Breaking News :
>>क्या आपकी भी सीढ़ियां चढ़ते ही फूलने लगती है सांस? तो जान लीजिये इसके पीछे के कारण>>मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 62 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति>>उत्तरांचल प्रेस क्लब में वरिष्ठ पत्रकार एवं लेखक मनोज इष्टवाल को किया गया सम्मानित>>स्वर्गीय श्याम दत्त जोशी की स्मृति में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गढ़ी डाकरा की जनता को समर्पित किया पानी का टैंक>>उत्तराखंड में जीएसटी संग्रहण में उल्लेखनीय बढ़ोतरी, नेट एसजीएसटी 24% बढ़ा>>केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया अपने पद से इस्तीफा>>भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज>>भारत का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर 676.23 अरब डॉलर पहुंचा, आरबीआई के ताजा आंकड़े जारी>>‘जन नायकन’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, दो दिन में पार किया 50 करोड़ का आंकड़ा>>शिक्षक बनने का सुनहरा मौका,16 अगस्त को होगी संयुक्त बीएड-एमएड प्रवेश परीक्षा>>मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक>>ड्रग्स के खिलाफ जीरो टॉलरेंसः हर युवा का भविष्य बचाना हमारी प्राथमिकता- डीएम>>उत्तराखंड पुलिस के निलंबित सिपाही शेर सिंह के तथाकथित “इस्तीफे” को लेकर उठे सवाल>>मुख्यमंत्री ने ‘रन फॉर कारगिल हीरोज’ मैराथॉन को दिखायी हरी झंडी>>ग्राफिक एरा ग्लोबल स्कूल में फ्रैंक एंथोनी मेमोरियल ऑल इंडिया अंतर विद्यालयीय वाद-विवाद प्रतियोगिता (वर्ग एक) सम्पन्न>>लोनिवि मंत्री महाराज ने किया मसूरी, कोल्हूखेत, पानी वाले बैंड सड़क का औचक निरीक्षण>>फिल्म अभिनेता अमन वर्मा ने की फिल्म विकास परिषद के नोडल अधिकारी से भेंट>>टिहरी मेडिकल कॉलेज के निर्माण से स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई दिशा : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल>>लोनिवि मंत्री महाराज ने किया मसूरी, कोल्हूखेत, पानी वाले बैंड सड़क का औचक निरीक्षण>>वन्य जीव आधारित पयर्टन से बढ़ाई जाए स्थानीय लोगों की आर्थिकी : मुख्यमंत्री धामी
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

उत्तराखंड में कोहरे के वजह से तीन फ्लाइट हुईं रद; सोमवार को मैदानी इलाकों में छाया रह सकता है कोहरा

आकाश ज्ञान वाटिका, 18 जनवरी 2020, सोमवार। उत्तराखंड में मौसम सामान्य है। हालांकि, रविवार को ज्यादातर इलाकों में आंशिक रूप से बादल छाये रहने के कारण ठिठुरन बढ़ गई। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को मैदानी इलाकों में कोहरा छाया रह सकता है, जबकि पहाड़ों में सर्द हवाएं कंपकंपी छुड़ाएंगी। वहीं, हवाई उड़ानों के संचालन में इन दिनों मौसम खलल डाल रहा है। रविवार को भी दिल्ली से तीन फ्लाइट दून नहीं पहुंची। इसके चलते दून से दिल्ली की तीन फ्लाइटें रद कर दी गई। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पिछले कुछ दिनों से मैदानी क्षेत्र कोहरे की चपेट में हैं, जिसका असर हवाई सेवाओं पर पड़ रहा है।

उत्तराखंड में दून समेत आसपास के इलाकों में धूप और बादलों की आंख-मिचौनी के बीच दिन में ठिठुरन बढ़ गई है। हालांकि, न्यूनतम तापमान में इजाफा हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक अगले कुछ दिन प्रदेश में मौसम में बदलाव के आसार नहीं है। कहीं-कहीं आंशिक बादल छाये रह सकते हैं। हालांकि, ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार समेत आसपास के मैदानी इलाकों में घना कोहरा छाया रह सकता है।

रविवार को दूसरे दिन भी जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर आने वाली उड़ानों पर मौसम का असर देखने को मिला। दिल्ली से 7:20 बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर पहुंचने और 8:00 बजे यहां से जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट संचालित नहीं हो पाई। वहीं दिल्ली-दून के बीच संचालित होने वाली स्पाइस जेट की फ्लाइट भी यहां नहीं पहुंच पाई। यह फ्लाइट प्रात: 7:15 बजे यहां पहुंचती है और 7:50 बजे दिल्ली के लिए उड़ान भरती है। इसके अलावा 8:55 बजे दिल्ली आने और 9:35 बजे जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट भी कोहरे के कारण रद रही। एयरपोर्ट के निदेशक डीके गौतम ने बताया कि सुबह के समय एयरपोर्ट पर विजिविलिटी बेहद कम हो गई थी, जिससे यह उड़ानें यहां नहीं पहुंच पाई।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!