Breaking News :
>>मानदेय बढ़ाने की तैयारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को जल्द मिलेगा तोहफा: रेखा आर्या>>हवलदार पंकज की तलाश के लिए मुख्यमंत्री ने दिए प्रभावी निर्देश>>श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने अर्पित की श्रद्धांजलि>>उपनल के नवनिर्मित कार्यालय भवन का सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने किया उद्घाटन, पूर्व सैनिकों और युवाओं को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि>>चोरगलिया में मुख्यमंत्री ने सुनी जनसमस्याएं, 9.93 करोड़ की लागत से नवनिर्मित सेतु का किया लोकार्पण>>एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान>>विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने चंद्र मोहन सिंह नेगी राजकीय बेस हॉस्पिटल कोटद्वार का किया औचक निरीक्षण>>टिहरी में प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने किया ध्वजारोहण, स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को किया नमन>>देश का 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस जनपद नैनीताल में धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया>>टिहरी पुलिस ने धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, 25 पुलिस कार्मिक रजत जयंती पदक से अलंकृत>>एसजीआरआर विश्वविद्यालय तिरंगे के रंग में रंगा>>स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने किया ध्वजारोहण>>पिथौरागढ़ के मिनी स्टेडियम में प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने किया ध्वजारोहण>>स्वतंत्रता हमें बहुत बड़ी कुर्बानियों के बाद मिली है, इसकी रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी- डीएम>>स्वतंत्रता दिवस पर सीएम धामी ने मुख्यमंत्री आवास में फहराया तिरंगा, दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ>>स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य सचिव ने सुशासन, विकसित उत्तराखण्ड और हिमालय संरक्षण का लिया संकल्प>>द्वाराहाट में खिलेगा भाजपा का कमलः डाॅ. धन सिंह रावत>>80 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एसएसपी देहरादून द्वारा पुलिस लाइन देहरादून में किया ध्वजारोहण>>विभाजन की विभीषिका को याद कर एमडीडीए में दी श्रद्धांजलि
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

पिछली सरकार के तीन वरिष्ठ मंत्रियों को इस बार नहीं मिल पाई धामी मंत्रिमंडल में जगह

आकाश ज्ञान वाटिका, 3 अप्रैल 2022, रविवार, देहरादून धामी मंत्रिमंडल में इस बार पिछली सरकार के तीन वरिष्ठ मंत्रियों को जगह नहीं मिल पाई। ये तीनों विधायक पांच से लेकर 7वीं बार चुनाव जीते, लेकिन फिर भी इन्हें मंत्री नहीं बनाया गया। अब राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि निकट भविष्य में इन्हें पार्टी कुछ अहम जिम्मेदारी देकर एडजस्ट कर सकती है। भाजपा ने उत्तराखंड के अलग राज्य बनने के बाद हुए पांचवें विधानसभा चुनाव में दो-तिहाई बहुमत के साथ 70 में से 47 सीटों पर जीत दर्ज की।

भाजपा नेतृत्व ने खटीमा से चुनाव में पराजित होने के बावजूद युवा पुष्कर सिंह धामी पर ही भरोसा जताया और उन्हें लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री बनने का अवसर मिला। धामी ने अपने मंत्रिमंडल में 8 विधायकों को जगह दी। इनमें से 5 भाजपा की पिछली सरकार में भी मंत्री रहे थे। ये हैं सतपाल महाराज, सुबोध उनियाल, रेखा आर्य, डा धन सिंह रावत और गणेश जोशी। तीन नए चेहरों के रूप में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल, सौरभ बहुगुणा और चंदन राम दास को मंत्री बनने का मौका मिला।

नए मंत्रियों से अधिक चर्चा रही उन तीन वरिष्ठ विधायकों की, जो पिछली सरकार में मंत्री थे, लेकिन इस बार उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। इनमें बिशन सिंह चुफाल और बंशीधर भगत के अलावा अरविंद पांडेय के नाम शामिल हैं। कहा गया कि चुफाल और भगत को इसलिए मंत्री नहीं बनाया गया क्योंकि इनकी आयु 70 वर्ष से अधिक है। अरविंद पांडेय अभी इस दायरे में नहीं आते, लेकिन उन्हें क्यों दोबारा मौका नहीं दिया गया, इसे लेकर भाजपा की ओर से फिलहाल कुछ नहीं कहा गया।

माना जा रहा है कि मंत्री के रूप में पिछले 5 साल के कार्यकाल के आकलन की भूमिका इसमें हो सकती है। राजनीतिक गलियारों में चर्चा रही कि चुफाल की सीट से मुख्यमंत्री धामी उप चुनाव लड़ सकते हैं, इसलिए उन्हें मंत्री नहीं बनाया गया। अब जो संकेत मिल रहे हैं, उनसे लगता है कि धामी चम्पावत सीट से उप चुनाव लडेंग़े। सूत्रों का कहना है कि इन तीन वरिष्ठ विधायकों का उपयोग पार्टी संगठन समेत अन्य महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देकर कर सकती है। यद्यपि, भाजपा की पिछली सरकार में किसी भी विधायक को मंत्री पद के दर्जे वाले निगमों, समितियों, परिषदों के अध्यक्ष या उपाध्यक्ष पदों की जिम्मेदारी नहीं दी गई थी, लेकिन इस बार ऐसा किया जा सकता है।

अभी धामी मंत्रिमंडल में भी 3 स्थान खाली छोड़े गए हैं। समझा जा रहा है कि कुछ समय बाद इन्हें भी भर दिया जाएगा। ऐसा इसलिए, क्योंकि मुख्यमंत्री धामी के पास कई महत्वपूर्ण विभागों समेत कुल 23 विभागों की जिम्मेदारी है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!