Breaking News :
>>स्वच्छ, आधुनिक एवं पर्यावरण-अनुकूल परिवहन व्यवस्था के निर्माण के लिए सरकार प्रतिबद्ध- मुख्यमंत्री>>श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम घोषित, शुभमन गिल को मिली कप्तानी>>भारी बारिश से केदारनाथ हाईवे कई जगह बाधित, बोल्डर और मलबा गिरने से रुकी आवाजाही>>भारी बारिश के बीच डीएम मैदान में, क्षतिग्रस्त सड़कों को जल्द बहाल करने के निर्देश>>करोड़ों की लागत से बना नंदा की चौकी का नया पुल धंसा, प्रशासन ने रोकी आवाजाही>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए का एक्शन तेज, देहरादून और ऋषिकेश में दो निर्माण सील>>जनसमस्याओं के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, जिलाधिकारी ने सुनीं 164 शिकायतें>>गोलू देव और हरज्यू देव की लोक परंपराएं हमारी सांस्कृतिक पहचान- रेखा आर्या>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने अमर शहीद राइफलमैन मनोज राणा की 13वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि>>विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार विकसित उत्तराखंड की आधारशिला- मुख्यमंत्री>>देहरादून में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, 1.521 किलो कैटामाइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार>>प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, मुख्यमंत्री ने बढ़ाया उत्साह>>ज्योतिर्मयी नायक बनीं इंडियन आइडल 16 की विनर, जीती ट्रॉफी और 20 लाख रुपये>>शांतिपूर्ण प्रदर्शन नागरिकों का संवैधानिक अधिकार- सुप्रीम कोर्ट>>मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, राष्ट्रमंडल खेलों में लगातार तीसरी बार जीता स्वर्ण>>अगले तीन घंटे उत्तराखंड के कई जिलों में भारी बारिश और आकाशीय बिजली का अलर्ट>>कांवड़ यात्रा के लिए देहरादून में विशेष ट्रैफिक प्लान, धर्मावाला से डायवर्ट होंगे कांवड़ वाहन>>‘भ्रमण से भ्रम मिटते हैं, सीमांत गांव देश के प्रहरी भी हैं और पहला पड़ाव भी’-प्रधानमंत्री मोदी>>क्या आपकी भी सीढ़ियां चढ़ते ही फूलने लगती है सांस? तो जान लीजिये इसके पीछे के कारण>>मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 62 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
उत्तर-प्रदेश

काशी विश्वनाथ धाम से पकड़े गए तीन संदिग्ध, सुरक्षा एजेंसियां पूछताछ में जुटीं

वाराणसी, ज्ञानवापी मामले की सुनवाई के बीच बाबा दरबार में रविवार को सतर्क सुरक्षा बलों की निगाह तीन संदिग्‍धों पर पड़ी तो पूछताछ में दो लोगों के मुस्लिम होने की जानकारी मिलने के बाद उनको सुरक्षा बलों के हवाले पूछताछ के लिए कर दिया गया है। बाबा दरबार में सुरक्षा कड़ी और मुस्‍तैद जवानों ने युवकों के बारे में संदेह होने पर उनसे पूछताछ की तो उनमें दो के मुस्लिम होने की जानकारी होने के बाद सुरक्षा बलों के होश उड़ गए। वहीं सोमवार को उनसे आइबी की टीम यहां आने की मंशा को लेकर पूछताछ करेगी। 

युवकों के मुस्लिम होने और बाबा दरबार में प्रवेश करने की जानकारी के बाद सुरक्षा बलों ने प्रारंभिक पूछताछ के बाद उनको सुरक्षा एजेंसियों के हवाले आगे की जानकारी प्राप्‍त करने के लिए भेज दिया है। युवाओं ने प्रारंभिक पूछताछ में खुद के झारखंड के होने और उनको मंदिर में मुस्लिमों के प्रवेश की जानकारी न होने की बात सामने आई है। हालांकि, सुरक्षा दस्‍तों ने उनको निगरानी में लेते हुए उनके बारे में पड़ताल शुरू कर दी है। उनके घर से पुष्टि करने के साथ ही उनके दस्‍तावेजों और फोन सहित अलग- अलग पूछताछ कर सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह संतुष्‍ट होने के बाद ही उनको छोड़ने की कवायद में हैं।   

श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में रविवार को तीन लोगों को पुलिस ने संदेह होने के बाद हिरासत में ले लिया है। तीनों दोस्त व गिरीडीह, झारखंड के निवासी है। इनमें एक हिंदू व दो मुस्लिम हैं। सभी मंदिर में दर्शन करने के लिए जा रहे थे। इस बीच सीआरपीएफ के दारोगा ने संदेह होने पर पूछताछ की तो पता चला कि दो मुसलमान हैं।

पूछताछ में दोनों ने पुलिस को बताया कि वह अपने दोस्त के साथ आए हैं। उन्हें दर्शन मंदिर में मुसलमानों के प्रवेश को लेकर जानकारी नहीं है। उनको अजमेर जाना था। हिंदू दोस्त ने मंदिर में दर्शन करने की इच्छा जताई थी, इसलिए सभी चले आए। उनके पास से कोई आपत्तिजनक चीज भी नहीं मिली है। एसीपी दशाश्वमेध अवधेश पांडेय ने बताया कि केंद्रीय जांच एजेंसी द्वारा पूछताछ कर लेने के बाद उनके बारे में कोई निर्णय लिया जाएगा

हिरासत में लिए गए लोग

पुलिस के अनुसार तीनों एक ही गांव के रहने वाले हैं। आईबी समेत सभी सुरक्षा एजेंसियों ने पूछताछ की। सभी पकड़े गए लोगों का स्थानीय थाने (गिरिडीह)से सत्यापन के बाद ही कोई निर्णय लिया जाएगा। पकड़े गए व्यक्तियों में मुक्तेश्वर सिंह 61वर्ष, निसार अहमद 34 वर्ष और मुख्तार अंसारी 39 वर्ष हैं। चौक पुलिस के अनुसार हिरासत में लिए गए युवकों से हुई पूछताछ में मालूम चला कि तीनों को अजमेर शरीफ जाना था।

नाम- मुक्तेश्वर सिंह S/O स्व० राजनारायण सिंह उम्र- 61 वर्ष

ग्राम पोस्ट- बेनियाडीह थाना गिरिडीह झारखंड 815311

नाम- निसार अहमद S/O स्व० कमरुद्दीन अंसारी उम्र- 34 वर्ष

ग्राम- बुढ़िया खाद पोस्ट- कोलवरी थाना-गिरिडीह झारखंड 815301

नाम- मुख़्तार अंसारी S/O स्व० मुस्ताक अंसारी उम्र- 39 वर्ष

ग्राम- सोनबाद अंश थाना- बेंगाबाद जिला- गिरिडीह झारखण्ड 815302 

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!