Breaking News :
>>जनता दर्शन में 10 शिकायतों पर सुनवाई, अपर जिलाधिकारी ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश>>सांस्कृतिक कार्यक्रमों को लेकर फैलाई जा रही भ्रामक अफवाह को महाराज ने बताया आधारहीन>>जन शिकायतों के निस्तारण में किसी भी तरह की लापरवाही या अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं- डीएम>>वर्ल्डस्किल्स प्रतियोगिता-2026 में उत्तराखंड का गौरवपूर्ण प्रदर्शन>>19 साल के रितेश पाल ने जीता ‘इंडियाज बेस्ट डांसर’ सीजन 5 का खिताब>>‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत नंदा की चौकी आंगनवाड़ी केंद्र में आयोजित हुआ ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम>>दिल्ली-NCR की दुष्कर्म घटनाओं पर सुप्रीम कोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञान, निर्भया कांड की यादें हुईं ताजा>>कालिंदी ट्रेक पर फंसे 29 ट्रेकर्स का सफल रेस्क्यू, हेलीकॉप्टर से हर्षिल पहुंचाया>>भारतीय दवा कंपनियों के लिए खुशखबरी, अमेरिका में इन दवाओं पर नहीं लगेगा टैरिफ>>एशियन गेम्स 2026- भारत-अफगानिस्तान क्वार्टर फाइनल रद्द, सेमीफाइनल में पहुंचा भारत>>सिंहस्थ 2028 की तैयारी में उज्जैन में सड़क चौड़ीकरण को लेकर तनाव, भारी पुलिसकर्मी तैनात, हाईकोर्ट में सुनवाई आज>>चीड़बासा स्लाइडिंग जोन में संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर 1500 यात्रियों को सुरक्षित पहुंचाया गौरीकुंड>>दिल्ली में प्रवासी बुद्धिजीवियों से CM धामी का संवाद, कहा- उत्तराखण्ड के विकास में प्रवासियों की महत्वपूर्ण भागीदारी>>रेड-ऑरेंज अलर्ट पर मुख्य सचिव का बड़ा निर्देश, 24×7 अलर्ट मोड में रहें सभी विभाग>>परिणाम आधारित शिक्षा से विद्यार्थियों को रोजगार के साथ रोजगार सृजन के लिए तैयार करना जरूरी: कुलपति>>कार्यक्रम स्थगित कर आपदा प्रभावितों के बीच पहुंचे डॉ. धन सिंह रावत>>जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल की अध्यक्षता में जिला कौशल एवं अप्रेंटिसशिप समिति की समीक्षा बैठक सम्पन्न>>देहरादून में पंचायत उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित, 30 सितंबर से भरे जाएंगे नामांकन पत्र>>अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र ने बाड़ेछीना स्वास्थ्य केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, अनुपस्थित कार्मिकों पर मांगा स्पष्टीकरण>>मौहब्बेवाला ब्लैक स्पॉट पर हादसों की रोकथाम को तैनात रहेगी टास्क फोर्स; डीएम ने 24×7 पेट्रोलिंग एवं सघन चेकिंग के दिए निर्देश
उत्तराखण्ड

काशीपुर में सड़क हादसे में सगे दो भाइयों सहित तीन लोगों की मौत

काशीपुर, उधमसिंह नगर: अलग-अलग सड़क हादसे में सगे दो भाइयों व एक सिक्योरिटी कंपनी के एरिया इंचार्ज की मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। साथ ही शवों को कब्जे में लेकर पोस्टामर्टम हाउस भेज दिया। परिजनों का रोककर बुरा हाल था।

ग्राम फिरोजपुर थाना भगतपुर जिला मुरादाबाद निवासी आकाश (20 वर्ष) पुत्र राम अवतार की बहन परमजीत कौर की शादी ग्राम बरखेड़ी काशीपुर निवासी चमकोर सिंह के यहां हुई है। परमजीत कौर ग्राम प्रधान हैं। आकाश अपने भाई चिराग (15 वर्ष) के साथ सोमवार को बाइक से बहन के यहां गया था। चिराग को बुखार हो गया तो आकाश ने उसे उसी दिन देर शाम बाइक से दवा दिलाने आलू फार्म गया था। बहन के घर लौटते समय रास्ते में ग्राम बरखेड़ा राजपूत में अज्ञात ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना पर मौके पर पहुंचे परिजनों ने दोनों को एलडी भट्ट अस्पताल पहुंचाया, जहां पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर आइटीआइ थाना पुलिस पहुंचकर घटना की जानकारी ली और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। मृतक चिराग के पिता की करीब पांच साल पहले मौत हो चुकी थी। चिराग के बड़े भाई दीपक ने बताया कि उसकी तीन बहनें हैं और दो की अभी शादी नहीं हुई है।

इधर, जिला दरभंगा बिहार निवासी दिनेश मिस्त्री (40 वर्ष) पुत्र वरसोपन मिस्त्री करीब पांच माह से चीनी मिल रोड पर किराये पर रहकर यहां सीआइसी सिक्योरिटी कंपनी के एरिया इंचार्ज पद पर कार्यरत था। मंगलवार सुबह कुंडा थाना क्षेत्र की नैनी पेपर मिल में सुरक्षा कर्मियों की ड्यूटी चेक करने बाइक से गए थे। उसी दिन सुबह करीब सात बजे बाइक से लौटते समय हरियावाला चौक पर पीछे से आ रहे डंपर चालक ने अचानक हरियावाला गांव की तरह वाहन मोड़ दिया। जिससे बाइक सवार डंपर की चपेट में आ गया और करीब दो सौ मीटर बाइक को घसीटने ले गया। मौका पाकर चालक डंपर लेकर भाग गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक सवार की मौत हुई है। चालक डंपर घुमाते समय बाइक सवार को ध्यान नहीं दिया। सूचना पर मौके पर पहुंची कुंडा थाना पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। सूचना पर सिक्योरिटी कंपनी के कर्मचारी भी पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!