Breaking News :
>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को दी विजयदशमी एवं दशहरा पर्व की शुभकामनाएं>>महाराज ने की नवनियुक्त राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट>>मुख्यमंत्री ने 20.55 करोड़ रुपये की पांच योजनाओं का किया शिलान्यास एवं लोकार्पण>>एशियाई पैरा खेलों में भारत का जलवा, मोना अग्रवाल ने जीता गोल्ड तो अवनि लेखरा को मिला सिल्वर>>देहरादून में दुकान से चोरी का 24 घंटे में खुलासा, 5 हजार रुपये और चांदी के सिक्कों के साथ आरोपी गिरफ्तार>>अब खुली मिठाई पर भी लिखनी होगी निर्माण और एक्सपायरी डेट, 26 अक्टूबर से उत्तराखंड में नया नियम लागू>>डॉ. ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के नौवें राज्यपाल, लोक भवन में हुआ शपथ ग्रहण समारोह>>10 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद होंगे गंगोत्री धाम के कपाट>>वजन नियंत्रण और दिल की सेहत के लिए उपयोगी हो सकती है इलायची, जानें इसके फायदे और सेवन का तरीका>>महानवमी पर गोरखनाथ मंदिर में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया कन्या पूजन>>विमान में बम की धमकी से मचा हड़कंप, तेल अवीव-वियना फ्लाइट की सोफिया में इमरजेंसी लैंडिंग>>अभिनेता टाइगर श्रॉफ की गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग, जांच में जुटी पुलिस>>ग्लोबल इन्वेस्टर समिट पर भ्रामक खबरों को सचिव उद्योग विनय शंकर पांडे ने किया खारिज>>मनोनीत राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन पहुंचे उत्तराखण्ड, कल लेंगे राज्यपाल पद की शपथ>>त्योहारी सीजन में FDA का बड़ा एक्शन, राजपुर रोड के नामी कैफे-रेस्टोरेंट में छापेमारी>>कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने दुर्गाष्टमी पर मां भगवती और महादेव की कि पूजा-अर्चना,प्रदेश एवं देश की सुख-समृद्धि की कामना की>>देहरादून में पुलिस का बड़ा सत्यापन अभियान, 487 किरायेदारों की जांच; 5.38 लाख रुपये का जुर्माना>>मुख्यमंत्री धामी ने चम्पावत को दी 96 करोड़ की 16 विकास योजनाओं की सौगात, हर ग्राम सभा को मिलेंगे 10 लाख रुपये>>विकसित उत्तराखण्ड की यात्रा में प्रदेश के युवाओं, उद्यमियों और नवाचारकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी>>मुख्यमंत्री धामी की श्रमिक स्वास्थ्य पहल बनी दूसरे राज्यों के लिए प्रेरणा, उत्तर प्रदेश की टीम ने किया उत्तराखण्ड के मॉडल का अध्ययन
स्वास्थ

त्वचा को हाइड्रेट रखने में कारगर है यह जूस, रोजाना सेवन करने से होंगे अनेक फायदे

गर्मी के मौसम में त्वचा का ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है। खरबूजा खाने में स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना गया है। यही नहीं इसका जूस त्वचा को हाइड्रेट रखने में मदद करता है और चेहरे की गंदगी को साफ करता है। यह त्वचा के लिए नेचुरल मॉइश्चराइजर का काम करता है। इसमें पानी और विटामिन भरपूर होता है, जो चेहरे को खूबसूरत बनाने में मदद करता है।

खरबूजे का जूस
गर्मी के दिनों में अगर आप रोजाना खरबूजे का जूस पीते हैं, तो इसमें मौजूद एंटी इन्फ्लेमेटरी और एंटीबैक्टीरियल गुण त्वचा के चिपचिपे पन को दूर कर पिंपल्स को कम करने में मदद करते हैं। इसके जूस में विटामिन सी भरपूर होता है, जो त्वचा को मुलायम बनाता है। यही नहीं खरबूजे का जूस झुर्रियों को कम करने में भी काफी कारगर माना गया है। इसके अलावा खरबूजा सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद माना गया है। आप इसका रोजाना सेवन कर अपने शरीर को स्वस्थ रख सकते हैं।

ऐसे करें सेवन
खरबूजे का जूस आप घर पर बनाकर पी सकते हैं। इसके अलावा आप किसी स्टोर से खरीद कर उसका उपयोग करें. इसे आप दिन में दो बार पी सकते हैं, ध्यान रहे जूस ताजा होना चाहिए। इसके अलावा आप खरबूजे के जूस को किसी दूसरे जूस में शामिल कर भी पी सकते हैं। गर्मी के दिनों में आप खरबूजे के जूस को अपनी डाइट में शामिल कर अपनी त्वचा के स्वास्थ्य को बेहतर बना सकते हैं।

इसके अलावा कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है। जैसे इसके जूस का अधिक सेवन करने से कुछ लोगों को समस्या हो सकती है। अगर इससे आपको कोई एलर्जी या समस्या होती है, तो डॉक्टर की सलाह जरूर लें. डायबिटीज पेशेंट इसका सेवन डॉक्टर की सलाह लेकर करें। अगर आप भी चमकदार स्किन पाना चाहते हैं, तो आज से खरबूजे का जूस पीना शुरू कर दें।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!