Breaking News :
>>कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट>>संत रविदास जी महाराज के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और समानता के संकल्प को साकार कर रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री>>केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी को उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास एवं चौड़ीकरण की प्रगति से कराया अवगत>>साइबर अलर्ट: 399 रुपये में सालभर रिचार्ज का ऑफर निकला ठगी का जाल! एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक खाता>>खूंटी में PLFI के नाम पर लेवी वसूली का खुलासा, संगठन के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार>>ब्रिटेन में शिक्षकों को मिली ChatGPT से परीक्षा की कॉपियां जांचने की छूट, शिक्षाविदों ने उठाए सवाल>>भगवानपुर की प्रताप कॉलोनी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, बाइक और लाखों के जेवर लेकर फरार>>बिग बॉस 20 से बाहर हुए मनीष गोयल, सलमान खान ने बताई विदाई की वजह>>राइजिंग स्टार एशिया कप 2026- पाकिस्तान ने भारत को 48 रनों से हराया>>शिमला के निजी होटल में 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप>>जाफराबाद में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, युवक को अगवा कर चाकू से किया हमला, दो गिरफ्तार>>फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव>>सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी>>संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम>>मतदाता सूची में एक भी त्रुटि न रहे, डीएम ने अधिकारियों को चेताया>>नगर आयुक्त आशिमा गोयल ने परखी डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था, वाहनों की कमियां दूर करने के निर्देश>>गोंडा में घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या, पति पर टंगारी से हमला करने का आरोप; वारदात के बाद फरार>>हरिद्वार में आईबी के एसपी पर चालक ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली बुलेट; अधिकारी गंभीर रूप से घायल>>पुलिस हिरासत से फरार आरोपी गिरफ्तार, पकड़ने पहुंची टीम पर किया हमला; एक पुलिसकर्मी घायल>>बरेली में हकीम को 17 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखकर ठगी की कोशिश, मैनेजर की सतर्कता से बचे लाखों रुपये
देश

सेना आतंकी मुठभेड़ में तीन आतंकवादी ढेर

सुरक्षाबलों ने दक्षिण कश्मीर में अपने आतंकरोधी अभियान को जारी रखते हुए सोमवार को शाेपियां में तीन आतंंकियों को घेरने के बाद उन्हें घंटों तक चली मुठभेड़ में मार गिराया है। मारे गए तीनों आतंकवादियों से भारी तादाद में हथियार व गोलाबारूद बरामद हुए है। मारे गए आतंकवादियों में पूर्व पुलिस एसपीओ आदिल डार समेत जहांगीर आैर वसीम शामिल है। आदिल ही वाची के पूर्व विधायक एजाज अहमद डार के घर से सुरक्षाकर्मियों की राइफलों को लेकर फरार हो गया था। वह गत दिनों दक्षिण कश्मीर के शोपियां में पकड़े गए हिज्ब आतंकी नवीद का भी करीबी था। सुरक्षाबलों ने आसपास के इलाकों में तलाशी अभियान जारी रखा है। आैर भी आतंकियों के छिपे होने की आशंका जताइ जा रही है।

आतंकी नवीद के पकड़े जाने के बाद शाेपियां में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच यह पहली मुठभेड़ है। दोनों तरफ से गोलीबारी जारी है। इस बीच, त्राल के ऊपरी इलाके में भी हिज्ब के एक नामी कमांडर समेत पांच विदेशी आतंकियों को मार गिराने के लिए एक सैन्य अभियान जारी है।

शोपियां से मिली जानकारी के अनुसार, वाची में तीन आतंकियों के छिपे होने की सूचना के आधार पर आज तड़के पुलिस ने सेना और सीआरपीएफ के जवानों के साथ मिलकर एक तलाशी अभियान छेड़ा था। तलाशी लेते हुए जवान जब आगे बढ़ रहे थे तो एक जगह छिपे आतंकियों ने उन फायरिंग करते हुए वहां से भागने का प्रयास किया। जवानों ने खुद को बचाते हुए जवाबी फायर किया। घंटों तक चली इस मुठभेड़ के बाद जवान तीनों आतंकियों को मार गिराने में सफल रहे। मारे गए तीनों आतंकियों से भारी तादाद में हथियार व गोलाबारूद भी बरामद हुआ है। मुठभेड़ समाप्त होने के बाद भी सुरक्षाबलों ने इलाके में तलाशी अभियान जारी रखा हुआ है। एेसी आशंका जताइ जा रही है कि आसपास के इलाकों में आैर भी आतंकी छिपे हो सकते हैं। शुरुआती फायरिंग में एक सुरक्षाकर्मी के जख्मी होने की सूचना भी है, लेकिन पुलिस ने इससे इंकार किया है। मारे गए आतंकियों की पहचान आदिल, जहांगीर आैर वसीम के तौर पर हुइ है।

एसएसपी शोपियां संदीप चौधरी ने तीनों आतंकियों के मारे जाने की पुष्टि करते हुए बताया कि ये आतंकी वाची इलाके में छिपे हुए थे। आतंकियों को सरेंडर करने का पूरा मौका दिया गया था, लेकिन वे लगातार उन पर फायरिंग कर रहे हैं। इसलिए हमें भी जवाबी फायर करना पड़ा। मुठभेड़ के दौरान स्थानीय नागिरकों को नुकसान न पहुंचे इसके लिए मुठभेड़ स्थल के आस-पास के घरों में रहने वाले लोगों को पहले ही सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया गया था।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *