Breaking News :
>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिक्षाविद् ललित मोहन जोशी को प्रदान किया ‘देवभूमि विकास सम्मान 2026’>>कुंभ-2027 के लिए एनवायरमेंट बाबा ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को दिया आमंत्रण>>13 नवंबर को होगा तृतीय प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन, देश-विदेश में रह रहे प्रवासियों को मिलेगा अपनी मातृभूमि से जुड़ने का मंच>>चमोली हेलीकॉप्टर हादसे पर मुख्यमंत्री धामी ने जताया गहरा शोक, दुर्घटना की जांच के दिए निर्देश>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के खेलोत्सव-2026 में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, शतरंज, टेबल टेनिस और बैडमिंटन में रोमांचक मुकाबले>>मंत्री डाॅ. रावत ने किया ऑनलाइन प्लेसमेंट सेल व ट्रेनिंग सेंटर का लोकार्पण>>श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, विठाबाई की जिंदगी को पर्दे पर उतारेंगी अभिनेत्री>>एसटीपी निर्माण एवं प्रस्तावित कार्यों में तेजी लाने के निर्देश, 04 नवम्बर को जनपद में आयोजित होगा गंगा उत्सव>>जनता का विश्वास मेरी सबसे बड़ी पूंजी, हर चुनौती के बावजूद सोमेश्वर के विकास के लिए करती रहूंगी कार्य- रेखा आर्या>>छात्रावासों में डिजिटल क्लासरूम और आधुनिक लाइब्रेरी से हाईटेक होगी शिक्षा>>प्रधानमंत्री ने जारी की पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त>>कम उम्र में भी बढ़ रही आर्थराइटिस की समस्या, नियमित योग और व्यायाम से रखें जोड़ों को स्वस्थ>>बड़ा हादसा- बदरीनाथ धाम से लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, छह लोग थे सवार>>रात में जगमगाते बाजार व्यापारियों के भरोसे का प्रतीक- सीएम योगी>>विशेष दिव्यांग शिविरों में 150 दिव्यांगजनों को जारी किए गए दिव्यांगता प्रमाण पत्र>>भाबर में बड़ा हादसा: पेड़ गिरने से एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल>>राशिद खान ने रचा इतिहास, अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में 200 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बने>>नियमों को ताक पर रखकर हो रहा था निर्माण, एमडीडीए ने की सीलिंग>>विरासत अभियान से हजारों लोगों को राहत, 4,943 संपत्ति नामांतरण प्रकरणों का हुआ निस्तारण>>उत्तराखंड में विकास परियोजनाओं को गति: व्यय वित्त समिति ने पांच प्रस्तावों को दी मंजूरी
मनोरंजन

फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मिया’ का टाइटल ट्रैक हुआ रिलीज, अक्षय-टाइगर की जोड़ी ने मचाया धमाल

आकाश ज्ञान वाटिका, बुधवार, 21 फ़रवरी 2024, मुम्बई। अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ इन दिनों अपनी मच अवेटेड फिल्म बड़े मियां छोटे मियां को लेकर खूब चर्चा में बने हुए हैं. सिल्वर स्क्रीन पर अक्षय और टाइगर की जोड़ी को देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं. वहीं फैंस के एक्साइटमेंट को दोगुना बढ़ाने के लिए अब मेकर्स ने फिल्म का धांसू टाइटल ट्रैक रिलीज कर दिया है।

इस टाइटल ट्रैक में टाइगर और अक्षय की एनरजेटिक जोड़ी धमाल मचाती हुई नजर आ रही है. वहीं रिलीज होते ही ये गाना सोशल मीडिया पर छाया गया है. गाने को लेकर फैंस की तरफ से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है. लोगों को अक्षय-टाइगर की जोड़ी खूब पसंद आ रही है. वहीं ये गाना आपको अमिताभ बच्चन और गोविंदा स्टारर फिल्म बड़े मियां छोटे मियां की याद दिलाता है। बता दें कि इस टाइटल  को अनिरुद्ध रविचंदर और विशाल मिश्रा ने गाया  है। वहीं इसके लिरिक्स इरशाद कामिल ने लिखे हैं।

वहीं कुछ समय पहले फिल्म का टीजर जारी किया गया था जिसमें अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की पावरहाउस जोड़ी फूलऑन एक्शन मोड में दिखी. बता दें कि दोनों आर्मी ऑफिसर का रोल प्ले कर रहे हैं. वहीं फिल्म में साउथ स्टार पृथ्वीराज सुकुमारन विलेन के किरदार में नजर आएंगे. वहीं टीजर को शेयर करते हुए अक्षय ने कैप्शन में लिखा था कि  दिल से सोल्जर, दिमाग से शैतान हैं हम, बचके रहना हम से, हिंदुस्तान हैं हम!. बता दें कि टीजर में कईं धमाकेदार एक्शन सीक्वेंस भी देखने को मिले।

अली अब्बास जफर के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म  9 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है. अक्षय और टाइगर के अलावा फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा, अलाया एफ, रोनित रॉय और मानुषी छिल्लर ने भी अहम रोल में नजर आएंगे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!