Breaking News :
>>हिमालय डिजिटल मीडिया एसोसिएशन ने सूचना विभाग की विज्ञापन दरों को वर्तमान परिस्थितियों के अनुरूप संशोधित करने की उठाई माँग>>राष्ट्रीय खेल दिवस पर उत्तराखण्ड को मिलेगी खेल विश्वविद्यालय की ऐतिहासिक सौगात : रेखा आर्या>>उत्तराखंड में विंटर टूरिज्म को मिलेगी नई उड़ान, नए पर्यटन डेस्टिनेशन विकसित करने पर जोर>>श्रीनगर बस अड्डे का 31 अगस्त तक होगा हस्तांतरण, डीएम ने विकास परियोजनाओं में तेजी के दिए निर्देश>>श्रीनगर बस अड्डे का 31 अगस्त तक होगा हस्तांतरण, डीएम ने विकास परियोजनाओं में तेजी के दिए निर्देश>>नन्हे-मुन्ने बच्चों संग कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मनाया रक्षाबंधन>>मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन से मिले विश्व बैंक के अधिकारी>>मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी में नया रिकॉर्ड, 2.35 लाख से ज्यादा खिलाड़ियों ने कराया पंजीकरण>>मुख्यमंत्री धामी ने पाँच वर्षों की उपलब्धियों पर आधारित विशेष एल्बम गीत का किया विमोचन>>कम खाना खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है वजन? रोटी नहीं, ये आदतें हो सकती हैं जिम्मेदार>>आंध्र प्रदेश में दर्दनाक सड़क हादसा, बस-ऑटो की टक्कर में 7 लोगों की मौत, कई घायल>>मुख्यमंत्री के निर्देशों पर श्रीनगर व कोटद्वार में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई>>प्रेमनगर क्षेत्र में आबकारी विभाग की छापेमारी, 19 पेटी शराब बरामद>>‘जीवन भीमा योजना’ का ट्रेलर रिलीज, डबल रोल में नजर आएंगे अरशद वारसी>>मनोज झा और विमल पुरवाल की माताओं के निधन पर सीएम धामी ने जताया शोक>>मानसून में बढ़ा ‘स्वाइन फ्लू’ का खतरा, IMA ने जारी की एडवाइजरी; बिना सलाह दवा न लेने की अपील>>सीएम धामी के पांच साल के कार्यकाल की उपलब्धियों पर विशेष एल्बम गीत का विमोचन>>गर्दन का दर्द समझकर न करें नजरअंदाज, लंबे स्क्रीन टाइम से बढ़ सकती है सर्वाइकल की समस्या>>टपकेश्वर महादेव की शोभायात्रा में शामिल हुए सीएम धामी, प्रदेश की खुशहाली के लिए की प्रार्थना>>पढ़ाई की आड़ में हुड़दंग करने वालों पर दून पुलिस सख्त, 98 छात्रों पर कार्रवाई की संस्तुति
मनोरंजन

सारा अली ख़ान के इस इमोशनल लेटर ने कार्तिक को भावुक कर दिया

Sara Ali Khan से बिछड़कर इमोशनल हुए Kartik Aryan, सारा को कहा Princess...

Sara Ali Khan and Kartik Aryan emotional सारा अली ख़ान के इस इमोशनल लेटर ने कार्तिक को भावुक कर दिया और उन्होंने जवाब में लिखा- जब वीरा कहती है- पर यह रास्ता यह बहुत अच्छा है।

नई दिल्ली,Sara Ali Khan and Kartik Aryan get emotional as Love Aaj Kal 2 wrapped: सारा अली ख़ान और कार्तिक आर्यन ने इम्तियाज़ अली की फ़िल्म लव आजकल 2 की शूटिंग पूरी कर ली है। दोनों युवा कलाकार पहली बार एक-दूसरे के साथ काम कर रहे हैं। शूटिंग के दौरान दोनों की बॉन्डिंग की कई तस्वीरें सोशल मीडिया में आयीं और छायी रहीं। कभी साथ में जिम जाते हुए तो कभी कहीं हैंग आउट करते हुए। अब जबकि, फ़िल्म पूरी हो गयी है तो सारा और कार्तिक के बिछड़ने का वक़्त भी आ गया है। ज़ाहिर है कि भावुक तो होंगे ही!

सारा ने फ़िल्म की शूटिंग पूरी होने की जानकारी देते हुए अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर कुछ तस्वीरों के साथ एक इमोशनल लेटर लिखा है, जिसमें उन्होंने कार्तिक आर्यन को ख़ास तौर पर मिस करने की बात कही। सारा ने लिखा- शूटिंग पूरी हुई। 66 दिन और 10 लाख यादें। इम्तियाज़ अली मेरा सपना पूरा करने के लिए शुक्रिया। आपकी गर्मजोशी, धैर्य और हर दिन मुझे समझने के लिए आपका शुक्रिया। सेट पर रहना मेरे लिए सौभाग्य की बात है, जिसे मैं हमेशा याद रखूंगी।

इसके बाद सारा ने को-एक्टर कार्तिक का शुक्रिया अदा करते हुए लिखा- शुक्रिया कार्तिक, मुझे इतना सहज बनाने और मेरी देखभाल करने के लिए। कॉफी और चाय, मेरी ख़्वाहिश है कि हम सब और कर पाते। मुझे तुम्हारी इतनी याद आएगी, जितना तुम सोच भी नहीं सकते और मैं स्वीकार नहीं कर सकती।

सारा अली ख़ान के इस इमोशनल लेटर ने कार्तिक को भावुक कर दिया और उन्होंने जवाब में लिखा- जब वीरा कहती है- पर यह रास्ता, यह बहुत अच्छा है। मैं चाहती हूं कि यह रास्ता कभी ख़त्म ना हो। इम्तियाज़ अली के साथ शूटिंग करना कुछ ऐसा ही है। 66 दिन तो बहुत कम हैं। शूटिंग पूरी हो गयी है। ऐसी फ़िल्म, जिसे में ख़त्म होते नहीं देखना चाहता था। मेरे पसंदीदा निर्देशक, आपका शुक्रिया। इस सफ़र में प्रिंसेस सारा अली ख़ान से बेहतर साथी की उम्मीद नहीं कर सकता था। तुम्हारे साथ बार-बार काम करना चाहता हूं, सारा।

सारा अली ख़ान के इस लेटर पर रणवीर सिंह ने दिलचस्प कमेंट किया है। रणवीर ने लिखा- भूलना नहीं सबसे पहले किसने मिलवाया था। कार्तिक ने सारा के लेटर पर लिखा कि और तुम नहीं जानतीं कि तुम्हारी लिखी लाइंस मैंने कितनी बार पढ़ी हैं। लव आजकल 2 अगले साल 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे पर रिलीज़ होने वाली है। फ़िल्म में रणदीप हुड्डा भी एक अहम किरदार में नज़र आएंगे।

 

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!