Breaking News :
>>देहरादून में एसआईआर के बाद 39,92 मतदाता बढ़े, अंतिम सूची जारी>>जिलाधिकारी ने निर्वाचन तैयारियों की समीक्षा कर नोडल अधिकारियों को दिए समयबद्ध कार्य पूर्ण करने के निर्देश>>सीडीओ अभिनव शाह ने विकासनगर के चार गांवों में पहुंचकर किया फसल का स्थलीय निरीक्षण, किसानों से संवाद कर जानीं समस्याएं>>भूमियाधार में 70 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, एक की मौत; चार घायल>>विकास के साथ अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर रहा उत्तराखण्डः सीएम धामी>>लॉन्ग वीकेंड पर उमड़ी भारी भीड़, कैंची धाम और पहाड़ों की ओर जाने वाले वाहन चालकों के लिए विशेष निर्देश जारी>>हथनी पर्वत की 80 मीटर गहरी खाई में गिरने से व्यक्ति की मृत्यु, SDRF ने बरामद किया शव>>कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा के प्रयासों से भीमताल विधानसभा में विकास को मिली रफ्तार, 7 पुलों के लिए ₹8.74 करोड़ स्वीकृत>>गो पालन योजना का दायरा बढ़ा, अब सामान्य वर्ग के पशुपालक भी होंगे लाभान्वित>>एसएसपी दून के निर्देशों पर प्रतिष्ठानों की सुरक्षा ऑडिट के लिए दून पुलिस ने चलाया अभियान>>सेवा, सुशासन और जनकल्याण को प्राथमिकता, जन-जन तक पहुंच रही सरकार- हेमंत द्विवेदी>>ल्वाली से घीड़ी तक क्षेत्र भ्रमण पर निकली जिलाधिकारी, विकास कार्यों और व्यवस्थाओं का लिया जायजा>>सहस्त्रधारा में 50 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, SDRF ने त्वरित रेस्क्यू कर तीनों घायलों को निकाला सुरक्षित>>सीईसी के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में प्रदर्शन, पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया>>कांग्रेस पार्षद ने उठाया खौफनाक कदम, फंदे से लटककर की आत्महत्या>>सरस फूड फेस्टिवल में दिखेगा देशभर की महिलाओं के हुनर और स्वाद का संगम>>बेडरूम में रखें ये पौधे, कमरे का माहौल रहेगा शांत और नींद के लिए बनेगा बेहतर वातावरण>>अमेरिका में हिंदू मंदिर पर ईंटों से हमला, खिड़कियां टूटीं, पुजारी-श्रद्धालु थे अंदर>>Mental Health Tips: आपकी ये छोटी-छोटी आदतें धीरे-धीरे बन सकती हैं मानसिक तनाव की वजह, आज ही करें सुधार>>‘दृश्यम 3’ की धांसू ओपनिंग, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर की इतने करोड़ की कमाई
उत्तराखण्ड

युवा दिवस कार्यक्रम में जुटेंगे हजारों वॉलिंटियर- रेखा आर्या

हल्द्वानी के गौलापार खेल परिसर में होगा आयोजन, कार्यक्रम में होगा स्वामी विवेकानंद राज्य स्तरीय युवा पुरस्कार 2024 – 25 का वितरण

आयोजन में वॉलिंटियर्स को बताई जाएंगी उनकी जिम्मेदारियां

देहरादून। हल्द्वानी में 12 जनवरी 2025 को स्वामी विवेकानंद की जयंती पर इस साल का युवा दिवस कार्यक्रम कुछ खास होने जा रहा है। इस साल आयोजन में वह हजारों वॉलिंटियर्स भी आएंगे जिन्होंने राष्ट्रीय खेलों के लिए अपना पंजीकरण कराया है। इस मौके पर वॉलिंटियर्स को उनकी जिम्मेदारियों से परिचित कराया जाएगा तथा अन्य प्रस्तुतियां भी होंगी।

राष्ट्रीय युवा दिवस की मौके पर कार्यक्रम का आयोजन इस साल हल्द्वानी के गौलापार खेल परिसर में किया जा रहा है। आयोजन में पूर्व राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी, सांसद अजय भट्ट और खेल मंत्री रेखा आर्या शामिल होंगे। इस दौरान गौलापार खेल परिसर में महिला पुरुषों की दौड़ का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा सामूहिक लोक नृत्य और आर्टिस्टिक योग का प्रदर्शन भी किया जाएगा। खेल मंत्री रेखा आर्या राष्ट्रीय खेलों के लिए पंजीकरण कराने वाले वॉलिंटियर्स से चर्चा करेंगी और उन्हें उनकी जिम्मेदारियां बताएंगी, साथ ही उन्हें प्रमाण पत्र भी वितरित किए जाएंगे।खेल मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि ग्रीन गेम्स की भावना के अनुसार खेल परिसर में स्वच्छता कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा। इसके अलावा इस आयोजन में स्वामी विवेकानंद राज्य स्तरीय युवा पुरस्कार 2024 – 25 का वितरण भी किया जाना है।

राष्ट्रीय खेलों में पानी की खाली बोतल से बनेगी पार्कों की बैंच, कुर्सी

खेल मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि आगामी राष्ट्रीय खेलों में खिलाड़ी, कोच, सपोर्टिंग स्टाफ और दर्शक आदि जो भी मिनरल वाटर की बोतल इस्तेमाल करेंगे, उन खाली बोतलों को एकत्र करके रीसाईकल किया जाना है। इसके बाद इस रीसाईकल प्लास्टिक से पार्क आदि में इस्तेमाल की जाने वाली कुर्सी और बेंचेज बनाई जाएगी। खेल मंत्री ने बताया कि यह काम जिस संस्था को करना है, उसे भी युवा दिवस कार्यक्रम में इसका प्रदर्शन करने के लिए बुलाया गया है।

इस साल के युवा दिवस कार्यक्रम को राष्ट्रीय खेलों के आयोजन से इसलिए जोड़ा गया है क्योंकि वालंटियर युवाओं को प्रेरित करने के लिए स्वामी विवेकानंद के जीवन दर्शन से बेहतर कुछ नहीं हो सकता। रजिस्टर्ड वालंटियर इस साल के आयोजन का मुख्य हिस्सा बनेंगे।
– रेखा आर्या, युवा कल्याण मंत्री, उत्तराखंड सरकार

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!