Breaking News :
>>हरिपुर कालसी को मिली बड़ी आध्यात्मिक सौगात, मुख्यमंत्री धामी ने किया माँ यमुना की प्रतिमा का अनावरण>>प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मोदी के जन्मदिवस पर 2100 दीपों से जगमगाया यमुना तट, मुख्यमंत्री धामी ने 7.52 करोड़ के स्नान घाट का किया लोकार्पण>>कांग्रेस ने अग्निवीर योजना पर सरकार को घेरा, युवाओं के भविष्य को लेकर उठाए सवाल>>खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया लोहाघाट मे महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण>>औली में भारत-अमेरिका सेना का संयुक्त अभ्यास, आतंकवाद विरोधी अभियानों की ट्रेनिंग>>ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार>>विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर एसएसपी देहरादून ने पुलिस लाइन में की पूजा-अर्चना>>18 सितंबर को 140 विद्यार्थियों से सीधा संवाद करेंगे सीएम धामी, युवाओं के विजन पर होगा मंथन>>मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम जनपद की सड़कों को गड्ढामुक्त करने हेतु चलाया जाएगा अभियान>>नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार>>परिवार की प्रताड़ना से शिक्षा से वंचित रुद्र प्रताप नेगी का सहारा बना जिला प्रशासन>>सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द वन’ का ट्रेलर हुआ रिलीज>>बाल संरक्षण एवं पुनर्वास कार्यों में तेजी लाएं अधिकारी- जिलाधिकारी>>भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का अंतिम मुकाबला आज>>पीएम मोदी के जन्मदिन पर देशभर में कार्यक्रम, मंदिरों में पूजा से लेकर ‘आशीर्वाद का दीया’ तक आयोजन>>EPF की नई सीमा से पंजाब के करीब दो लाख कर्मचारियों को फायदा, उद्योग पर बढ़ेगा खर्च>>नशामुक्त भारत अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु विकासखण्ड स्तर पर खण्ड स्तरीय समिति गठित>>केंद्र के मौखिक आश्वासन पर भरोसा न करें, लिखित गारंटी लें: उमर अब्दुल्ला>>देहरादून में सरकारी जमीनों को अतिक्रमण से मुक्त कराने की तैयारी तेज, डीएम ने दिए सख्त निर्देश>>अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, तीन स्थानों पर सीलिंग, दो जगह ध्वस्तीकरण
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

तीन दिवसीय दौरे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रामनगरी अयोध्या के बाद बलरामपुर व गोंडा जायेंगे

आकाश ज्ञान वाटिका, 26 नवमंबर 2021, शुक्रवार, लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का प्रदेश को मथने का कार्यक्रम जारी है। शुक्रवार दोपहर से सीएम योगी आदित्यनाथ तीन दिन के दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री रामनगरी अयोध्या के बाद बलरामपुर व गोंडा जाएंगे। उसके बाद उनका वाराणसी, जौनपुर तथा गोरखपुर का दौरा है। उनकी 28 की शाम को लखनऊ वापसी होगी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को रामनगरी आयोध्या में सामूहिक विवाह समारोह में शामिल होंगे। वह यहां के जीआइसी ग्राउंड में करीब तीन बजे से होगे वाले सामूहिक विवाह समारोह में शामिल होकर करीब 500 से अधिक जोड़ों को विवाह के बाद आशीर्वाद देंगें।

अयोध्या के बाद मुख्यमंत्री बलरामपुर रवाना होंगे जहां पर उनका ब्रह्मलीन महंत के श्रद्धांजलि समारोह में शामिल होने का कार्यक्रम है। वह शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर में ब्रह्मलीन महंत महेंद्र नाथ योगी के श्रद्धांजलि समारोह में शामिल होंगे। शक्तिपीठ देवीपाटन में ब्रह्मलीन महंत महेंद्र नाथ योगी की पुण्यतिथि पर सात दिनी श्रीमद्भागवत कथा चल रही है। इसके अंतिम दिन शुक्रवार को श्रद्धांजलि समारोह में नाथ संप्रदाय के अध्यक्ष सीएम योगी आदित्यनाथ के शामिल होंगे। सीएम योगी आदित्यनाथ का यहां पर रात्रि विश्राम का कार्यक्रम है।

मुख्यमंत्री का 27 नवंबर को गोंडा का जाने का कार्यक्रम है। गोंडा में वह विकास कार्य तथा कानून-व्यवस्था की समीक्षा करने के साथ ही मैजापुर में एशिया के सबसे बड़े डिस्टलरी प्लांट का शुभारंभ करेंगे। मैजापुर चीनी मिल में करीब 450 करोड़ रुपए की लागत से छह महीने में तैयार एथेनॉल प्लांट के 30 हेक्टेयर भूभाग में प्लांट का काम शुरू हो गया है। इसका लाभ गोंडा के 60 हजार किसानों को होगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 27 नवंबर को वाराणसी दौरे पर रहेंगे। यहां पर वह रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का स्वागत करने के साथ पीएम मोदी के दौरे को लेकर अधिकारियों के सात पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। उनका बाबा श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन के साथ ही साथ विश्वनाथ धाम में चल रहे विकास कार्य के निरीक्षण का कार्यक्रम है। इसके बाद वह 28 नवंबर को ही जौनपुर, गोरखपुर और देवरिया जिलों का दौरा करेंगे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!