Breaking News :
>>दिव्यांगजनों को मतदान के प्रति किया जागरूक, शत-प्रतिशत मतदान का आह्वान>>‘रणबाली’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, अंग्रेजों से लोहा लेते दिखे विजय देवरकोंडा>>भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज>>टीसीएस के मुनाफे में 15% का उछाल, दूसरी तिमाही में 13,884 करोड़ रुपये की कमाई>>मुख्यमंत्री धामी से विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने की भेंट>>सिंगल यूज प्लास्टिक पर डीएम सख्त, सप्लाई नेटवर्क तोड़ने के निर्देश>>मसूरी में अवैध होटल निर्माण पर एमडीडीए का शिकंजा, होटल के 12 कमरे और बेसमेंट सील>>रंगवाली पिछौड़ा>>उत्तराखंड में क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए 461.87 करोड़ की जरूरत: सतपाल महाराज>>पर्यटन और तीर्थ स्थलों से जुड़ेंगे आदर्श संस्कृत ग्राम, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश>>जिलाधिकारी द्वारा पांच करोड़ से अधिक लागत वाली योजनाओं, नवाचारी प्रोजेक्ट, जिला योजना एवं 20 सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा>>रोज की दाल-सब्जी से हो गए हैं बोर? महाराष्ट्र के इस तीखे टमाटर ठेचे से बढ़ाएं खाने का स्वाद>>उद्योगों के लिए नियामक नहीं, सहयोगी और सहभागी की भूमिका निभा रही राज्य सरकार- मुख्यमंत्री>>इस्तांबुल एयरपोर्ट ने रचा इतिहास, हीथ्रो को पछाड़ बना दुनिया का सबसे कनेक्टेड एयरपोर्ट>>टमाटर की कीमतों ने पकड़ी रफ्तार, एक महीने में दोगुने से ज्यादा बढ़े मंडी में भाव>>बांग्लादेश में डेंगू का कहर, 90 हजार से ज्यादा मरीज अस्पताल पहुंचे; 281 लोगों की मौत>>दिग्गज फुटबॉलर पेड्रो रोड्रिग्ज ने फुटबॉल को कहा अलविदा, 39 की उम्र में खत्म किया शानदार सफर>>नशामुक्त भारत अभियान के तहत विशेष शपथ अभियान अब 18 अक्टूबर तक>>बागपत के खेकड़ा बाजार में एक परचून की दुकान में लगी भीषण आग, दो की मौत>>सुबह मुनक्का खाना कितना फायदेमंद? जानें इसके पोषक तत्व और सेवन का सही तरीका
ताज़ा खबरेंदेश

भिवानी के डाडम में पहाड़ का बड़ा हिस्सा ढहा, 3 की मौत और 2 की हालत गंभीर

आकाश ज्ञान वाटिका, १ जनवरी २०२१, शनिवार, भिवानी। भिवानी के डाडम में पहाड़ का बड़ा हिस्सा ढहने से तीन की मौत हो गई और दो की हालत गंभीर है। घायलों को हिसार के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। कुछ और लोगों के भी पहाड़ के नीचे दबे होने की आंशका जताई जा रही है। पहाड़ ढहने से चार माइनिंग मशीन भी नीचे दब गई। बचाव कार्य में यहां काम करने वाले, स्थानीय लोगों के अलावा अन्य लोग भी लगे हैं। यह घटना सुबह की बताई जा रही है। पहाड़ के दरकते ही आस पास हड़कंप मच गया। बचाव कार्य में लोग जुट गए। विभाग या सरकार की तरफ से तीन घंटे बाद तक सहायता के लिए कोई स्पेशल टीम नहीं पहुंची थी। मृतकों में दो के शव भिवानी आने की बात कही जा रही है पर अभी तक भिवानी के सरकारी अस्पताल में कोई शव नहीं पहुंचा है।

डाडम का पहाड़ सुबह अचानक ढह गया। इसके चलते यहां काम करने वालों में कई लोग नीचे दब गए। अभी तक यह स्पष्ट जानकारी नहीं है कि कितने लोग पहाड़ के नीचे दबे हैं। जानकारी के अनुसार पहाड़ के नीचे चार माइनिंग मशीन पोकलेन, दो ड्रिल और डंपर भी दबे होने की सूचना है।

घटना की सूचना मिलने के बाद कृषि मंत्री जेपी दलाल भी घटनास्थल पर पहुंचे और मौके का जायजा लिया। इसके अलावा नागरिक अस्पताल तोशाम से डाक्टरों की टीम भी मौके पर मौजूद है। वन विभाग की टीम भी मौके पर मौजूद है। माइनिंग विभाग के अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे है।

घटना के गवाह खानक निवासी जसवंत ने बताया कि जमीन से 100-150 फीट नीचे खनन होता है। शनिवार सुबह चार पोपलैंड मशीनें और चार डंपर वहां मौजूद थे। मैं भी वहीं अपने डंपर में था। करीब साढ़े नौ बजे अचानक धुल का गुब्बार छा गया और जोरदार धमाके के साथ बड़े-बड़े पत्थर आ गिरे। यह करीब दो मिनट चला। आंखें बद हो गईं और रूह कांप उठी। लगा जैसे कि अब कुछ नहीं बचेगा। पत्थर लगने से उसका डंपर थोड़ा खिसका जरूर पर भगवान का शुक्र है कि उसकी जान बच गई।

एसएचओ सुनिल जाखड़ ने बताया कि वे अपनी टीम के साथ सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गए थे। राहत और बचाव का कार्य जारी है, घटनास्थल से मलबा हटाया जा रहा है। मलबे के नीचे कितने लोग दबे हैं इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है। मलबा हटने के बाद ही पूरा पता चल पाएगा।

हादसे में दो लोगों के मरने की पुष्टि हुई है। बचाव कार्य चल रहा है। पत्थर तोडऩे के लिए ब्लास्टिंग की जा रही है। और कितने लोग दबे है यह इसके बाद ही पता चलेगा। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। 

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!