Breaking News :
>>देहरादून में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, 1.521 किलो कैटामाइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार>>प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, मुख्यमंत्री ने बढ़ाया उत्साह>>ज्योतिर्मयी नायक बनीं इंडियन आइडल 16 की विनर, जीती ट्रॉफी और 20 लाख रुपये>>शांतिपूर्ण प्रदर्शन नागरिकों का संवैधानिक अधिकार- सुप्रीम कोर्ट>>मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, राष्ट्रमंडल खेलों में लगातार तीसरी बार जीता स्वर्ण>>अगले तीन घंटे उत्तराखंड के कई जिलों में भारी बारिश और आकाशीय बिजली का अलर्ट>>कांवड़ यात्रा के लिए देहरादून में विशेष ट्रैफिक प्लान, धर्मावाला से डायवर्ट होंगे कांवड़ वाहन>>‘भ्रमण से भ्रम मिटते हैं, सीमांत गांव देश के प्रहरी भी हैं और पहला पड़ाव भी’-प्रधानमंत्री मोदी>>क्या आपकी भी सीढ़ियां चढ़ते ही फूलने लगती है सांस? तो जान लीजिये इसके पीछे के कारण>>मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 62 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति>>उत्तरांचल प्रेस क्लब में वरिष्ठ पत्रकार एवं लेखक मनोज इष्टवाल को किया गया सम्मानित>>स्वर्गीय श्याम दत्त जोशी की स्मृति में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गढ़ी डाकरा की जनता को समर्पित किया पानी का टैंक>>उत्तराखंड में जीएसटी संग्रहण में उल्लेखनीय बढ़ोतरी, नेट एसजीएसटी 24% बढ़ा>>केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया अपने पद से इस्तीफा>>भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज>>भारत का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर 676.23 अरब डॉलर पहुंचा, आरबीआई के ताजा आंकड़े जारी>>‘जन नायकन’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, दो दिन में पार किया 50 करोड़ का आंकड़ा>>शिक्षक बनने का सुनहरा मौका,16 अगस्त को होगी संयुक्त बीएड-एमएड प्रवेश परीक्षा>>मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक>>ड्रग्स के खिलाफ जीरो टॉलरेंसः हर युवा का भविष्य बचाना हमारी प्राथमिकता- डीएम
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंविशेष

मसूरी विन्टर लाईन कार्निवाल के तीसरा दिन : पर्यटकों ने लिया विभिन्न विधाओं, आयोजित सांस्कृतिक एवं साहसिक कार्यक्रम का आनन्द

जिलाधिकारी सोनिका ने सभी पर्यटकों, स्थानीय लोगों एवं कलाकारों को कार्यक्रम में बढ़चढ़कर प्रतिभाग करने हेतु दी बधाई।

होटल गढ़वाल टैरेस में आईटीबीपी करांटे तथा सेल्फ डिफेंस कला का प्रदर्शन किया जिसको पर्यटकों द्वारा खूब सराया गया।

आकाश ज्ञान वाटिका, 28 दिसम्बर 2022, बुधवार, देहरादून। मसूरी विन्टर लाईन कार्निवाल में प्रतिभाग कर रहे कलाकारों, स्वयं सहायता समूहों सहित स्थानीय लोंगों एवं मसूरी आने वाले पर्यटकों द्वारा बढ़चढ़कर प्रतिभाग किया जा रहा है। जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने कार्यक्रम में प्रतिभाग कर रहे सभी पर्यटकों, स्थानीय लोगों एवं कलाकारों को कार्यक्रम में बढ़चढ़कर प्रतिभाग करने हेतु बधाई दी। उन्होंने कहा कि मसूरी में स्थानीय निवासियों एवं पर्यटकों से आग्रह किया कि कार्निवॉल के प्रतिदिन के कार्यक्रम में का लुप्त उठायें। उन्होंने कहा जहाँ कार्निवाल में पर्यटकों का मनोरंजन हो रहा है वहीं स्थानीय पर्यटन को बढ़ावा मिलने के साथ ही लोंगों की आर्थिकी भी बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है।

आज किया गया हाथीपाँव दूधली भदराज ट्रेक पर ट्रेकिंग, बर्डवाचिंक, फोटोग्राफी का आयोजन
मसूरी विन्टर लाईन कार्निवाल के तीसरे दिन आज मसूरी में पर्यटकों ने विभिन्न विधाओं, आयोजित सांस्कृतिक एवं साहसिक कार्यक्रम का आनन्द लिया। कार्यक्रमों की श्रृंखला में आज हाथीपाँव दूधली भदराज ट्रेक पर ट्रेकिंग, बर्डवाचिंक, फोटोग्राफी का आयोजन किया गया। जार्ज एवरेस्ट पर सोलो पैराग्लाइडिंग,

गाँधी चौक पर गोर्खाली सुधार समिति के लोक कलाकारों द्वारा प्रस्तुति, गढ़वाली लोक कलाकार कुसुम नेगी एवं उनके गु्रप द्वारा कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। वही शहीद स्थल पर गढ़वाली लोक कलाकार प्रमिला नेगी द्वारा झुमेलो, शगुन सोशल वेलफेयर एवं सांस्कृतिक सोसायटी द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम, ढोलवादक नन्दलाल भारती द्वारा प्रस्तुति दी रिहा बांद आदि प्रस्तुति दी गई।

होटल गढ़वाल टैरेस में आईटीबीपी करांटे तथा सेल्फ डिफेंस कला का प्रदर्शन किया जिसको पर्यटकों द्वारा खूब सराया गया।

वहीं फूड फेस्टिवल में जय बद्री विशाल आजीविका, देवभूमि रसोई, खोपचे, न्यू दून स्पाइस हास्पिलिटी, मिस्टर वेज, क्लब महिंद्रा, द टिक्का टैरेस, उडिपी कैफे, वैलकम सवाय, देवभूमि यूनिवर्सिटी, बदमाश कबाब, प्यारी पहाड़न, हिमालया ट्री, ब्रेटवुड होटल, गढ़वाल सभा, क्वांटम यूनिवर्सिटी, राजस्थानी फूड, स्वदेश कुटुंब सहित पहाड़ी उत्पादों के अनेक स्टाल लगे हैं। गढ़वाल सभा ने पहाड़ी पकोड़ी व दाल के स्वांले का स्टाल लगाया है जहाँ पर्यटक बड़ी संख्या में इसका आनंद ले रहे हैं।

पर्यटकों सहित स्थानीय लोग उड़द की दाल के पकोड़े व भरवा स्वांले का आनंद ले रहे हैं व बहुत अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। वहीं प्यारी पहाड़न के स्टाल के स्टॉल पर पूरा पहाड़ के पारंपरिक व्यंजन परोसे जा रहे है। इसके साथ ही चाइनीज फूड के मोमो व स्प्रिंग रोल को मडुवे के आटे के साथ बनाकर परोसा जा रहा है जिसे बहुत पंसंद किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मडुवे की चाय लोगों को खासा आकर्षित कर रही है व उसका टेस्ट बहुत पंसद किया जा रहा है। द होटल सवाय के द्वारा पहाड़ी भूनी भात लोगों को खासा आकर्षित कर रहा है।

मुख्य कार्यक्रम स्थल पर योगा, प्रदीप भण्डारी द्वारा रामी बौराणी की शौर्यगाथा, वारासी बन्धुओं द्वारा क्वाली तथा गढ़रत्न नरेन्द्र सिंह नेगी ने कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।

Third day of Mussoorie Winter Line Carnival

इस अवसर पर उप जिलाधिकारी मसूरी शैलेन्द्र सिंह नेगी, जिला पर्यटन अधिकारी जसपाल चौहान सहित सम्बन्धित अधिकारी एवं कार्मिक, स्थानीय जनप्रतिनिधि, विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!