजबूती देगी विश्वस्तरीय रोपवे परियोजना>>वीबी-जीरामजी योजना के तहत संवरेंगे खस्ताहाल विद्यालय- डाॅ. धन सिंह रावत>>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा प्रहार, ऋषिकेश में अवैध भवन सील
आर्थिक गतिविधियाँउत्तराखण्डदेहरादून

टमाटर की बढ़ती दर को नियंत्रित रखने एवं मुनाफाखोरी पर रोक लगाए जाने हेतु जनपद देहरादून में किया गया अनुश्रवण टीम का गठन

आकाश ज्ञान वाटिका, 15 जुलाई 2023, शनिवार, देहरादून। जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका के निर्देशों के अनुपालन में अपर जिलाधिकारी प्रशासन डॉ० एस.के. बरनवाल ने अवगत कराया है कि टमाटर की बढ़ती दर को नियंत्रित रखने मुनाफाखोरी पर रोक लगाए जाने हेतु जनपद में अनुश्रवण टीम का गठन किया गया है।

अवगत कराया कि स्थानीय जनता से लगातार शिकायतें प्राप्त हो रही है कि मंडी में टमाटर मूल्य जो कि फुटकर व्यापारियों को रूपये 1500.00 से रूपये 2000.00 प्रति केरेट (25 के०जी०) अर्थात रूपये 60.00 से 80.00 प्रति किलोग्राम की दर से उपलब्ध कराया जा रहा है परन्तु फुटकर व्यापारियों द्वारा इसे 200.00 रूपये से 240. 100 रूपये की दर से यह कहते हुए विक्रय किया जा रहा है कि मंडी में आढ़तियों द्वारा महंगा विक्रय किया जा रहा है। मंडी निरीक्षक / नोडल अधिकारी नवीन मंडी स्थल देहरादून के द्वारा लिखित में अवगत कराया गया है कि टमाटर का थोक मूल्य रूपये 1500.00 से 2000.00 प्रति कैरेट के भाव से फुटकर व्यापारियों को दिया जा रहा है। यदि 03 प्रतिशत आढ़त कमिशन (रूपये 05.00 प्रति किलो), अधिकतम भाड़ा रूपये 10.00 प्रति किलो फुटकर व्यापारियों का अधिकतम लाभांश रू0 10.00 प्रति किलो भी लिया जाय, तो अधिकतम फुटकर मूल्य रूपये 105.00 प्रति किलो की दर से स्थानीय जनता को टमाटर उपलब्ध करवाया जाय। इसमें यह दर आज शनिवार की है, जब रविवार को मंडी का सप्ताहिक अवकाश है। आगे और भी दरें घटने की सम्भावना है। 08 जुलाई 2023 से मंडी परिसर में चार काउण्टर स्थापित किये गये है, जहाँ रूपये 70.00 प्रति किलो प्रति परिवार अधिकतम 02 किलो की दर से टमाटर विक्रय किया जा रहा है। साथ ही प्रतिदिन का अधिकतम थोक विक्रय मूल्य भी मंडी प्रशासन के द्वारा जिलाधिकारी एवं जिला पूर्ति अधिकारी, देहरादून को उपलब्ध कराया जायेगा ।

अपर जिलाधिकारी प्रशासन ने अवगत कराया है कि मुनाफाखोरी से स्थानीय जनता को राहत दिये जाने हेतु प्रशासनिक आदेश निर्गत किया गया कि फुटकर व्यापारियों द्वारा अधिकतम रूपये 100.00 से रूपये 110.00 के मध्य टमाटर फुटकर विक्रय किया जाय। यदि इससे अधिक मूल्य पर विक्रय किया जाता है, तो जनपद के समस्त उप जिलाधिकारी, सम्बन्धित थानों के निरीक्षक / उप निरीक्षक मंडी निरीक्षक एवं पूर्ति निरीक्षक / क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी की छापेंमारी टीम गठित की गयी है। गठित टीम को मुनाफाखोरी करने वालों के विरूद्ध सुसंगत अधिनियमों के तहत् प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!