Breaking News :
>>पटना में छात्रों का प्रदर्शन, अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतरे अभ्यर्थी>>मुख्यमंत्री धामी ने की चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की समीक्षा>>पुरानी पेंशन प्रकरण को लेकर मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन का शिष्टमंडल मुख्यमंत्री से मिला>>मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ, ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत>>‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ हुआ रिलीज, रणबीर-साई की जोड़ी ने जीता दर्शकों का दिल>>IND VS AFG- वरुण चक्रवर्ती चोटिल होने के कारण अफगानिस्तान सीरीज से बाहर>>राष्ट्रीय इंजीनियर दिवस पर पीएम मोदी ने विश्वेश्वरैया को दी श्रद्धांजलि, इंजीनियरों के योगदान को सराहा>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा>>राज्य सरकार कर रही खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का काम -रेखा आर्या>>चारधाम यात्रा के दूसरे चरण का आगाज आज, 50.50 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके दर्शन>>हिमालय केवल भौगोलिक क्षेत्र नहीं, बल्कि भारत की आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक चेतना का महत्वपूर्ण आधार है-मुख्यमंत्री>>युवाओं की भागीदारी से साकार होगा विकसित भारत-2047 का संकल्प: डॉ धन सिंह रावत>>प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर होंगे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित, विभागीय स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी किया जाएगा सम्मानित-रेखा आर्या>>प्रधानमंत्री मोदी ने खेल और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए किए अभूतपूर्व कार्य -रेखा आर्या>>उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 10 एएसपी अधिकारियों के तबादले>>देहरादून में 14 से 30 सितंबर तक चलेगा व्यापक नशामुक्ति शपथ अभियान>>जनता मिलन में जिलाधिकारी ने सुनीं 28 शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>समाधान दिवस में 102 शिकायतें दर्ज, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>चार वीर शहीदों की स्मृति में शहीद स्मारक एवं शहीद द्वार निर्माण को स्वीकृति>>धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज पहुंचे सिरमौर के शिलाई, पश्मी गांव
ताज़ा खबरेंदेश

अनंतनाग में आतंकवादियों एवं सुरक्षाबलों के बीच शुरू हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के तीनों आतंकी हुए ढेर

आकाश ज्ञान वाटिका, 11 मई 2021, मंगलवार, श्रीनगर। दक्षिण कश्मीर के जिला अनंतनाग के कोकेरनाग के वाइलो इलाके में मंगलवार सुबह आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच शुरू हुई मुठभेड़ लश्कर-ए-तैयबा के तीनों आतंकियों को मार गिराया गया है। अंतनाग मुठभेड़ में मारे गए तीनों आतंकियों की पहचान इलियास अहमद डार पुत्र बशीर अहमद डार निवासी दनवथपोरा, कोकरनाग, उबैद शफी पुत्र मोहम्मद शफी डार निवासी बटमालू, श्रीनगर जबकि तीसरे की पहचान अकीब अहमद लोन पुत्र मोहम्मद अमीन लोन निवासी खांडयपोरा, कुलगाम के तौर पर हुई है। हालांकि अधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं की गई है। मारे गए आतंकियों के शवों के पास से काफी मात्रा में हथियार व गोलाबारूद भी बरामद हुआ है। सेना ने सर्च ऑपरेशन पूरा होने पर अभियान समाप्त कर दिया है।

आइ.जी.पी. कश्मीर विजय कुमार ने तीनों आतंकियों के मारे जाने की पुष्टि करते हुए कहा कि मुठभेड़ के दौरान आतंकियों को कई बार आत्मसमर्पण करने का मौका दिया गया परंतु वे नहीं माने। लिहाजा मुठभेड़ के दौरान तीनों आतंकियों को मार गिराया गया है। तीनों आतंकी स्थानीय थे।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सुरक्षाबलों को आज तड़के अनंतनाग जिले के वाइलो इलाके में आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही एसओजी, सेना की 19 आरआर और सीआरपीएफ की 19 बटालियन के जवान इलाके में पहुंच गए और घेराबंदी शुरू कर दी। इस बीच आतंकियों ने सुरक्षाबलों को अपने नजदीक आते देख उन पर गोलीबारी शुरू कर दी। ये आतंकी एक बाग में अपना ठिकाना बनाए हुए थे। सुरक्षाबलों ने पहले तो आतंकियों को आत्मसमर्पण करने के लिए कहा परंतु जब वे नहीं माने तो उन्होंने भी जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी।

सुरक्षाबलों को अपने पर हावी होते देख आतंकी बाग से निकल नजदीक में स्थित एक मकान में जा छिपे। सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ के दौरान एक आतंकी को मार गिराया। जबकि दो अन्य आतंकियों ने साथी के मारे जाने के बाद भी सुरक्षाबलों पर गोलीबारी का सिलसिला जारी रखा। इस बीच सुरक्षाबलों ने एक बार फिर आतंकवादियों को आत्मसमर्पण करने का मौका दिया परंतु इस बार भी वे नहीं माने।

लगभग 5 घंटे तक चली इस मुठभेड़ में सुरक्षाकर्मी तीनों आतंकियों को मारने में सफल रहे। हालांकि आतंकियों के मारे जाने के बाद भी सेना ने आसपास के मुहल्लों में और आतंकियों की मौजूदगी को जांचने के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया। जब यह पुष्टि हो गई कि इलाके में अब और कोई आतंकी मौजूद नहीं है तो सेना ने अभियान समाप्त कर दिया। मुठभेड़ समाप्त होते ही हाईवे पर वाहनों की आवाजाही को सुचारू कर दिया गया। आपको बताया दें कि इस वर्ष अब तक जम्मू-कश्मीर में 46 आतंकवादी मारे गए हैं और उनमें से ज्यादातर शोपियां जिले से थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!