Breaking News :
>>मसूरी रोड पर 50 मीटर गहरी खाई में गिरे स्कूटी सवार का एसडीआरएफ ने किया सफल रेस्क्यू>>ई-ऑफिस व्यवस्था प्रभावी एवं सुगम बनाने के डीएम ने दिए निर्देश>>देहरादून महायोजना-2041: जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>उत्तराखंड में ‘‘सेवा सुशासन और समर्पण पखवाड़ा’’ बना सुशासन की नयी पहचान>>‘टीएमसी को खत्म करना है तो पहले मुझे मारना होगा’- ममता बनर्जी>>दांत दर्द से हैं परेशान? जानिए घर पर राहत पाने के आसान और असरदार उपाय>>शिक्षा विभाग की डिजिटल शिक्षक प्रशिक्षण पहल ने वैश्विक मंच पर फहराया परचम>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून में 10 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद>>कांवड़ मेला-2026 की तैयारियां तेज, ऋषिकेश में पुलिस और अन्य सम्बन्धित विभागों की समन्वय बैठक>>लगातार बारिश पर जिलाधिकारी का त्वरित एक्शन, आपदा परिचालन केंद्र से संभाली कमान>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने घट्टी गोला क्षेत्र के संपर्क मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर लिया व्यवस्थाओं का जायजा>>‘ड्यून 3’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, सत्ता और युद्ध की नई जंग शुरू>>मानसून के दौरान बांधों एवं बैराजों से जुड़ी सूचनाओं की होगी रियल टाइम निगरानी>>पूर्व सैनिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सरकार की प्राथमिकता- गणेश जोशी>>महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने नारी पुनर्वास केंद्र की व्यवस्थाओं का लिया जायजा>>तीसरे दिन भी जारी रहा देहरादून महायोजना-2041 पर जनसंवाद>>एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, तीन निर्माण सील>>खेल रत्न, द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए 24 जुलाई तक करें आवेदन- रेखा आर्या
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंपर्यावरण

सिंगल यूज प्लास्टिक उत्पादों का पूर्णतः प्रतिबन्ध करने हेतु जिलाधिकारी डॉ० आर. राजेश कुमार ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को दिए निर्देश

आकाश ज्ञान वाटिका, 15 जुलाई 2022, शुक्रवार, देहरादून (जि.सू.का.)। जिलाधिकारी डॉ० आर. राजेश कुमार ने शिविर कार्यालय में सिंगल यूज प्लास्टिक उत्पादों के क्रय-विक्रय, उत्पादन, आयात, भण्डारण, परिवहन, उपयोग व आपूर्ति प्रभावी रूप से समाप्त करने हेतु संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व को निर्देशित किया कि जिला प्रशासन, पुलिस, नगर निगम की टीम बनाकर अभियान चलाते हुए जागरूकता एवं प्रतिबन्धित सामग्री जब्त करने की कार्यवाही करें।

बैठक में जिलाधिकारी डॉ० आर. राजेश कुमार ने संबन्धित विभागों के अधिकारियों को अपने कार्यालय से इसकी शुरुआत करने के निर्देश दिए। सभी शासकीय कार्यालयों में सिंगल यूज प्लास्टिक प्रतिबंधत है का पोस्टर बैनर चस्पा करें। उन्होंने जीएम सिडकुल को औद्यागिक अस्थानों जहाँ से प्रोडक्शन हो रहा है को पत्र प्रेषित करें कि सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रोडक्शन न करें तथा इसकी जाँच भी करें। क्विक रिस्पांस टीम बनाए। जागरूकता के साथ कार्रवाई भी करें। इसके लिए कंट्रोल रूम बनाए, जिसमें संबन्धित विभागों के कार्मिकों को तैनात करें। शिक्षा विभाग स्कूली बच्चों के माध्यम से मानव श्रृंखला को बनाकर जागरूक करें। जागरुकता कार्यक्रम में एनजीओ की भी सहायता लें। सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रभावी रोकथाम हेतु प्रत्येक क्षेत्र के लिए टीम बनाए, निर्धारित समय पर टीमों के क्षेत्र बदलते रहें। जिला पंचायत राज अधिकारी को ग्रामीण क्षेत्रों में अभियान चलायें तथा क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि का सहयोग लें। नगर निगम के कूड़ा उठान वाहनों के माध्यम से जागरूकता संदेश, परिवहन विभाग सार्वजनिक वाहनों पर पोस्टर/बैनर चस्पा कर जागरूकता संदेश दें।

जिलाधिकारी के सिंगल यूज प्लास्टि को प्रतिबन्धित करने हेतु प्रमुख निर्देश :
➥ शासकीय कार्यालय से सिंगल यूज प्लास्टिक को प्रतिबन्धित करने की शुरुआत करें।

प्रत्येक शासकीय कार्यलय में सिंगल यूज प्लास्टिक प्रतिबन्धित है का पोस्टर/बैनर चस्पा करें।
➥ औद्यागिक अस्थानों जहाँ से प्रोडक्शन हो रहा है वह बन्द हो।
➥ नियमित अभियान चलायें।
➥ जागरूकता के साथ-साथ कार्यवाही भी।
➥ क्षेत्रवार क्वीक रिस्पांस टीम गठित करें, टीमों के निर्धारित समय में कार्यस्थल बदले।
➥ शिक्षा विभाग स्कूली बच्चों के माध्यम जागरूकता कार्यक्रम संचालित करने हेतु मानवश्रृखंला बनायें।
➥ नगर निगम के कूड़ा उठान वाहनों के माध्यम से जागरूकता संदेश प्रसारित करें।

जिन सामग्री को प्रतिबंधित किया जाना है, उनमें ईयर बर्डस विद प्लास्टिक, प्लास्टिक ट्रे, गुब्बारे प्लास्टिक स्टिक के साथ, मिठाई, निमंत्रण कार्ड, सिगरेट पैकेट पर लगने वाली रैपिंग/पैकेजिंग फिल्म, प्लास्टिक स्ट्रे, टाफी के बाहर लगने वाला रैपर, आईस्क्रीम पर लगने वाली प्लास्टिक स्टिक, थर्माकाॅल, प्लास्टिक के चम्मच, प्लास्टिक के चाकू, प्लास्टिक के गिलास, प्लास्टिक स्ट्राॅ, प्लास्टिक कप, प्लास्टिक के बर्तन, प्लास्टिक की थैलियाँ, फूड पैकेजिंग हेतु यूज होने वाले प्लास्टिक डिब्बे, प्लास्टिक पीबीसी बैनर, प्लास्टिक बैग आदि सामग्री प्रतिबंधित की गई है।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी झरना कमठान, अपर जिलाधिकारी (वि/रा) के.के. मिश्रा, जिला पंचायतराज अधिकारी एम.एम. खान, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी द्वारिका प्रसाद, आर.एम. सिडकूल सहित नगर निगम, शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ ही सम्बन्धित विभागों के अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!