Breaking News :
>>एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान>>विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने चंद्र मोहन सिंह नेगी राजकीय बेस हॉस्पिटल कोटद्वार का किया औचक निरीक्षण>>टिहरी में प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने किया ध्वजारोहण, स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को किया नमन>>देश का 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस जनपद नैनीताल में धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया>>टिहरी पुलिस ने धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, 25 पुलिस कार्मिक रजत जयंती पदक से अलंकृत>>एसजीआरआर विश्वविद्यालय तिरंगे के रंग में रंगा>>स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने किया ध्वजारोहण>>पिथौरागढ़ के मिनी स्टेडियम में प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने किया ध्वजारोहण>>स्वतंत्रता हमें बहुत बड़ी कुर्बानियों के बाद मिली है, इसकी रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी- डीएम>>स्वतंत्रता दिवस पर सीएम धामी ने मुख्यमंत्री आवास में फहराया तिरंगा, दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ>>स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य सचिव ने सुशासन, विकसित उत्तराखण्ड और हिमालय संरक्षण का लिया संकल्प>>द्वाराहाट में खिलेगा भाजपा का कमलः डाॅ. धन सिंह रावत>>80 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एसएसपी देहरादून द्वारा पुलिस लाइन देहरादून में किया ध्वजारोहण>>विभाजन की विभीषिका को याद कर एमडीडीए में दी श्रद्धांजलि>>सीएम धामी ने प्रदेशवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ>>भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज का आगाज कल से, स्पिन ट्रैक पर टीम इंडिया के सामने बड़ी चुनौती>>हर घर तिरंगा अभियान के तहत न्यू टिहरी में सीबीसी की फोटो प्रदर्शनी का हुआ उद्घाटन>>देहरादून में हुड़दंगियों पर पुलिस की सख्ती, सार्वजनिक स्थान पर हंगामा करने वाले 3 गिरफ्तार>>तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, हर घर तिरंगा अभियान को मिला व्यापक समर्थन- रेखा आर्या>>घायल श्रमिकों से मिले मुख्यमंत्री धामी, जिला अस्पताल में जाना कुशलक्षेम
उत्तराखण्डरुद्रप्रयाग

केदारनाथ धाम में रील्स और वीडियो बनाने वाले, पवित्रता बिगाड़ने वालों पर होगी कार्रवाई

आकाश ज्ञान वाटिका, गुरूवार, 08 जून 2023, रुद्रप्रयागइन दिनों चारधाम यात्रा जारी है। आस्था के रंग में रंगे लोग भगवान के दर्शन करने पहुंचे हैं। चार धाम की यात्रा करने वाले लोग पहुंच रहे हैं। यात्रा को सरल व सुगम बनाने को लेकर केदारनाथ में ड्यूटी में तैनात विभिन्न विभागीय अधिकारियों के साथ समन्वय गोष्ठी का आयोजन किया गया।

समन्वय गोष्ठी में क्यूआरटी टीम को यू-ट्यूबर्स एवं रील्स बनाने के नाम पर धाम की पवित्रता बिगाड़कर दूसरे तरीके से प्रस्तुत करने वालों पर भी नजर रखने के निर्देश दिए। गौरतलब है कि इन दिनों बाबा के रील्स की होड़ लग गई है। लोग भगवान के दरबार में भी वीडियो बनाने से पीछे नहीं हट रहे हैं।  अब ऐसे लोगों पर कड़ा एक्शन लिया जाएगा। अवैध शराब पहुंचने की शिकायतों पर गोपनीय ढंग से छापामारी कर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत के निर्देश दिए।

केदारनाथ में आयोजित बैठक यात्रा मजिस्ट्रेट एसडीएम विजय नाथ शुक्ला व पुलिस उपाधीक्षक विमल रावत की अध्यक्षता में हुई। बैठक में केदारनाथ धाम यात्रा में आ रही चुनौतियों व इनसे निपटने के उपायों पर चर्चा की गई। मन्दिर परिसर सहित श्रद्धालुओं को पंक्तिबद्ध के लिए लोनिवि को क्षतिग्रस्त बैरिकेडिंग की मरम्मत करने, मन्दिर दर्शन में सरलता के लिए मन्दिर परिसर सहित लाइन व्यवस्था दुरुस्त रखे जाने के निर्देश दिए गए।

बैठक में श्रद्धालुओं के साथ सौम्य व मधुर व्यवहार करने, खोया पाया केन्द्र को मजबूत बनाए रखने, केदारनाथ धाम सहित मन्दिर परिसर, गलियों में साफ-सफाई बनाने के लिए संबधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। केदारनाथ धाम की पवित्रता व मर्यादा भंग करने व गंदगी फैलाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।

इसके साथ-साथ घोड़ा-खच्चर एवं डण्डी-कण्डी संचालकों की ओर से श्रद्धालुओं के साथ अभद्र व्यवहार करने की शिकायतों पर त्वरित कार्यवाही करने, धाम में अवैध शराब पहुंचने की शिकायतों के लिए गोपनीय ढंग से छापामारी कर संबंधित के खिलाफ सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किए जाने की के निर्देश भी दिए।

सभी विभागीय अधिकारियों को आपसी समन्वय व तालमेल के साथ अपने कार्यों का निर्वहन किए जाने की अपेक्षा की गई। ताकि यात्रा का सफलता के साथ संचालन हो सके। बैठक में लोनिवि, नगर पंचायत, मंदिर समिति, पुलिस समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!