Breaking News :
>>कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट>>संत रविदास जी महाराज के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और समानता के संकल्प को साकार कर रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री>>केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी को उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास एवं चौड़ीकरण की प्रगति से कराया अवगत>>साइबर अलर्ट: 399 रुपये में सालभर रिचार्ज का ऑफर निकला ठगी का जाल! एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक खाता>>खूंटी में PLFI के नाम पर लेवी वसूली का खुलासा, संगठन के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार>>ब्रिटेन में शिक्षकों को मिली ChatGPT से परीक्षा की कॉपियां जांचने की छूट, शिक्षाविदों ने उठाए सवाल>>भगवानपुर की प्रताप कॉलोनी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, बाइक और लाखों के जेवर लेकर फरार>>बिग बॉस 20 से बाहर हुए मनीष गोयल, सलमान खान ने बताई विदाई की वजह>>राइजिंग स्टार एशिया कप 2026- पाकिस्तान ने भारत को 48 रनों से हराया>>शिमला के निजी होटल में 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप>>जाफराबाद में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, युवक को अगवा कर चाकू से किया हमला, दो गिरफ्तार>>फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव>>सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी>>संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम>>मतदाता सूची में एक भी त्रुटि न रहे, डीएम ने अधिकारियों को चेताया>>नगर आयुक्त आशिमा गोयल ने परखी डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था, वाहनों की कमियां दूर करने के निर्देश>>गोंडा में घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या, पति पर टंगारी से हमला करने का आरोप; वारदात के बाद फरार>>हरिद्वार में आईबी के एसपी पर चालक ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली बुलेट; अधिकारी गंभीर रूप से घायल>>पुलिस हिरासत से फरार आरोपी गिरफ्तार, पकड़ने पहुंची टीम पर किया हमला; एक पुलिसकर्मी घायल>>बरेली में हकीम को 17 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखकर ठगी की कोशिश, मैनेजर की सतर्कता से बचे लाखों रुपये
खेल-जगत

इस भारतीय खिलाड़ी ने T20 मैच में अकेले दम पर टीम को दिलाई जीत

इस भारतीय खिलाड़ी ने T20 मैच में ठोका तूफानी शतक, अकेले दम पर टीम को दिलाई जीत

नई दिल्ली इंग्लैंड में इस समय वुमेंस क्रिकेट सुपर लीग खेली जा रही है। पिछले साल की तरह  इस साल भी इस महिला टी20 क्रिकेट लीग में कई भारतीय महिला खिलाड़ी भी हिस्सा ले रही हैं। इन्हीं में एक हैं दाएं हाथ की बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्स (Jemimah Rodrigues), जिन्होंने इस किया सुपर लीग में तूफानी शतक ठोककर अपनी टीम को जीत दिलाई है।

भारतीय टीम की स्पेशल बैट्समैन जेमिमा रोड्रिग्स ने अपने तूफानी शतक की बदौलत अपनी टीम योर्कशायर डाइमंड्स (Yorkshire Diamonds) को जिताया है। योर्कशायर डाइमंड्स की टीम ने साउथर्न वाइपर्स (Southern Vipers) को वुमेंस क्रिकेट सुपर लीग के 26वें मैच में 4 विकेट से हराया है।

मैच में एक समय ऐसा था जब जेमिमा रोड्रिग्स की टीम की हालत खराब लग रही थी, लेकिन उन्होंने एक छोर से रन बनाने जारी रखे। 18 साल की जेमिमा रोड्रिग्स ने महज 51 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। जेमिमा रोड्रिग्स ने इस मैच में कुल 58 गेंदों का सामना किया, जिसमें 17 चौके और 1 छक्के की मदद से नाबाद 112 रन बनाए।

जेमिमा रोड्रिग्स के अलावा कोई भी बल्लेबाज योर्कशायर डाइमंड्स टीम का ज्यादा कुछ कमाल नहीं कर पाया। यहां तक कि तीन बल्लेबाज बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए, लेकिन जेमिमा रोड्रिग्स ने हार नहीं मानी। केएसएल 2019 में किसी भी बल्लेबाज का ये दूसरा शतक है, जो सबसे कम गेंदों में बना है।

भारतीय खिलाड़ी जेमिमा रोड्रिग्स से पहले इंग्लैंड टीम की डेनियल व्याट(Danielle Wyatt) ने इसी साल इस सुपर लीग में शतक ठोका है। ये दोनों खिलाड़ी इस लीग में टॉप 2 में चल रही हैं। डेनियल व्याट अब तक 8 मैचों में 362 रन बना चुकी हैं, जबकि जेमिमा ने 9 मैचों में 341 रन बनाए हैं।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *