Breaking News :
>>मुख्यमंत्री धामी ने प्रसिद्ध अभिनेत्री एवं लोकसभा सांसद हेमा मालिनी से की शिष्टाचार भेंट>>“पौड़ी प्रगति पोर्टल” का विधिवत शुभारंभ, विकास कार्यों की निगरानी होगी अब डिजिटल>>आंखों में जलन-खुजली से परेशान हैं? जानिए कारण और बचाव के उपाय>>मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी से की मुलाकात>>महिलाएं लेकर रहेगी अपना अधिकार- रेखा आर्या>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हाईस्कूल परीक्षा में 15वीं रैंक हासिल करने पर साक्षी को किया सम्मानित>>ईरान का नया दांव: अमेरिका से वार्ता के लिए तीन-चरणीय फॉर्मूला पेश>>‘स्पाइडर नोयर’ का ट्रेलर रिलीज, 27 मई को प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी सीरीज>>देहरादून में भीषण गर्मी का कहर, तापमान 38 डिग्री के पार>>28 अप्रैल को मशाल जुलूस निकालेगी भाजपा>>127 इन्फैंट्री बटालियन (इकोलॉजिकल), गढ़वाल राइफल्स को मिला मुख्यमंत्री प्रशंसा सम्मान>>बदलते मौसम में बुखार को न लें हल्के में, मलेरिया का हो सकता है संकेत>>मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा के टॉपर्स से की फोन पर बात, दी शुभकामनाएं>>विशेष गहन पुनरीक्षण की तैयारियां तेज, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ अहम बैठक>>मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में सफल सभी विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं>>इंडियन प्रीमियर लीग 2026- दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला आज>>मुख्यमंत्री धामी ने हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती पर दी श्रद्धांजलि>>उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट जारी, हाईस्कूल में 92.10% और इंटर में 85.11% छात्र सफल>>‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी सुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने लाख रुपये>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हेमवती नंदन बहुगुणा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी उन्हें श्रद्धांजलि 
आर्थिक गतिविधियाँउत्तराखण्डदेश

यह देश की तरक्की नहीं, बल्कि मोदी सरकार को बचाने का है बजट : नेता प्रतिपक्ष

100 सबसे प्रदूषित शहरों में से 83 भारत में लेकिन बजट में कोई समाधान नहीं : नेता प्रतिपक्ष

आकाश ज्ञान वाटिका, मंगलवार, 23 जुलाई 2023, देहरादून। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि यह देश की तरक्की का बजट नहीं, बल्कि मोदी सरकार को बचाने का बजट है। पूरा बजट सरकार की कमजोरी और अस्थिरता का उदाहरण है। शहरी विकास, ग्रामीण विकास, इंफ्रास्ट्रक्चर, मैन्युफैक्चरिंग, एमएसएमई, निवेश, ईवी स्कीम – सिर्फ दस्तावेज, नीतियां, विजन, समीक्षा आदि पर चर्चा हुई है, लेकिन कोई बड़ी घोषणा नहीं की गई है।

आर्य ने कहा कि कांग्रेस के घोषणापत्र से कई विचार बजट में शामिल किए गए हैं। लेकिन वे विचार अर्थव्यवस्था और बेरोजगारी से निपटने के लिए हमारे प्राथमिक उपचार उपाय थे, जो मुसीबत के समय में तत्काल राहत देते थे। अर्थव्यवस्था और रोजगार की सेहत को पूरी तरह सुधारने के लिए जो नई नीतियां जरूरी हैं, वे कहीं नजर नहीं आ रही हैं! नीतिगत सुधारों के बिना चुनौतियां खत्म नहीं होंगी।

उन्होंने कहा कि सरकार के आर्थिक सर्वेक्षण में चिंता जताई गई थी कि एआई सभी कौशल सेट और रोजगार के लिए गंभीर खतरा पैदा कर रहा है, लेकिन क्या बजट में इसका कोई समाधान नजर आया? नहीं! चीन से आयात ऐतिहासिक स्तर पर बढ़ गया है, जिससे एमएसएमई सेक्टर जबरदस्त संकट में है। इस दिशा में कोई समाधान खोजने का प्रयास? नहीं! निजी कॉलेजों की ऊंची फीस के कारण उच्च शिक्षा आम लोगों की पहुंच से बाहर होती जा रही है, इसका कोई समाधान है? नहीं!

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि दुनिया के 100 सबसे प्रदूषित शहरों में से 83 अब भारत में हैं। इस दिशा में कोई समाधान खोजने का प्रयास? नहीं! 2015 में मोदी सरकार ने 2023 तक 40 करोड़ युवाओं को कौशल प्रशिक्षण देने का लक्ष्य रखा था। 2024 तक केवल 1.37 करोड़ युवाओं को प्रशिक्षित किया गया। अब इस विफलता का विश्लेषण किए बिना अगले पांच वर्षों में 4.1 करोड़ युवाओं को प्रशिक्षित करने का लक्ष्य घोषित किया गया है। शेष 90 प्रतिशत युवाओं का क्या होगा? पता नहीं!

नेता प्रतिपक्ष ने पूछा कि 2021 के बजट में 500 शीर्ष कंपनियों में एक करोड़ युवाओं को इंटर्नशिप देने का वादा किया गया था। 5000 रुपये प्रति माह वजीफा देने की भी घोषणा की गई थी ! उसका क्या हुआ? दो साल पहले बजट में सबसे बड़ी घोषणा 100 लाख करोड़ रुपये की गतिशक्ति योजना थी। वह योजना कहां खो गई, आज उस पर कोई चर्चा नहीं हो रही! क्यों?

आर्य ने कहा कि 2021-2025 के बीच 6 लाख करोड़ रुपये की नेशनल मोनेटाइजेशन पाइपलाइन की घोषणा की गई थी। यह इस चार वर्षीय योजना का आखिरी बजट है। क्या आज के बजट में आपको इसकी सफलता या असफलता के बारे में कोई जानकारी मिली? नहीं!

उन्होंने कहा कि कोविड के बाद के बजट में प्रधानमंत्री आत्मनिर्भर स्वस्थ भारत योजना के तहत 17,778 ग्रामीण और 11,024 शहरी वेलनेस सेंटर, 602 अस्पतालों में क्रिटिकल केयर यूनिट की घोषणा की गई थी, उसका क्या हुआ?

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि बजट में कोई योजना नहीं है, और भाजपा केवल जनता को ठगने की कार्यवाही में व्यस्त है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!