Breaking News :
>>सैनिक परिवारों को उच्च शिक्षा की सौगात>>न्यूज़ पोर्टल के विज्ञापन रेट पर पुनर्विचार की माँग, संचालकों ने महानिदेशक सूचना से लगाई गुहार>>उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने उठाया डिजिटल मीडिया की विज्ञापन दरों का मुद्दा>>बिना स्वीकृत मानचित्र के निर्माण पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो प्लेटफार्म सील>>राखी लेकर एसएसपी दून से मिलने पहुंचीं नन्हीं बालिकाएं, बांधी राखी और लिया सुरक्षा का भरोसा>>राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी>>मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में रक्षाबंधन व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान>>आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और बाजार मूल्यों की नियमित निगरानी करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>मानसून समाप्त होते ही प्रदेशभर में सड़क मरम्मत और सुधार कार्य युद्धस्तर पर शुरू किए जाएं- मुख्यमंत्री>>पटना में BPSC परीक्षा को लेकर जोरदार प्रदर्शन, सरकार से बातचीत की मांग पर अड़े अभ्यर्थी>>सशक्त बहना उत्सव में दिखा सरकार और मातृशक्ति के बीच विश्वास और आत्मीयता का रिश्ता>>सहसपुर में फिर शुरू होगी बंद पड़ी सिलाई यूनिट, ग्रामीण महिलाओं को मिलेंगे रोजगार के नए अवसर>>इमरान हाशमी की ‘गन मास्टर जी 9’ का टीजर जारी>>एनीमिया में किशमिश कितनी फायदेमंद? जानिए कब डाइट से मिलेगा लाभ और कब जरूरी है इलाज>>मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने पर जोर, डीएम ने ईआरओ और बीएलओ को दिए सख्त निर्देश>>त्योहारी सीजन में मिलावटखोरी पर प्रशासन सख्त, मिठाई की दुकानों और डेयरी पर ताबड़तोड़ छापेमारी>>उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, देहरादून समेत चार जिलों में येलो अलर्ट>>लापरवाह अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, सीईओ ने SIR की समीक्षा में दिए सख्त निर्देश>>धामी सरकार का विकास पर फोकस, मास्टर प्लान से अवैध निर्माण तक आवास विभाग की समीक्षा>>नवीन आढ़त बाजार का निर्माण पूरा, सितंबर तक प्लॉट आवंटन के निर्देश
ताज़ा खबरेंदेश

देश में कोरोना का कहर जारी : पहली देश में मिले ढाई लाख से अधिक कोरोना वायरस संक्रमण के नए मामले

आकाश ज्ञान वाटिका, 18 अप्रैल 2021, रविवार, नई दिल्ली।  अब और खतरनाक होती जा रही है। इससे देश में कोरोना महामारी का संकट विकट होता जा रहा है। मरीजों की संख्या लगातार ब़़ढ रही है और अस्पताल में बेड कम हो रहे हैं। इस बीच बीते 24 घंटे के दौरान रिकॉर्ड नए मामले मिले हैं और मरीजों की जान भी गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में बीते 24 घंटों में कोरोना के रिकॉर्ड 2,61,500 नए मामले सामने आए। बीते साल मार्च में कोरोना महामारी की शुरुआत से लेकर अब तक एक दिन में नए मामलों की यह सर्वाधिक संख्या है। यह पहली बार है जब नए मामले ढाई लाख से अधिक दर्ज किए गए।

इसके साथ ही बीते 24 घंटों में कोरोना से 1500 से अधिक लोगों की मौत हुई है। आंकड़ों के मुताबिक, शनिवार को 1501 मरीजों की मौत हो गई। देश में लगातार दूसरे दिन मौतों के रिकॉर्ड मामले दर्ज किए गए। कोरोना की पहली लहर में एक दिन में सर्वाधिक मौत का आंकड़ा 1290 था, जिसे 16 सितंबर को दर्ज किया गया था। देश में स्थिति की गंभीरता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि पिछले दो महीने के दौरान सक्रिय मामलों की संख्या में 12 गुना वृद्धि हुई है।

देश में कोरोना से कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,47,88,109 हो गई। देश में महामारी से मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 1,77,150 हो गई है। इसी के साथ कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या करीब 18 लाख हो गई है। सक्रिय मरीजों की संख्या 18,01,316 दर्ज की गई जो संक्रमण के कुल मामलों का करीब 12.14 प्रतिशत है। देश में कोरोना से ठीक होने वाले लोगों की दर घटकर 86.6 प्रतिशत हो गई है। कोरोना से ठीक होने वाले लोगों की संख्या फिलहाल 1,28,09,643 है। हालांकि, मृत्यु दर गिरकर 1.20 प्रतिशत हो गई है।

देश में कोरोना वायरस के खिलाफ टीकाकरण जारी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में अब तक 12 करोड़ 26 लाख 22 हजार 590 लोगों को टीका लगाया चुका है। इसमें से 26,84,956 टीकाकरण बीते एक दिन में किया गया है।

देश में कोरोना की जांच का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है। देश में अब तक साढ़े 26 करोड़ से ज्यादा कोरोना जांच की जा चुकी है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में 17 अप्रैल, 2021 तक 26,65,38,416 सैंपलों की जांच हो चुकी है, जिनमें से 15,66,394 टेस्ट एक दिन में किए गए हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!