Breaking News :
>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को दी विजयदशमी एवं दशहरा पर्व की शुभकामनाएं>>महाराज ने की नवनियुक्त राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट>>मुख्यमंत्री ने 20.55 करोड़ रुपये की पांच योजनाओं का किया शिलान्यास एवं लोकार्पण>>एशियाई पैरा खेलों में भारत का जलवा, मोना अग्रवाल ने जीता गोल्ड तो अवनि लेखरा को मिला सिल्वर>>देहरादून में दुकान से चोरी का 24 घंटे में खुलासा, 5 हजार रुपये और चांदी के सिक्कों के साथ आरोपी गिरफ्तार>>अब खुली मिठाई पर भी लिखनी होगी निर्माण और एक्सपायरी डेट, 26 अक्टूबर से उत्तराखंड में नया नियम लागू>>डॉ. ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के नौवें राज्यपाल, लोक भवन में हुआ शपथ ग्रहण समारोह>>10 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद होंगे गंगोत्री धाम के कपाट>>वजन नियंत्रण और दिल की सेहत के लिए उपयोगी हो सकती है इलायची, जानें इसके फायदे और सेवन का तरीका>>महानवमी पर गोरखनाथ मंदिर में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया कन्या पूजन>>विमान में बम की धमकी से मचा हड़कंप, तेल अवीव-वियना फ्लाइट की सोफिया में इमरजेंसी लैंडिंग>>अभिनेता टाइगर श्रॉफ की गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग, जांच में जुटी पुलिस>>ग्लोबल इन्वेस्टर समिट पर भ्रामक खबरों को सचिव उद्योग विनय शंकर पांडे ने किया खारिज>>मनोनीत राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन पहुंचे उत्तराखण्ड, कल लेंगे राज्यपाल पद की शपथ>>त्योहारी सीजन में FDA का बड़ा एक्शन, राजपुर रोड के नामी कैफे-रेस्टोरेंट में छापेमारी>>कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने दुर्गाष्टमी पर मां भगवती और महादेव की कि पूजा-अर्चना,प्रदेश एवं देश की सुख-समृद्धि की कामना की>>देहरादून में पुलिस का बड़ा सत्यापन अभियान, 487 किरायेदारों की जांच; 5.38 लाख रुपये का जुर्माना>>मुख्यमंत्री धामी ने चम्पावत को दी 96 करोड़ की 16 विकास योजनाओं की सौगात, हर ग्राम सभा को मिलेंगे 10 लाख रुपये>>विकसित उत्तराखण्ड की यात्रा में प्रदेश के युवाओं, उद्यमियों और नवाचारकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी>>मुख्यमंत्री धामी की श्रमिक स्वास्थ्य पहल बनी दूसरे राज्यों के लिए प्रेरणा, उत्तर प्रदेश की टीम ने किया उत्तराखण्ड के मॉडल का अध्ययन
खेल-जगत

इस खिलाडी को ऋषभ पंत की जगह टी20 सीरीज में मौका मिल सकता है

क्रिकेट टीम के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज रिषभ पंत इन दिनों खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं। साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के तीनों मुकाबलो में पंत को प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किया गया। अब बांग्लादेश के खिलाफ खेली जाने वाली टी20 सीरीज में उनके उपर टीम से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है।

भारतीय टीम बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेलने उतरेगी। टीम इंडिया के युवा विकेटकीपर रिषभ पंत का यह होम ग्राउंड है। लगातार खराब फॉर्म से गुजर रहे पंत के इस मैच में खेलने पर संशय है। उनकी जगह घरेलू क्रिकेट में लगातार आतिशी पारी खेलने संजू सैमसन ले सकते हैं। संजू ने हालिया दिनों में बेहद शानदार बल्लेबाजी की है जबकि विश्व कप में खेलने का मौका पाने वाले पंत लगातार फ्लॉप चल रहे हैं।

रिषभ पंत की जगह संजू सैमसन क्यों

भारत के लिए 20 टी20 मैच खेल चुके पंत के नाम सिर्फ दो अर्धशतक है। उन्होंने महज 20 की औसत से रन बनाए हैं। पिछली 10 टी20 पारियों में से 6 बार पंत दहाई के स्कोर तक भी नहीं पहुंच पाए हैं। दूसरी तरफ संजू सैमसन ने साउथ अफ्रीका ए के खिलाफ शानदार आतिशी अर्धशतक जमाया था। वहीं हालिया विजय हजारे ट्रॉफी मुकाबले में उन्होंने गोवा के खिलाफ शानदार दोहरा शतक जमाया था। संजू ने महज 125 रन पर डबल सेंचुरी पूरी की थी। यह किसी भी भारतीय बल्लेबाज का फर्स्ट क्लास क्रिकेट में सबसे तेज दोहरा शतक है।

चयनकर्ता कर चुके हैं विकल्प तलाशने का ऐलान

मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने कुछ दिन पहले ही कहा था कि भारतीय टीम के पास विकेटकीपिंग के विकल्प होने चाहिए। संजू सैमसन और इशान किशन को बतौर विकेटकीपर तैयार किया जाएगा। रिषभ पंत ही भारत के एक मात्र विकेटकीपर नहीं होंगे इन सभी को बराबर के मौके दिए जाएंगे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!