Breaking News :
>>कोहली की तूफानी पारी से भारत की शानदार जीत, न्यूजीलैंड को पहले वनडे में 5 विकेट से हराया>>उत्कृष्ट पुलिस विवेचना के लिए लोकेन्द्र बहुगुणा को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक>>मुख्यमंत्री ने 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित>>पेंशनरों की सुविधा और समस्याओं के समाधान के लिए नवंबर में होंगे विभिन्न कार्यक्रम>>केदारताल ट्रेक रेस्क्यू अभियान: तीन शव बरामद, बाकी लापता लोगों की तलाश जारी>>बूंखाल मेले की तैयारियों का संयुक्त मजिस्ट्रेट ने लिया जायजा, समयबद्ध व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश>>देहरादून में पुलिस का व्यापक सत्यापन अभियान, 1000 से अधिक लोगों की जांच; 78 मकान मालिकों पर 7.80 लाख का जुर्माना>>एक साल में दो भीषण रेल हादसे, स्पेन के परिवहन मंत्री ऑस्कर पुएंते ने अपने पद से दिया इस्तीफा>>‘पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन 6’ में फिर दिखेंगे जॉनी डेप? जैक स्पैरो की वापसी पर अभिनेता ने दिया बड़ा संकेत>>मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव से की भेंट>>त्यूणी उप जिला अस्पताल 15 नवम्बर तक किया जाए ऑपरेशनल- मुख्य सचिव>>ऋषिकेश में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार लोग गिरफ्तार; करीब पांच पेटी अवैध शराब बरामद>>अवैध निर्माण और प्लॉटिंग पर एमडीडीए का प्रहार, 13 बीघा अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त>>कोटद्वार में नवंबर के अंतिम सप्ताह में वृहद रोजगार मेला प्रस्तावित>>मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को 2 करोड़ 84 लाख रुपए की धनराशि हस्तांतरित>>04 एवं 05 दिसम्बर को जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से गुजरेगी हिमालयन कार रैली>>दीपावली पर अग्नि सुरक्षा को लेकर देहरादून अलर्ट, 41 स्थानों पर पानी के टैंकर तैयार>>हर मौसम में ठंडे रहते हैं पैर? ब्लड सर्कुलेशन से लेकर थायरॉयड तक, इन 5 बीमारियों का हो सकता है संकेत>>28 किसानों का दल सेब की अति सघन बागवानी का प्रशिक्षण लेने हिमाचल रवाना>>मुख्यमंत्री ने खटीमा में 14.97 करोड़ रुपये की सड़क चौड़ीकरण परियोजना का किया भूमि पूजन
उत्तराखण्ड

चोरों ने रिटायर्ड बैंक मैनेजर के घर को बनाया निशाना, लाखों की चोरी

देहरादून। बेखौफ चोरों ने रविवार को दिनदहाड़े रिटायर्ड बैंक मैनेजर के प्रीतम रोड स्थित घर को निशाना बनाते हुए नगदी, इलेक्ट्रानिक उपकरण और ज्वेलरी पर हाथ साफ कर दिया। चोरी गए सामान की कीमत लाखों में बताई जा रही है। शाम को परिवार के लौटने पर वारदात की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची आराघर चौकी की पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसमें चोरों के बारे में कुछ अहम सुराग हाथ लगे हैं।

अमरजीत सिंह मदान निवासी प्रीतम रोड डालनवाला भारतीय स्टेट बैंक से सहायक महाप्रबंधक पद से सेवानिवृत्त हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि रविवार की दोपहर दो बजे के करीब वह परिवार के साथ कहीं घूमने निकल गए। शाम छह बजे के करीब घर लौटे तो देखा कि मुख्य दरवाजा खुला हुआ है। भीतर जाकर देखा तो कमरों में सामान बिखरा पड़ा है और आलमारी के लॉकर भी टूटे हुए हैं। मदान ने बताया कि घर में रखा लगभग पांच-छह हजार रुपये नगद, लैपटॉप, चार मोबाइल फोन व ज्वेलरी गायब मिली है। ज्वेलरी की कीमत का अभी आकलन नहीं किया जा सका है।

इधर चोरी की सूचना मिलने पर मदान की जान-पहचान के कई लोग वहां पहुंच गए। आराघर चौकी इंचार्ज मनोज नेगी ने बताया कि अमरजीत सिंह की ओर से तहरीर मिली है, जिसके आधार पर जांच शुरू कर दी गई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज निकलवाई गई है, कुछ अहम सुराग हाथ लगे हैं।

जिसके आधार पर चोरों की तलाश की जा रही है। वहीं, मदान ने तीन-चार दिन पहले घर में एसी लगाने आए दो युवकों पर घटना में हाथ होने का शक जाहिर किया है। पुलिस इन दोनों के बारे में जानकारी जुटाने के लिए एसी मैकेनिक भेजने वाली एजेंसी से पूछताछ की जा रही है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!