Breaking News :
>>विशेष गहन पुनरीक्षण की आयोग की टीम ने की समीक्षा>>सैनिक परिवारों को उच्च शिक्षा की सौगात>>न्यूज़ पोर्टल के विज्ञापन रेट पर पुनर्विचार की माँग, संचालकों ने महानिदेशक सूचना से लगाई गुहार>>उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने उठाया डिजिटल मीडिया की विज्ञापन दरों का मुद्दा>>बिना स्वीकृत मानचित्र के निर्माण पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो प्लेटफार्म सील>>राखी लेकर एसएसपी दून से मिलने पहुंचीं नन्हीं बालिकाएं, बांधी राखी और लिया सुरक्षा का भरोसा>>राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी>>मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में रक्षाबंधन व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान>>आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और बाजार मूल्यों की नियमित निगरानी करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>मानसून समाप्त होते ही प्रदेशभर में सड़क मरम्मत और सुधार कार्य युद्धस्तर पर शुरू किए जाएं- मुख्यमंत्री>>पटना में BPSC परीक्षा को लेकर जोरदार प्रदर्शन, सरकार से बातचीत की मांग पर अड़े अभ्यर्थी>>सशक्त बहना उत्सव में दिखा सरकार और मातृशक्ति के बीच विश्वास और आत्मीयता का रिश्ता>>सहसपुर में फिर शुरू होगी बंद पड़ी सिलाई यूनिट, ग्रामीण महिलाओं को मिलेंगे रोजगार के नए अवसर>>इमरान हाशमी की ‘गन मास्टर जी 9’ का टीजर जारी>>एनीमिया में किशमिश कितनी फायदेमंद? जानिए कब डाइट से मिलेगा लाभ और कब जरूरी है इलाज>>मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने पर जोर, डीएम ने ईआरओ और बीएलओ को दिए सख्त निर्देश>>त्योहारी सीजन में मिलावटखोरी पर प्रशासन सख्त, मिठाई की दुकानों और डेयरी पर ताबड़तोड़ छापेमारी>>उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, देहरादून समेत चार जिलों में येलो अलर्ट>>लापरवाह अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, सीईओ ने SIR की समीक्षा में दिए सख्त निर्देश>>धामी सरकार का विकास पर फोकस, मास्टर प्लान से अवैध निर्माण तक आवास विभाग की समीक्षा
ताज़ा खबरेंदेशस्वास्थ

1 मई 2021 से 18 वर्ष से अधिक उम्र वाले लोगों का होगा वैक्सीनेशन, जानिए क्या है रजिस्ट्रेशन प्रोसेस ?

आकाश ज्ञान वाटिका, 22 अप्रैल 2021, गुरूवार, नई दिल्ली। कोरोना वैक्सीनेशन अभियान के तीसरे चरण के तहत 18 साल से अधिक उम्र वालों के लिए कोविन प्लेटफार्म और आरोग्य सेतु एप पर 28 अप्रैल, बुधवार से रजिस्ट्रेशन की शुरुआत हो जाएगी। इसके बाद योग्य शख्स कोविन (CoWin) पोर्टल  पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के मद्देनजर वैक्सीनेशन के लिए 1 मई से 18 साल से अधिक उम्र वालों को खुराक दी जाएगी।

MyGovIndia ने ट्वीट कर कहा कि रजिस्ट्रेशन की तारीख को लेकर उड़ाई गई अफवाहों पर ध्यान न दें, 24 अप्रैल से नहीं बल्कि 28 अप्रैल से कोविन प्लेटफार्म व आरोग्य सेतु एप पर रजिस्ट्रेशन की शुरुआत होगी।

अभी तक केवल 45 साल से अधिक उम्र वालो को ही वैक्सीन की अनुमति दी गई थी। बता दें कि महामारी के दूसरी लहर के चपेट में आए देश में हर  रोज संक्रमण के नए मामले आंकड़ों का रिकॉर्ड कायम कर रहे हैं। गुरुवार को  नए मामलों  का आंकड़ा 3 लाख से अधिक हो गया है। वैक्सीन की पहली खुराक के लिए अस्पताल जाने से पहले लोगों को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना होता है।

रजिस्ट्रेशन करने का तरीका: 

  • कोविन पोर्टल या  आरोग्य सेतु एप पर रजिस्टर/साइन इन क्लिक करें
  • मोबाइल नंबर या आधार नंबर डालें
  • 10 अंकों का ओटीपी मिलेगा
  • साइट पर ओटीपी डालें और ‘वेरिफाई’ क्लिक कर दें
  • मांगे गए सभी विवरण दर्ज करें और रजिस्टर पर क्लिक करें
  • इसके बाद शेड्यूल का विकल्प आएगा जिसे भरने के बाद रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

इसके बाद यूजर को रेफरेंस आइडी मिलेगा जिससे वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट मिल सकेगा।फिलहाल वैक्सीनेशन अभियान के तहत दो  वैक्सीन कोवैक्सीन और कोविशील्ड दिए जा रहे हैं। कोवैक्सीन हैदराबाद के भारत बायोटेक व कोविशील्ड को ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका ने विकसित किया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!