Breaking News :
>>मुख्यमंत्री धामी ने ‘वन क्लिक’ से 7.56 लाख पेंशनर्स को जारी की धनराशि>>5 दिवसीय दौरे के लिए असम रवाना हुए कृषि मंत्री गणेश जोशी>>“ऑपरेशन प्रहार” के तहत जुआरियों पर दून पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक>>7 मई को रिलीज होगा ‘बंदर’ का टीजर, मेकर्स ने की घोषणा>>कांवली रोड पर तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आने से मजदूर की मौत>>कैलाश मानसरोवर यात्रा हुई महंगी, प्रति यात्री खर्च बढ़कर 2.09 लाख रुपये हुआ>>प्रदेश के सभी शासकीय विद्यालयों में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराएं- मुख्य सचिव>>अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की आड़ में अपमानजनक टिप्पणी बर्दाश्त नहीं- कुसुम कंडवाल>>खेल सशक्तिकरण का प्रतीक बन गया हिमाद्री आइस रिंक- रेखा आर्या>>मुख्यमंत्री धामी से मिले कृषि मंत्री गणेश जोशी, मसूरी क्षेत्र के विकास कार्यो पर की चर्चा>>जागेश्वर धाम परियोजना में रोपवे को किया जाए शामिल- मुख्य सचिव>>चालान के नाम पर ₹1.20 लाख की साइबर ठगी, आरोपी गिरफ्तार>>कृषि मंत्री गणेश जोशी से मिले पंतनगर विश्वविद्यालय के नव नियुक्त कुलपति प्रो. शिवेन्द्र कश्यप>>श्री मदन मोहन मालवीय प्राच्य शोध संस्थान का कार्य जल्द शुरू किया जाए- मुख्यमंत्री>>अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ का वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 200 करोड़ के पार>>गढ़वाल राइफल्स के स्थापना दिवस पर सीएम धामी ने सभी जवानों को दी शुभकामनाएं>>सभी लंबित घोषणाओं के शासनादेश 15 जून तक जारी किए जाएं- सीएम धामी>>पश्चिम बंगाल और असम में खिला भाजपा का कमल, पुडुचेरी में NDA ने मारी बाजी>>ऋषिकेश में अवैध निर्माण पर एमडीडीए का बड़ा एक्शन, बहुमंजिला इमारत सील>>सब रजिस्टार कार्यालय विकासनगर में डीएम का औचक निरीक्षण, पुराने विलेख पत्र जब्त
उत्तराखण्ड

चमोली में मारुति कार खाई में गिरने से तीन व्यक्तियों की मौके पर मौत, एक घायल

परखाल-डुंग्री मोटर मार्ग पर रैगांव के निकट बुधवार रात अनियंत्रित होकर एक मारुति कार खाई में जा गिरी। इस हादसे में कार सवार तीन व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्‍यक्ति घायल है। घायल कार चालक को श्रीनगर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार, बुधवार रात सीरी से रैगांव की ओर आ रही एक मारुति कार रैगांव के पास करीब 150 मीटर गहरी खाई में गिर गई। कार में चालक सहित चार लोग सवार थे, इनमें से तीन व्यक्तियों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। रात को हादसे की सूचना मिलने पर स्थानीय लोग उनकी मदद के लिए राहत और बचाव में जुटे। लेकिन, तब तक 32 वर्षीय धनीलाल, 45 वर्षीय भगत लाल और 42 वर्षीय हरि लाल निवासी ग्राम ताला, सिरकोटी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 22 वर्षीय वाहन चालक देवेंद्र लाल निवासी धुलेट ग्राम सभा जुनेर गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राथमिक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणबगड़ में प्राथमिक उपचार के बाद चालक को श्रीनगर मेडिकल कॉलेज रेफर कर किया गया।

चंबा में  ट्रक खाई में गिरा दो घायल

पुरानी टिहरी मोटर मार्ग पर गुरूवार को दोपहर बाद करीब 3 बजे नैल गांव के पास ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे जा गिरा। जिसमें संजू कुमार 24 पुत्र स्वर्गीय चिरंजीलाल निवासी अमरोली दुगड्डा थाना कीर्तिनगर व शुभम 20 पुत्र मकान कुमार निवासी ग्राम पटागली थाना घनसाली घायल हो गए। जिनको पुलिस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चंबा लाया गया।  डॉक्टरों द्वारा दोनो घायलों को जिला अस्पताल बौराड़ी भेजा गया। प्रभारी निरीक्षक सुंदरम शर्मा ने बताया कि ट्रक में दो लोग सवार थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!