Breaking News :
>>अल्मोड़ा: हरणा-शीतला मार्ग पर खाई में गिरी आल्टो, एक की मौत, दो घायल>>पहाड़ में बागवानी से संवर रही जिंदगी, दीपक नौटियाल की पहल से 120 महिलाओं को मिला रोजगार>>एसजीआरआर की ऑन्कोलॉजी टीम ने राष्ट्रीय सम्मेलन में हासिल की बड़ी उपलब्धि, जीते शीर्ष पुरस्कार>>टिहरी में पर्यटन के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य और आधारभूत सुविधाओं के विकास को दी जा रही प्राथमिकता : मुख्यमंत्री>>बाथरूम में करंट लगने से अवर अभियंता अनिल कुमार की मौत, गीजर से करंट लीक होने की आशंका>>समृद्ध किसान, सशक्त उत्तराखण्ड अभियान के तहत हल्द्वानी पहुँचा कृषक रथ>>अतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर मुख्यमंत्री ने 149 मेधावी बालिकाओं को स्मार्टफोन प्रदान कर किया सम्मानित>>देहरादून में पुलिस का व्यापक सत्यापन अभियान, 147 भवन स्वामियों पर 14.70 लाख रुपये का जुर्माना>>बेटियों की प्रतिभा को सम्मान देना और उन्हें सशक्त बनाने की दिशा में सरकार कर रही लगातार कार्य-रेखा आर्या>>देहरादून में जिला योजना समिति चुनाव की नामांकन प्रक्रिया 12 अक्टूबर से, मतदान व मतगणना 16 अक्टूबर को>>मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘Maverick Jaspal: The Man Who Changed Indian Shooting’ पुस्तक का किया विमोचन>>पोषण माह के समापन पर आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों को किया सम्मानित>>पाबौ में पशुपालन विभाग ने लगाया जन-जागरूकता एवं पशु चिकित्सा शिविर, 40 पशुपालक लाभान्वित>>सिरासू में पर्यटन सुविधाओं के विस्तार और स्थानीय स्वरोजगार को मिलेगा बढ़ावा, जिलाधिकारी ने किया भ्रमण>>सेवा संकल्प अभियान के तहत रायपुर विधानसभा में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया प्रतिभाग>>राहुल गांधी की बयानबाजी के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, फूंका पुतला>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से पूर्व सैनिक संगठनों के पदाधिकारियों एवं पूर्व सैनिकों ने की भेंट>>जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>पिज्जा-बर्गर नहीं, इस बार शिमला मिर्च से बनाएं चटपटी बेसन वाली सब्जी; जानें आसान रेसिपी>>हिमंत बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी पर कसा तंज, दिल्ली आंदोलन को बताया तमाशा
मनोरंजन

2018 के गूगल सर्च में ये फिल्म रही नंबर वन, सरप्राइज़ कर देगी ये लिस्ट

मुंबई। साल 2018 भारतीय फिल्मों के लिए बहुत अच्छा रहा। छोटे बजट की कई फिल्में सुपरहिट हुईं। ठग्स ऑफ़ हिन्दोस्तान ने फ्लॉप हो कर बड़ा झटका दिया। वैसे इस साल इंटरनेट पर बॉलीवुड की फिल्में ख़ूब सर्च की गईं। गूगल ने इनकी एक लिस्ट तैयार की है। आइये जानते हैं कौन सी वो दस फिल्में थी जिन्हें लोगों ने सबसे अधिक तलाश किया।

2. 0 रही नंबर वन

शंकर के निर्देशन में बनी रजनीकांत और अक्षय कुमार की फिल्म 2.0 को सबसे अधिक बार सर्च किया गया। कारण फिल्म कब रिलीज़ होगी इसको लेकर उत्सुकता थी। साल के शुरू में आने वाली ये फिल्म अंत में आई। फिल्म ने दुनिया भर में 700 करोड़ से अधिक कमाए हैं।

बाग़ी 2

टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी की ये फिल्म दूसरे स्थान पर रही। दोनों की पर्सनल लाइफ़ से जुड़ी ख़बरों को लेकर ये फिल्म सर्च में गई। इस फिल्म ने 164 करोड़ रूपये से अधिक की कमाई की।

रेस 3

सलमान खान की ये फिल्म देख कर भले ही फिल्म समीक्षकों ने आलोचनाओं घोड़े खोल दिए हों लेकिन सलमान और उनकी इस फिल्म की उम्मीद से कम कमाई भी सर्च का कारण रही। काले हिरण शिकार केस को लेकर भी सर्च हुए सलमान के साथ रेस 3 भी जुड़ गई।

एवेंजर्स इन्फिनिटी वॉर

रूसो ब्रदर्स के निर्देशन में बनी करीब डेढ़ दर्जन सुपरहीरोज़ वाली एवेंजर्स इनफिनिटी वॉर गूगल सर्च में चौथे नंबर पर रही। कारण, फिल्म के प्रति बच्चों में उत्सुकता और इस फिल्म का भारतीय बॉक्स ऑफिस पर सबसे अधिक कमाई करने वाली विदेशी फिल्म बनना रहा। कलेक्शन 227 करोड़ से अधिक रही।

टाइगर ज़िंदा है

सलमान खान और कटरीना कैफ़ की ये फिल्म पांचवे स्थान पर रही। फिल्म की 300 करोड़ से अधिक की कमाई और सलमान खान का स्टारडम सर्च में सहायक रहा। ये इस लिस्ट की एकमात्र फिल्म है जो रिलीज़ दिसंबर 2017 में आई थी।

संजू

संजय दत्त की विवादित ज़िन्दगी , रणबीर कपूर का लुक में बेहतरीन तरीके से ढलना और रिलीज़ के बाद इस फिल्म को लेकर उठे सवालों ने संजू को सर्च में लाया। ये साल की सबसे अधिक (342 करोड़ रूपये) कमाई करने वाली फिल्म है।

पद्मावत का नंबर 7 वां

विवाद, विरोध, हिंसक प्रदर्शन और रिलीज़ को लेकर अनिश्चितता के चलते ये फिल्म ख़ूब सर्च की गई। रानी पद्मिनी का इतिहास, अलाउद्दीन ख़िलजी के साथ उनके संबंधों की सच्चाई और हीरामन तोते के बारे में जानने के लिए भी खोज हुई। इस फिल्म ने भी 300 करोड़ से अधिक कमाये।

ब्लैक पैंथर

रयान कूगलर के निर्देशन में बनी 200 मिलियन डॉलर के बजट वाली ब्लैक पैंथर ने दुनिया भर से 6500 करोड़ रूपये बटोरे। मार्वल कॉमिक्स के किरदारों को जानने की उत्सुकता से भी ये फिल्म खोजी गई।

धड़क

श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर के बॉलीवुड डेब्यू को लेकर इस फिल्म को सर्च किया गया। सर्च के कॉम्बिनेशन में श्रीदेवी और जाह्नवी की सोशल मीडिया पर एक्टिविटी ने भी बड़ा सहयोग किया।फिल्म ने 74 करोड़ रूपये से अधिक का बिज़नेस किया।

डेडपूल 2 का नंबर दसवां

डेविड लीच के निर्देशन में मार्वल कॉमिक्स के ही एक किरदार को लेकर बनी डेडपूल 2 के किरदार और फिल्म को लेकर इंटरनेशनल मार्किट में मची खलबली इस फिल्म की खोज का कारण थी। एक बात साफ़  है कि भारत में मार्वल कॉमिक्स के किरदारों को लेकर खूब उत्सुकता रहती है। दस में से तीन फिल्में इन्हीं किरदारों की हैं। बड़ी बात ये रही कि आमिर खान की ठग्स ऑफ़ हिन्दोस्तान और शाहरुख़ खान की ज़ीरो को लेकर उतनी सर्च नहीं हुई।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!