Breaking News :
>>विशेष गहन पुनरीक्षण -2026 की प्रगति पर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों संग डीएम/डीईओ की बैठक>>हरिद्वार भूमि घोटाले में बड़ा प्रहार, 10 पर मुकदमा, पूर्व नगर आयुक्त की बर्खास्तगी की संस्तुति>>त्रैमासिक लक्ष्य जल्द IFMS पोर्टल पर करें अपलोड, मुख्य सचिव ने विभागों को दिए निर्देश>>महाराज के अथक प्रयासों से 12341.56 लाख की स्यूंसी झील की टेण्डरिंग प्रक्रिया शुरू>>मुख्यमंत्री धामी से रेलवे बोर्ड के चेयरमैन सतीश कुमार के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने की भेंट>>‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, पीटर पार्कर पर मंडराया नया खतरा>>स्वस्थ, ऊर्जावान और अनुशासित युवा ही राज्य एवं देश के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है- मुख्यमंत्री>>विकास योजनाओं एवं सीएम घोषणाओं की समीक्षा बैठक में डीएम ने दिए कार्यों में तेजी लाने के निर्देश>>बागेश्वर में बनेगा आधुनिक राज्य अतिथि गृह, मुख्यमंत्री धामी की घोषणा को मिली गति>>SIR अभियान को लेकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने ली राजनैतिक दलों की राय>>50 बीघा भूमि पर विकसित की जा रही अवैध प्लाटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर>>50 बीघा में काटी जा रही अवैध कॉलोनी पर चला एमडीडीए का बुलडोजर>>साल में दो बार लिया जाएगा P-SAT, हर शनिवार होगी वर्चुअल ट्रेनिंग : रेखा आर्या>>धामी कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर लगी मुहर>>योग भारत की प्राचीन संस्कृति और ज्ञान परंपरा का अमूल्य उपहार है : ऋतु खण्डूडी>>मुख्यमंत्री धामी ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ किया योगाभ्यास>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सैनिक कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष शमशेर सिंह बिष्ट के कार्यालय का किया शुभारंभ>>कैबिनेट बैठक में दिवंगत मेजर जनरल खंडूड़ी और जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि, दो मिनट का रखा गया मौन>>जिला पंचायत बोर्ड की बैठक में ग्रामीण विकास कार्यों की समीक्षा, जनसमस्याओं के समाधान पर जोर>>मेरठ से ऋषिकेश तक दौड़ेगी नमो भारत ट्रेन, हाईस्पीड कनेक्टिविटी का सपना होगा साकार
ताज़ा खबरेंदेश

कुलगाम सेक्टर के मंज़गाम इलाके में भारतीय सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ – सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को मार गिराया

आकाश ज्ञान वाटिका, 4 अप्रैल, 2020, शनिवार। जम्मू कश्मीर में दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में खुर बट पूरा के पास सुरक्षाबलों ने एक भीषण मुठभेड़ में तीन आतंकियों को मार गिराया है संबंधित अधिकारियों के अनुसार यह तीनों आतंकी बीते एक पखवाड़े के दौरान कुलगाम में चार नागरिकों की हत्या में शामिल थे। मारे गए तीनों आतंकियों के नाम आदिल, शाहिद और फैयाज बताए जा रहे हैं यह तीनों कुलगाम जिले के ही रहने वाले हैं अलबत्ता अधिकारिक तौर पर पुलिस ने नामों की पुष्टि नहीं की है।

कुलगाम सेक्टर के मंज़गाम इलाके में भारतीय सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ की खबर है। अभी तक की जानकारी के मुताबि​क सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को मार गिराया है। अभी भी कई आतंकी एक घर में छुपे हुए हैं और फायरिंग जारी है। फायरिंग की आवाज से अंदाजा लगाया जा रहा है कि घर में अभी भी आतंकी हो सकते हैं। सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है।

जम्मू-कश्मीर में कुलगाम जिले के मंज़गाम में में शनिवार को आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ जारी है। जम्मू कश्मीर पुलिस ने बताया कि मुठभेड़ स्थल पर आतंकियों के फंसे होने की आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।

भारतीय सुरक्षाबलों को खुफिया जानकारी मिली थी कि कश्मीर के कुलगाम सेक्टर के मंज़गाम इलाके में कुछ आतंकी छुपे हुए हैं। खुफिया जानकारी के आधार पर उन्होंने पूरे इलाके में तलाशी अ​भियान चलाया। खुद को घिरता देख आतं​कियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी। सेना के जवानों ने भी फायरिंग की। काफी देर चली मुठभेड़ के बाद तीन आतंकियों को मार गिराया गया।

जानकारी के मुताबिक इलाके में अभी भी कुछ आतंकी छुपे हुए हैं और लगातार फायरिंग कर रहे हैं। सेना के सूत्रों के मुता​बिक अभी भी दो से तीन आतंकी इलाके में छुपे हुए हैं। सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है और मुठभेड़ जारी है।

पाकिस्तान ने LoC पर दागे गोले, 6 जवान घायल

बार-बार मुंह की खाने के बाद भी पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। जहां पूरा देश कोरोना से लड़ रहा है वहीं पाकिस्तानी सेना सीजफायर का उल्लंघन करते हुए भारतीय सेना और नियंत्रण रेखा से सटे रिहायशी इलाकों को निशाना बना रहा है। गत वीरवार को भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई में तीन सैनिकों की मौत और दो के घायल होने से तिलमिलाए पाकिस्तानी सैनिकों ने एक बार फिर राजौरी जिले के सुंदरबनी सेक्टर में गोले दागे। इस गोलाबारी में छह जवानों के घायल होने की सूचना है। हालांकि इसके बावजूद भारत के बहादुर जवान पाकिस्तान की कार्रवाई का मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं।

सूत्रों ने बताया कि राजौरी जिले के सुंदरबनी सेक्टर में पाकिस्तानी सैनिकों ने भारतीय सेना की अग्रिम चौकियों को निशाना बनाते हुए अचानक गोलाबारी शुरू कर दी। इस दौरान छह जवान गोलाबारी की चपेट में आकर घायल हो गए। हालांकि उन्हें तुरंत वहां से निकाल राजौरी सेना अस्पताल में पहुंचाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है। वहीं भारतीय जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई में गोलाबारी शुरू कर दी। करीब एक घंटे तक चली इस गोलाबारी में पाकिस्तानी चौकियों को भी काफी नुकसान पहुंचा है। क्योंकि उसके बाद से पाकिस्तानी सेना ने एकाएक गोलाबारी बंद कर दी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!