Breaking News :
>>पुष्पवर्षा और चरण प्रक्षालन के साथ देवभूमि ने किया शिवभक्त कांवड़ियों का अभिनंदन>>गलत तकिया बन सकता है गर्दन दर्द की वजह, जानें सही तकिया चुनने का तरीका>>सामान्य विसंगति वाले नोटिसों का बीएलओ स्तर पर करें निस्तारण- सीईओ>>मुख्यमंत्री धामी ने मसूरी विधानसभा में विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास>>त्यौहारी सीजन से पहले महंगाई का झटका, चीनी-चावल के बढ़े दाम>>ट्रंप ने ईरान को फिर दी धमकी , बोले- समझौते का ये आखिरी मौका>>भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई ‘स्पाइडर मैन : ब्रांड न्यू डे’, 5 दिनों में पार किया 280 करोड़ का आंकड़ा>>पिथौरागढ़ में पिंजरे में कैद हुई मादा तेंदुआ, लोगों ने ली राहत की सांस>>मतदाता सूची की शुद्धता सर्वाेच्च प्राथमिकता, फील्ड विजिट कर दूर करें समस्याएं- विजय कुमार>>एमडीडीए में समाधान दिवस आयोजित, जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश>>मुख्यमंत्री धामी ने किया ओहो रेडियो 89.2 एफएम का शुभारंभ>>सूबे में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं- डाॅ. धन सिंह रावत>>मतदाताओं के दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन- सीईओ>>ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान>>लो बीपी में ज्यादा नमक खाना सही या गलत? जानिए क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट्स>>12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 11 सितंबर तक करें आवेदन>>2036 ओलंपिक मेजबानी का संकल्प लेकर कावड़ उठाएंगी रेखा आर्या>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा देश>>सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब>>बारिश के साथ बढ़ा डेंगू का खतरा, 40 अस्पतालों में 1,662 बेड किए गए आरक्षित
उत्तराखण्ड

तीर्थनगरी के लिए सीधी बस सेवा नहीं होने से श्रद्धालु परेशान

तीर्थनगरी के लिए सीधी बस सेवा नहीं होने से श्रद्धालु परेशान

पिथौरागढ़ उत्तराखंड की सबसे बड़ी तीर्थनगरी हरिद्वार के लिए रोडवेज की सीधी बस से

पिथौरागढ़: उत्तराखंड की सबसे बड़ी तीर्थनगरी हरिद्वार के लिए रोडवेज की सीधी बस सेवा नहीं होने से श्रद्धालु परेशान हैं। जिले के लोगों को हरिद्वार पहुंचने के लिए दो दिन खर्च करने पड़ रहे हैं। पिथौरागढ़ जिले के साथ ही पड़ोसी देश नेपाल से आने वाले श्रद्धालुओं को भी खासी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।

तीर्थनगरी के लिए पिथौरागढ़ से सीधी बस सेवा लंबे समय से दी जा रही थी। इस सेवा के तहत हरिद्वार जाने वाले यात्री सुबह पिथौरागढ़ से चलकर देर सायं हरिद्वार पहुंच जाते थे। अगले दिन वे अपने कार्य पूरे कर तीसरे दिन वापस भी लौट आते थे। पांच माह पूर्व रोडवेज ने बसों की कमी का हवाला देते हुए हरिद्वार बस सेवा बंद कर दी। इससे पिथौरागढ़ जनपद से हरिद्वार जाने वाले यात्री खासे परेशान हैं। अच्छी आमदनी देने वाली इस सेवा को बंद करने के बाद विभाग ने तर्क दिया था कि विभाग देहरादून के लिए दो सेवाएं दे रहा है, इस सेवा के जरिए यात्री हरिद्वार पहुंच सकते हैं। बता दें देहरादून के लिए चलने वाली बसें अगले दिन सुबह हरिद्वार पहुंचती हैं, यात्रियों को पूरी रात सफर करना पड़ता है। इस सेवा का उपयोग करने वाले यात्रियों को अब तीन दिन की जगह पांच दिन खर्चने पड़ रहे हैं। इससे पिथौरागढ़ से लगे नेपाल के बैतड़ी, दार्चुला, डडेलधूरा क्षेत्र के लोग भी परेशान हैं। नेपाल से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु हरिद्वार जाते हैं। सामाजिक कार्यकर्ता जगदीश कलौनी ने मांग की है कि हरिद्वार बस सेवा अविलंब शुरू की जाए।

इधर डिपो के एआरएम आरके आर्या ने बताया कि डिपो को नई बसें मिलने पर हरिद्वार के लिए बस सेवा शुरू करने पर विचार किया जाएगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!