Breaking News :
>>क्या आपकी भी सीढ़ियां चढ़ते ही फूलने लगती है सांस? तो जान लीजिये इसके पीछे के कारण>>मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 62 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति>>उत्तरांचल प्रेस क्लब में वरिष्ठ पत्रकार एवं लेखक मनोज इष्टवाल को किया गया सम्मानित>>स्वर्गीय श्याम दत्त जोशी की स्मृति में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गढ़ी डाकरा की जनता को समर्पित किया पानी का टैंक>>उत्तराखंड में जीएसटी संग्रहण में उल्लेखनीय बढ़ोतरी, नेट एसजीएसटी 24% बढ़ा>>केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया अपने पद से इस्तीफा>>भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज>>भारत का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर 676.23 अरब डॉलर पहुंचा, आरबीआई के ताजा आंकड़े जारी>>‘जन नायकन’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, दो दिन में पार किया 50 करोड़ का आंकड़ा>>शिक्षक बनने का सुनहरा मौका,16 अगस्त को होगी संयुक्त बीएड-एमएड प्रवेश परीक्षा>>मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक>>ड्रग्स के खिलाफ जीरो टॉलरेंसः हर युवा का भविष्य बचाना हमारी प्राथमिकता- डीएम>>उत्तराखंड पुलिस के निलंबित सिपाही शेर सिंह के तथाकथित “इस्तीफे” को लेकर उठे सवाल>>मुख्यमंत्री ने ‘रन फॉर कारगिल हीरोज’ मैराथॉन को दिखायी हरी झंडी>>ग्राफिक एरा ग्लोबल स्कूल में फ्रैंक एंथोनी मेमोरियल ऑल इंडिया अंतर विद्यालयीय वाद-विवाद प्रतियोगिता (वर्ग एक) सम्पन्न>>लोनिवि मंत्री महाराज ने किया मसूरी, कोल्हूखेत, पानी वाले बैंड सड़क का औचक निरीक्षण>>फिल्म अभिनेता अमन वर्मा ने की फिल्म विकास परिषद के नोडल अधिकारी से भेंट>>टिहरी मेडिकल कॉलेज के निर्माण से स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई दिशा : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल>>लोनिवि मंत्री महाराज ने किया मसूरी, कोल्हूखेत, पानी वाले बैंड सड़क का औचक निरीक्षण>>वन्य जीव आधारित पयर्टन से बढ़ाई जाए स्थानीय लोगों की आर्थिकी : मुख्यमंत्री धामी
खेल-जगत

विकेटकीपर बल्लेबाज की भूमिका को लेकर काफी माथापच्ची चल रही है भारतीय क्रिकेट टीम में

आकाश ज्ञान वाटिका। अनुभवी विकेट कीपर बल्लेबाज एमएस धौनी वर्ल्ड कप 2019 के बाद से क्रिकेट से दूर हैं और बाकी विकेट कीपर बल्लेबाज फेल साबित हो रहे हैं इसलिए इस समय भारतीय टीम में विकेटकीपर बल्लेबाज की भूमिका को लेकर काफी माथापच्ची चल रही है। भारतीय टीम के चयनकर्ताओं समेत टीम मैनेजमेंट, कोच और कप्तान सभी की निगाहें अगले साल ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी – 20 वर्ल्ड कप के साथ-साथ आइसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पर हैं। इस बीच भारतीय टीम के लिए मिडिल ऑर्डर के साथ-साथ विकेट कीपर बल्लेबाज ने भी परेशानी बढ़ा रखी है। भारतीय टीम ने रिषभ पंत को अल्टीमेटम दे दिया है कि उन्हें अच्छा प्रदर्शन करना होगा, नहीं तो उनकी जगह टीम से खत्म हो सकती है। इसी बीच भारतीय टीम के लिए काफी मैच खेल चुके विके टकीपर बल्लेबाज पार्थिव पटेल ने भी भारतीय टीम में जगह बनाने के संकेत दिए हैं।

जनवरी 2018 में आखिरी टेस्ट मैच खेलने वाले पार्थिव पटेल घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। एमएस धौनी के कारण साइडलाइन हुए पार्थिव पटेल ने कहा है कि धौनी ने खुद को साबित करके दिखाया है। अब धौनी टीम का हिस्सा नहीं हैं। अगर अब हम धौनी की जगह लेंगे तो हमारी लिए बहुत कठिन होगा। इसलिए मुझे अब इस बारे में सोचना नहीं है। मैं जहां भी खेलता हूं मन से खेलता हूं।

विजय हजारे ट्रॉफी में अपनी टीम के लिए शानदार प्रदर्शन कर रहे पार्थिव पटेल ने कहा है कि भारतीय चयनकर्ता और मैनेजमेंट उनकी तरफ नहीं देख रहे। अगर कोई विकेट कीपर बल्लेबाज भारतीय टीम में जगह बनाने की कोशिश करेगा तो उसको बाकी 27 विकेट कीपरों से इस एक स्थान के लिए लड़ाई लड़नी होगी। अंग्रेजी अखबार से बात करते हुए पार्थिव पटेल ने कहा है मैं 34 साल का हूं और कोई मेरी तरफ देख ही नहीं रहा।

 

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!