Breaking News :
>>एसआईआर कार्य में तेजी के साथ निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करें-डीएम>>सीएमओ डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने पीएचसी मेहूवाला का किया निरीक्षण, 15 दिन में प्रसव सेवाएं शुरू करने के निर्देश>>कोटद्वार–देहरादून बस सेवा के लिए गढ़वाल मोटर्स ऑनर्स यूनियन लिमिटेड ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण का जताया आभार>>जिला सेवायोजन विभाग के तत्वावधान में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज भीमताल में एक दिवसीय कैरियर काउंसिलिंग कार्यक्रम आयोजित>>देहरादून में 50 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, मौके पर सीलिंग>>तकनीकी शिक्षा विभाग को मिले 9 कर्मशाला अधीक्षक>>छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक, 30 सितम्बर तक ऑनलाइन आवेदन का अवसर>>डिजिटल यूथ महोत्सव में विजेताओं की रही धूम, डीएम ने किया सम्मानित>>आईआरसीटीसी मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी की बड़ी कार्रवाई, 44.75 करोड़ की संपत्तियां जब्त>>उत्तराखंड को खेल भूमि बनाने कि दिशा में आउट ऑफ़ टर्न जॉब होगा मील का पत्थर साबित- रेखा आर्या>>नितिन नवीन के बयान पर गणेश गोदियाल का पलटवार, बोले- भाजपा को कांग्रेस को ज्ञान देने का अधिकार नहीं>>पेट रोज साफ नहीं होता? कब्ज समझकर न करें नजरअंदाज, इन बीमारियों का हो सकता है संकेत>>13 सितंबर को देहरादून में होंगी सीडीएस, एनडीए एवं एनए की परीक्षाएं>>देहरादून बार एसोसिएशन को जल्द मिलेगा अपना प्रोफेशनल ऑफिस भवन>>ऋषिकुल को आयुर्वेद, योग और भारतीय ज्ञान परंपरा के विशिष्ट केंद्र के रूप में विकसित किया जाए- मुख्यमंत्री>>‘शक: ट्रस्ट नो वन’ का ट्रेलर हुआ जारी, जानिये कब और कहां देख सकेंगे वेब सीरीज>>ज्योलिकोट क्षेत्र में जल जनित रोगों की रोकथाम को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, सचल चिकित्सा वाहन तैनात>>आयुष्मान योजना के तहत सूचीबद्ध और गैर-सूचीबद्ध अस्पताल में इलाज के दौरान कोई परेशानी हो तो सीएमओ से करें संपर्क>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से मिले लेखक मुकेश लाल>>महिला एशिया कप 2026- बांग्लादेश को 40 रनों से हराकर फाइनल में पहुंचा भारत
उत्तराखण्डखेल-जगतदेहरादून

आज से तीन दिन तक देहरादून में खेले जायेंगे लीजेंड्स लीग क्रिकेट के तीन मुकाबले 

आकाश ज्ञान वाटिका, शुक्रवार, 24 नवम्बर 2023, देहरादून। एक साल बाद दून में क्रिकेट के धुरंधर फिर जुटे हैं। वे अपने बल्ले व गेंदबाजी का जलवा दिखाते हुए नजर आयेंगे। इसके लिए भारत समेत अन्य देशों के कई पूर्व क्रिकेटर दून पहुंच चुके हैं। आज (शुक्रवार) से दून में तीन दिन तक लीजेंड्स लीग क्रिकेट के तीन मुकाबले खेले जाएंगे। बीते साल सितंबर में रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज के मुकाबलों के दौरान ये धुरंधर दून आए थे। लीग के तीनों मैच रायपुर स्थित राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाने हैं। 24 से 26 नवंबर तक खेले जाने वाले मुकाबलों में पहला मैच मैच शुक्रवार को भीलवाड़ा किंग्स व मणिपाल टाइगर्स के बीच खेला जाएगा।

दूसरा मैच इंडिया कैपिटल्स व साउदर्न सुपर स्टार्स और आखिरी दिन गुजरात जायंट्स व अर्बन राइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। छह-छह टीमों का यह टूर्नामेंट भारत के पांच शहरों देहरादून, रांची, जम्मू, वायजाग और सूरत में खेला जा रहा है। 18 नवंबर से शुरू हुई लीग का समापन नौ दिसंबर को होगा।

  • आज के मैच की टीमें
  • मणिपाल टाइगर्स
  • हरभजन सिंह (कप्तान)
  • मोहम्मद कैफ
  • रॉबिन उथप्पा (विकेटकीपर)
  • चाडविक वाल्टन (विकेटकीपर)
  • प्रवीण कुमार
  • सुब्रमण्यम बद्रीनाथ
  • कॉलिन डी ग्रैंडहोम
  • कोरी एंडरसन
  • थिसारा परेरा
  • इमरान खान
  • मिशेल मैक्लेनाघन
  • पंकज सिंह
  • परविंदर अवाना
  • प्रवीण गुप्ता
  • भीलवाड़ा किंग्स की टीम
  • इरफान पठान (कप्तान)
  • लेंडल सिमंस
  • शेन वॉटसन
  • तिलकरत्ने दिलशान
  • यूसुफ पठान
  • पिनल शाह (विकेटकीपर)
  • सोलोमन मायर
  • विलियम पोर्टरफील्ड
  • क्रिस बार्नवेल
  • इकबाल अब्दुल्ला
  • जेसल कारिया
  • अनुरीत सिंह
  • धम्मिका प्रसाद
  • प्रोस्पर उत्सेया
  • राहुल शर्मा
  • रयान साइडबॉटम
  • टिम मुर्टाघ

मुकाबले से पहले मैदान में बहाया पसीना

आज होने वाले मुकाबले से पहले मणिपाल टाइगर्स के खिलाड़ियों ने अभिमन्यु क्रिकेट स्टेडियम में अभ्यास कर पसीना बहाया। इस दौरान भारतीय पूर्व क्रिकेटर रोबिन उथप्पा ने कहा, दून में खेलने और अपने प्रशंसकों के मनोरंजन के लिए हम सभी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

तीनों दिन मौसम रहेगा मेहरबान

देहरादून में होने वाले तीन मैच के दौरान मौसम मेहरबान रहेगा। बीते साल हुए रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज में बारिश के चलते कई मुकाबलों को रद्द किया था। इस बार मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अगले तीन दिन तक मौसम शुष्क रहेगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!