Breaking News :
>>विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियां शुरू, डीएम ने दिए समयबद्ध एवं प्रभावी व्यवस्थाओं के निर्देश>>जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की>>अमित शाह बोले- यूपी में कट्टा उद्योग की जगह बना डिफेंस कॉरिडोर, वाहन चोरी की जगह हो रहा वाहन निर्माण>>रांसी स्टेडियम में गूंजा युवा जोश, सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी का उत्साहपूर्ण शुभारंभ>>मछली पालन से स्वरोजगार की मिसाल पेश कर रहे पाबौ के राजेंद्र चमोली>>जिलाधिकारी की अध्यक्षता में भारत स्काउट गाइड की राज्य पुरस्कार जांच परीक्षा का शुभारंभ>>निर्वाचन आयोग के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, सचिवालय स्थित निर्वाचन कार्यालय का किया घेराव>>जनवरी तक तैयार हो जायेगा जीएनटीआई स्टेडियम- डाॅ. धन सिंह रावत>>चिन्यालीसौड़ हवाई पट्टी पहुंचे मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, सामरिक और बुनियादी सुविधाओं का लिया जायजा>>सामान्य बीपी फिर भी चक्कर और शरीर कांपे तो नजरअंदाज न करें, इन वजहों से हो सकती है परेशानी>>मुख्यमंत्री ने अपशिष्ट प्रबंधन के लिए 15 वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना>>प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने ‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम का किया शुभारंभ>>एसआईआर विवाद के बीच कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग>>एशियन गेम्स 2026- कमलजीत-सुरुचि की जोड़ी ने शूटिंग में भारत को दिलाया स्वर्ण पदक>>महाराष्ट्र में MPSC ड्रग इंस्पेक्टर परीक्षा पेपर लीक मामले में चार और गिरफ्तार>>थिएटर्स में रिलीज होते ही छा गई नानी की ‘द पैराडाइज’, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये>>पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जीवन दर्शन प्रत्येक जनसेवक के लिए प्रेरणास्रोत- मुख्यमंत्री>>मुंबई में गणेश विसर्जन को लेकर उमड़ा आस्था का सैलाब, सुरक्षा के कड़े इंतजाम>>‘मेरे सपनों का भारत’ के तहत 26 सितम्बर से विद्यालयों में शुरू होंगी प्रतियोगिताएं>>देवभूमि में महिलाओं की सुरक्षा से खिलवाड़ कतई बर्दाश्त नहीं- कुसुम कंडवाल
स्वास्थ

गर्दन की अकड़न और दर्द से जल्दी राहत दिलायेंगे ये नुस्खे, जानिए इस्तेमाल करने का तरीका

आकाश ज्ञान वाटिका, 15 जून 2023, गुरुवार, देहरादून। ऑफिस में लंबे समय तक लैपटॉप के सामने बैठे रहने या लेटकर कई घंटों तक मोबाइल का इस्तेमाल करने की वजह से गर्दन का दर्द एक आम समस्या बन गई है। तनाव और सोने की गलत पोजीशन गर्दन में अकडऩ और दर्द के प्रमुख कारण हैं, जो दर्दनाक और असहज होते हैं। इस दर्द से जल्द राहत पाने के लिए कुछ प्राकृतिक और घरेलू उपचार अपनाए जा सकते हैं। चलिए आज इसी से जुड़े 5 नुस्खे जानते हैं।

गर्दन के दर्द से जल्दी राहत : ठंडा या गर्म सिकाई करें
अगर आप गर्दन के दर्द से जल्दी राहत पाना चाहते हैं तो ठंडा या गर्म सिकाई करें। इससे मांसपेशियों को आराम मिलेगा और यह गर्दन में रक्त के प्रवाह को तेज करके दर्द से निजात दिलाने में मदद कर सकता है। लाभ के लिए प्रभावित हिस्से पर 20 मिनट के लिए हीटिंग पैड या आइस पैक लगाएं। गर्मी सख्त मांसपेशियों को आराम देगी, जबकि ठंडी सिकाई सूजन को कम करने में मददगार है। इसे दिन में 2-3 बार दोहराएं।

एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर सेब का सिरका है उपयोगी
सेब का सिरका एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है। यह गर्दन और मांसपेशियों के दर्द और तनाव को दूर करने के लिए एक बेहतरीन घरेलू उपाय है। लाभ के लिए एक मुलायम रुमाल को थोड़े से सेब के सिरके में भिगोएं और फिर इसे गर्दन पर करीब 1 घंटे के लिए रखें। बेहतर परिणाम के लिए ऐसा दिन में 2 बार करें। सेब के सिरके से जुड़े इन हैक्स को भी आजमाएं।

एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से समृद्ध एप्सम सॉल्ट से नहाएं
एप्सम सॉल्ट एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से समृद्ध होता है, इसलिए यह मांसपेशियों को आराम और दर्द और सूजन ने राहत दिलाने में मददगार है। लाभ के लिए गुनगुने पानी में 1-2 कप एप्सम सॉल्ट मिलाएं और दिन में कम से कम एक बार अपने शरीर विशेषकर गर्दन के हिस्से को 15-20 मिनट के लिए इसमें भिगोएं। नहाते समय भी आप इसी पानी का इस्तेमाल करें। यह सख्त मांसपेशियों को शांत और सूजन को कम करेगा।

सख्त और तंग गले की मांसपेशियों को आराम और दर्द और सूजन से राहत : एसेंशियल ऑयल का इस्तेमाल करें
एसेंशियल ऑयल की सुखदायक महक सख्त और तंग गले की मांसपेशियों को आराम और दर्द और सूजन से राहत देने में मदद कर सकती है। इसके अलावा यह थकान को दूर करके दिमाग को शांत करने और तनाव और चिंता को कम करने में भी मदद करता है। इसके लिए पेपरमिंट एसेंशियल ऑयल को लैवेंडर ऑयल, गर्म जैतून के तेल और तुलसी के तेल के साथ मिलाएं। अब इस मिश्रण से गर्दन पर कुछ देर तक मालिश करें।

अदरक का तेल भी आएगा काम, रोजाना 2-3 कप अदरक की चाय में शहद मिलाकर पी सकते हैं
अदरक में एंटी-इंफ्लेमेटरी, औषधीय और एंटी-सेप्टिक गुण होते हैं, जो गर्दन और पीठ दर्द को कम करने में मदद करते हैं। यह रूमेटाइड आर्थराइटिस और ऑस्टियोआर्थराइटिस से जुड़े दर्द को कम करने में भी मदद करता है। दर्द और सूजन को कम करने के लिए आप रोजाना 2-3 कप अदरक की चाय में शहद मिलाकर पी सकते हैं। इसके अलावा गर्दन के प्रभावित हिस्से के दर्द को शांत करने के लिए रोजाना इस पर 2-3 बार अदरक का तेल लगाएं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!