Breaking News :
>>नौकरी मांगने वाले नहीं, नौकरी देने वाले बनें युवा, काशीपुर में बोले सीएम धामी>>“आंगन का मिलन” कार्यक्रम बनेगा सेवा, पोषण, स्वास्थ्य और जनसहभागिता का व्यापक अभियान- रेखा आर्या>>सार्वजनिक स्थान पर हुडदंग मचाने वालों की दून पुलिस ने उतारी खुमारी, 9 युवक हिरासत में>>बच्चों का आधार बनवाने पहुंचे लोगों के नाम पर खुल रहे थे फर्जी बैंक खाते, दो डाककर्मी समेत चार गिरफ्तार>>​अपराध का स्वरूप भले ही बदला हो, कानून अब और भी सख्त, बेटियां डरें नहीं, आवाज उठाएं- कुसुम कंडवाल>>हरियाणा की युवती नदी के बहाव क्षेत्र में फंसी, SDRF ने बचाया>>एमएसएमई योजनाओं पर सेमिनार आयोजित, उद्यमियों को वित्तीय सहायता और बाजार सुविधाओं की दी जानकारी>>जनगणना 2027 के द्वितीय चरण को लेकर कार्मिकों को दिया प्रशिक्षण>>हरिद्वार में युवक को निशाना बनाकर चली गोली, लिव-इन पार्टनर घायल>>लुधियाना में CM मान के काफिले पर टमाटर फेंकने का आरोप, रवनीत बिट्टू हिरासत में>>सेवा संकल्प अभियान- 25 सितंबर से 07 अक्टूबर तक आयोजित होंगे ‘सेवा सेतु, सरकार आपके द्वार’ शिविर>>10,709 निर्माण श्रमिक लाभार्थियों के खातों में 18.49 करोड़ रूपये की सहायता राशि हस्तांतरित>>रुद्रपुर में 25 सितंबर से 7 अक्टूबर तक आयोजित होंगे ‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम>>Instagram के निवेश विज्ञापन से शुरू हुआ खेल, युवक से ठगे ₹2.87 लाख>>आगरा नगर निगम का बड़ा फैसला, यमुना में नहीं होगा गणपति प्रतिमाओं का विसर्जन>>चीनी की कीमतों में बड़ी गिरावट, 65 से घटकर 58.50 रुपये किलो हुई चीनी>>कुमाऊं आयुक्त की जनसुनवाई में कई मामलों का मौके पर समाधान, अधिकारियों को सख्त निर्देश>>वन भूमि हस्तांतरण के लंबित प्रकरणों के निस्तारण में लाएं तेजी- जिलाधिकारी>>महिलाओं और बच्चों तक योजनाओं का लाभ प्रभावी रूप से पहुंचाना सुनिश्चित करें समस्त अधिकारी- रेखा आर्या>>ट्रंप ने रूस-ईरान पर नए प्रतिबंध कानून पर किए हस्ताक्षर, भारत-चीन पर 100% टैरिफ का रास्ता खुला
मनोरंजन

काशी में नए अवतार में दिखेगा थ्री इडियट्स का राजू

देहरादून: फिल्म ‘थ्री इडियट्स’ के राजू रस्तोगी यानी फिल्म अभिनेता शरमन जोशी इस साल एक नए अवतार में नजर आएंगे। फिल्म ‘काशी: इन सर्च ऑफ गंगा’ में शरमन अहम भूमिका निभा रहे हैं।

इस फिल्म में शरमन बनारस के एक युवा की भूमिका में हैं। फिल्म 26 अक्टूबर को रिलीज होगी। एक निजी कार्यक्रम में दून पहुंचे शरमन जोशी ने बताया कि काफी समय से वह एक ऐसे किरदार के इंतजार में थे, जिसे वे अपना ड्रीम रोल कह सकें।

उन्होंने बताया कि फिल्म काशी में निभाया उनका यह किरदार कुछ ऐसा ही है। यह अब तक का उनका सबसे अलग और चुनौतीपूर्ण किरदार है। उन्होंने बताया कि यह एक सस्पेंस थ्रिलर फिल्म है। इसमें वह अपनी लापता हो चुकी बहन गंगा को ढूंढते हैं।

उन्होंने बताया कि कहानी में एक्शन और मिस्ट्री का अनोखा संगम है। फिल्म की स्क्रिप्ट पढ़ने के बाद ही उन्होंने इसे साइन करने के लिए हां बोल दिया था। बताया कि यह किरदार उनके कॅरियर के लिए नींव का पत्थर साबित हो सकता है। अभी कुछ दिन पहले फिल्म का ट्रेलर लॉन्च हो चुका है, जिसे करीब 91 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं।

फिल्म काशी में दिखेगी मसूरी की हसीन वादियां

मूल रूप से पटना के रहने वाले फिल्म निर्देशक धीरज कुमार और लेखक मनीष कुमार की यह पहली हिंदी फिल्म है। उन्होंने बताया कि फिल्म में दर्शकों को बनारस की खूबसूरती की झलक देखने को मिलेगी। यहां की गलियां, यहां की कुल्हड़ वाली चाय, बनारसी पान और गंगा नदी सबको पसंद आएगी। साथ ही फिल्म में मसूरी में फिल्माए गए दृश्य भी देखने को मिलेंगे।

निर्देशक और लेखक की पहली पसंद शरमन

धीरज और मनीष बचपन के दोस्त हैं। वह लंबे समय से इस फिल्म की कहानी पर काम कर रहे थे। फिल्म की कहानी पूरा होते ही दोनों ने जब लीड भूमिका के लिए अभिनेता का नाम तय करने का सोचा तो दोनों को ही शरमन इसके लिए फिट लगे।

शरमन को भा गई उत्तराखंड की खूबसूरती

शरमन ने बताया कि वह उत्तराखंड में ऋषिकेश और मसूरी घूम चुके हैं। यहां का मौसम और खूबसूरती उन्हें बेहद पसंद आई। वह आगे भी शूटिंग के लिए यहां आना चाहेंगे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!