Breaking News :
>>देहरादून में एसआईआर के बाद 39,92 मतदाता बढ़े, अंतिम सूची जारी>>जिलाधिकारी ने निर्वाचन तैयारियों की समीक्षा कर नोडल अधिकारियों को दिए समयबद्ध कार्य पूर्ण करने के निर्देश>>सीडीओ अभिनव शाह ने विकासनगर के चार गांवों में पहुंचकर किया फसल का स्थलीय निरीक्षण, किसानों से संवाद कर जानीं समस्याएं>>भूमियाधार में 70 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, एक की मौत; चार घायल>>विकास के साथ अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर रहा उत्तराखण्डः सीएम धामी>>लॉन्ग वीकेंड पर उमड़ी भारी भीड़, कैंची धाम और पहाड़ों की ओर जाने वाले वाहन चालकों के लिए विशेष निर्देश जारी>>हथनी पर्वत की 80 मीटर गहरी खाई में गिरने से व्यक्ति की मृत्यु, SDRF ने बरामद किया शव>>कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा के प्रयासों से भीमताल विधानसभा में विकास को मिली रफ्तार, 7 पुलों के लिए ₹8.74 करोड़ स्वीकृत>>गो पालन योजना का दायरा बढ़ा, अब सामान्य वर्ग के पशुपालक भी होंगे लाभान्वित>>एसएसपी दून के निर्देशों पर प्रतिष्ठानों की सुरक्षा ऑडिट के लिए दून पुलिस ने चलाया अभियान>>सेवा, सुशासन और जनकल्याण को प्राथमिकता, जन-जन तक पहुंच रही सरकार- हेमंत द्विवेदी>>ल्वाली से घीड़ी तक क्षेत्र भ्रमण पर निकली जिलाधिकारी, विकास कार्यों और व्यवस्थाओं का लिया जायजा>>सहस्त्रधारा में 50 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, SDRF ने त्वरित रेस्क्यू कर तीनों घायलों को निकाला सुरक्षित>>सीईसी के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में प्रदर्शन, पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया>>कांग्रेस पार्षद ने उठाया खौफनाक कदम, फंदे से लटककर की आत्महत्या>>सरस फूड फेस्टिवल में दिखेगा देशभर की महिलाओं के हुनर और स्वाद का संगम>>बेडरूम में रखें ये पौधे, कमरे का माहौल रहेगा शांत और नींद के लिए बनेगा बेहतर वातावरण>>अमेरिका में हिंदू मंदिर पर ईंटों से हमला, खिड़कियां टूटीं, पुजारी-श्रद्धालु थे अंदर>>Mental Health Tips: आपकी ये छोटी-छोटी आदतें धीरे-धीरे बन सकती हैं मानसिक तनाव की वजह, आज ही करें सुधार>>‘दृश्यम 3’ की धांसू ओपनिंग, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर की इतने करोड़ की कमाई
देश

जम्‍मू-कश्‍मीर में तीन आतंकियों को किया गिरफ्तार – बड़ी साजिश हुई नाकाम

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने आतंकियों की साजिश नाकाम करते हुए तीन आतंकियों को 6 एके-47 के साथ गिरफ्तार किया है। आतंकियों को पंजाब-जम्मू-कश्मीर बॉर्डर के लखनपुर से गिरफ्तार किया गया है।सुरक्षाबलों को जानकारी मिली थी कि एक ट्रक से हथियार ले जाया जा रहा है। इसके बाद सुरक्षाबलों ने ट्रक को पकड़ा और तीन आतंकियों को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया।

कठुआ के एसएसपी ने कहा कि हथियार और गोला-बारूद ले जा रहे एक ट्रक को जब्त किया गया है। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने आतंकी हमले की बड़ी साजिश को नाकाम बनाते हुए प्रवेश द्वार लखनपुर से तीन आतंकवादियों को हथियारों सहित पकड़ा है। पंजाब से ट्रक में बैठ जम्मू-कश्मीर में प्रवेश करने की फिराक में इन आतंकवादियों को सुरक्षाबलों ने लखनपुर में जांच के दौरान पकड़ा। अमृतसर पंजाब से आ रहे इस ट्रक में गत्ते के खाली डब्बले लदे हुए थे। तीनों आतंकवादियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। उम्मीद जताई जा रही है कि पूछताछ के दौरान कई अहम जानकारी हासिल होगी।

जानकारी हो कि यह मामला सुबह साढ़े नौ बजे के करीब है। पुलिस को सुरक्षा एजेंसियों से यह जानकारी मिली थी कि अमृतसर से आ रहे ट्रक जेके13-ई-2000 में हथियार हैं। पुलिस की विशेष टीम ने लखनपुर प्रवेश द्वार पर नाका लगा लिया। लखनपुर पहुंचने पर पुलिस ने ट्रक को जांच के लिए रोका। ड्राइवर ने पुलिस को बताया कि ट्रक में गत्ते के डब्बे लदे हुए हैं। ये डब्बे सेब पैकिंग के लिए श्रीनगर ले जाए जा रहे हैं। पुलिस ने ट्रक की गहनता से तलाशी लेने के लिए उसे एक तरफ लगाने के लिए कहा। डब्बों की जब तलाशी ली गई तो उसमें छह एके-राइफल बरामद हुई। इसके अलावा तीनों आतंकवादियों से चाढ़े चार लाख रूपये भी बरामद हुए हैं।

पुलिस ने ट्रक पर सवार तीनों लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। ट्रक ड्राइवर का नाम जावेद अहमद डार निवासी पुलवामा बताया जा रहा है। यह ट्रक सुहेल अहमद निवासी लाटू निवासी गुलशानाबाद पुलवामा का है। सूत्रों का कहना है कि ट्रक जब अमृतसर से डिब्बे लादकर जम्मू चला था उसी समय सुरक्षा एजेंसियों ने जम्मू-कश्मीर पुलिस को इस बारे में सूचित कर दिया था। पुलिस सूत्रों ने गिरफ्तार किए गए तीनों आतंकियों का संबंध जैश-ए-मोहम्मद से बताया है।

जम्मू-कश्मीर पुलिस कठुआ पुलिस हैडक्वाटर में संवाददाता सम्मेलन के दौरान इस पूरे मामले से पर्दा उठाएगी। यह पत्रकारवार्ता पहले एसएसपी कठुआ श्रीधर पाटिल की अध्यक्षता में बुलाई जा रही थी परंतु अब बताया जा रहा है कि आईजी जम्मू इसे संबोधित करेंगे। क्योंकि इन आतंकियों को पकड़वाने में पंजाब पुलिस का भी अहमद योगदान रहा है, इसीलिए पंजाब पुलिस के आला अधिकारी भी इस संवाददाता सम्मेलन में मौजूद रहेंगे।

सनद रहे कि सुरक्षा एजेंसियों ने जम्मू-कश्मीर में बड़े हमले की साजिश के बारे में पहले ही चेतावनी दे रखी है। यही वजह है कि जम्मू-कश्मीर पुलिस, सेना और सीआरपीएफ के जवान पिछले एक सप्ताह से हाइवे, सीमा से सटे इलाकों में विशेष नाकों के साथ तलाशी अभियान चला रहे हैं। यही नहीं शहर के साथ लगते सुंजवां इलाके में लगातार दो दिनों से तलाशी अभियान चल रहा है।

कठुआ के एसएसपी ने कहा कि हथियार और गोला-बारूद ले जा रहे एक ट्रक को जब्त किया गया है। सुरक्षा बलों के लिए दो दिनों में ये दूसरी बड़ी सफलता है।

इससे एक दिन पहले बुधवार को जम्मू-कश्मीर के सोपोर में सुरक्षाबलों को सुबह आतंकी के छिपे होने की खबर मिली थी। इसके बाद अभियान चला कर लश्कर-ए-तैयबा के मोस्ट वांटेड आतंकी आसिफ को सुरक्षा बलों ने मार गिराया था। आसिफ ने ही सोपोर में एक फल विक्रेता के घर पर फायरिंग कर तीन सदस्यों को घायल कर दिया था। जिसमें आसिमा नाम की एक बच्ची भी शामिल  थी।

जम्मू-कश्मीर पुलिस के डीजीपी दिलबाग सिंह ने कहा कि आसिफ सेब कारोबारियों को धमकी दे रहा था। उन्होंने कहा कि आसिफ ने सोपोर में काफी आतंक मचा रखा था। पिछले एक महीने में वह बहुत सक्रिय था। वह ओवर ग्राउंड वर्कर्स के जरिए नागरिकों को दुकान नहीं खोलने की धमकी देता था। वह सोपोर में एक मजदूर पर हमले का भी जिम्मेदार था।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!