Breaking News :
>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने घट्टी गोला क्षेत्र के संपर्क मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर लिया व्यवस्थाओं का जायजा>>‘ड्यून 3’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, सत्ता और युद्ध की नई जंग शुरू>>मानसून के दौरान बांधों एवं बैराजों से जुड़ी सूचनाओं की होगी रियल टाइम निगरानी>>पूर्व सैनिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सरकार की प्राथमिकता- गणेश जोशी>>महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने नारी पुनर्वास केंद्र की व्यवस्थाओं का लिया जायजा>>तीसरे दिन भी जारी रहा देहरादून महायोजना-2041 पर जनसंवाद>>एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, तीन निर्माण सील>>खेल रत्न, द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए 24 जुलाई तक करें आवेदन- रेखा आर्या>>मुख्यमंत्री ने नीति आयोग की टीम के साथ राज्य के विकास के विभिन्न विषयों पर की विस्तृत चर्चा>>सतपुली, स्यूंसी झील निर्माण से पैदा होंगे आजीविका के नए अवसर- महाराज>>देहरादून में 11 जुलाई से सजेगा ‘लोक संवर्धन पर्व’, जुटेंगे देशभर के अल्पसंख्यक हुनरमंद>>मुख्यमंत्री धामी ने श्रीराम कथा के समापन समारोह में लिया भाग>>सस्पेंस और मर्डर मिस्ट्री से भरपूर ‘रहूं मैं तेरे रूबरू’ का ट्रेलर हुआ रिलीज>>हरेला पर्व को जन-जन से जोड़ने की तैयारी, सभी जिलों को एक्शन प्लान बनाने के निर्देश>>देहरादून महायोजना-2041 पर बढ़ा जनसंवाद, दूसरे दिन सेक्टर-02 के लोगों ने रखी अपनी बात>>अक्टूबर तक तैयार होंगे डोईवाला, पाइनस और सोमेश्वर के बाबू जगजीवन राम छात्रावास>>अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर>>धामी सरकार में हुए लोककल्याण के कई ऐतिहासिक काम : महाराज>>कैसी होगी खेल नीति, जनता देगी राय : रेखा आर्या>>संवेदनशील क्षेत्रों का दौरा कर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सुरक्षात्मक कार्यों का लिया जायजा
मनोरंजन

जायरा वसीम के इस ट्वीट पर मचा बवाल, बाद में किया ट्विटर अकाउंट डिलीट

साल 2020 लोगों के सामने एक के बाद एक मुसीबत लाकर खड़ी कर रहा है। कोरोना वायरस महामारी से जूझ रहे लोगों के लिए अब पाकिस्तान से आए टिड्डे नई मुसीबत बनकर आ गए हैं। राजस्थान, मध्य प्रदेश समेत भारत के कई राज्यों में लाखों-करोड़ों की तादाद में टिड्डे घुस आएं हैं। ये न केवल किसानों के लिए सिरदर्दी बने हुए हैं, बल्कि लाखों की तादाद में टिड्डों का झुंड देखकर सरकरा भी परेशान हो गई है।

सोशल मीडिया पर भी इस वक्त टिड्डों के हमले की खबरें ट्रेंड कर रही हैं। लोग अलग-अलग तरह से इससे बचने, इसे भगाने और इससे सावधान रहने की सलाह दे रहे हैं, लेकिन इन सब परेशान करने वाली खबरों के बीच पूर्व बॉलीवुड एक्ट्रेस जायरा वसीम ने एक ऐसा ट्वीट कर दिया जिससे लोग और भड़क गए।

जायरा वसीम ने टिड्डों के हमले की तुलना अल्लाह के कहर से कर दी। उन्होंने अपने ट्वीट में कुराना की एक आयत लिखी जिसमें इन हमलों को चेतावनी और अल्लाह का कहर बताया गया है। जायरा के इस ट्वीट में बाद वो लोगों के निशाने पर आ गईं और लोगों ने उन्हें जमकर ट्रोल कर दिया।  लोग जायरा पर जमकर भड़के। लोगों ने तो ये तक कह दिया कि इस्लाम में ट्विटर का इस्तेमाल करना भी हराम है तो उन्हें ट्विटर छोड़ देना चाहिए।

इन सब बवाल के बाद जायरा ने फिलहाल के लिए सच में ट्वीटर छोड़ दिया है। जी हां, जायरा वसीम ने अपना ट्विटर अकाउंट डिलीट कर दिया है। हालांकि उन्होंने ऐसा हमेशा के लिए किया है या फिर सिर्फ कुछ वक्त के लिए, ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!