Breaking News :
>>मुख्यमंत्री धामी ने प्रसिद्ध अभिनेत्री एवं लोकसभा सांसद हेमा मालिनी से की शिष्टाचार भेंट>>“पौड़ी प्रगति पोर्टल” का विधिवत शुभारंभ, विकास कार्यों की निगरानी होगी अब डिजिटल>>आंखों में जलन-खुजली से परेशान हैं? जानिए कारण और बचाव के उपाय>>मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी से की मुलाकात>>महिलाएं लेकर रहेगी अपना अधिकार- रेखा आर्या>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हाईस्कूल परीक्षा में 15वीं रैंक हासिल करने पर साक्षी को किया सम्मानित>>ईरान का नया दांव: अमेरिका से वार्ता के लिए तीन-चरणीय फॉर्मूला पेश>>‘स्पाइडर नोयर’ का ट्रेलर रिलीज, 27 मई को प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी सीरीज>>देहरादून में भीषण गर्मी का कहर, तापमान 38 डिग्री के पार>>28 अप्रैल को मशाल जुलूस निकालेगी भाजपा>>127 इन्फैंट्री बटालियन (इकोलॉजिकल), गढ़वाल राइफल्स को मिला मुख्यमंत्री प्रशंसा सम्मान>>बदलते मौसम में बुखार को न लें हल्के में, मलेरिया का हो सकता है संकेत>>मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा के टॉपर्स से की फोन पर बात, दी शुभकामनाएं>>विशेष गहन पुनरीक्षण की तैयारियां तेज, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ अहम बैठक>>मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में सफल सभी विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं>>इंडियन प्रीमियर लीग 2026- दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला आज>>मुख्यमंत्री धामी ने हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती पर दी श्रद्धांजलि>>उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट जारी, हाईस्कूल में 92.10% और इंटर में 85.11% छात्र सफल>>‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी सुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने लाख रुपये>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हेमवती नंदन बहुगुणा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी उन्हें श्रद्धांजलि 
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

वनों की सुरक्षा में मील का पत्थर साबित होंगी 300 मोटर बाईकें : सुबोध उनियाल

इन मोटर बाइकों से वन विभाग अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त होगा : प्रेमचंद अग्रवाल

आकाश ज्ञान वाटिका, 10 जून 2022, शुक्रवार, देहरादून। प्रोजेक्ट वन रक्षक के अंतर्गत हीरो मोटो कॉर्प ने हर्बल सोसाइटी, नरेंद्रनगर वन प्रभाग को 300 मोटर बाइकें दीं। मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने इन मोटर बाइकों को वन सुरक्षा के लिए मील का पत्थर बताया।
मुनिकीरेती भद्रकाली मार्ग पर स्थित शिवालिक जैव विविधता पार्क में नरेंद्रनगर वन प्रभाग की ओर से प्रोजेक्ट वन रक्षक कार्यक्रम आयोजित किया गया।

मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल और विशिष्ट अतिथि कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि समेत सभी ने यहां पार्क में पौधरोपण किया व यहां लगी प्रदर्शनियों का अवलोकन किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वन मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि वनों की सुरक्षा में यह मोटर बाइकें मील का पत्थर साबित होंगी, वनाग्नि, वन तस्करी आदि जैसी समस्याओं से भी निजात मिल सकेगी।

विशिष्ट अतिथि प्रेमचंद अग्रवाल ने प्रोजेक्ट वन रक्षक की सराहना की, कहा कि इन मोटर बाइकों से वन विभाग अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त होगा। इसके बाद कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल और प्रेमचंद अग्रवाल के समक्ष हीरो मोटर कॉर्प एवं हर्बल सोसाइटी, नरेंद्रनगर वन प्रभाग के मध्य बाईकों का अधिकारिक हस्तान्तरण किया गया।
इस अवसर पर नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती-ढालवाला अध्यक्ष रोशन रतूड़ी, नरेंद्रनगर मंडी अध्यक्ष वीर सिंह रावत, ब्लाक प्रमुख राजेंद्र भंडारी, प्रमुख वन संरक्षक विनोद कुमार, हीरो मोटोकार्प सीएसआर भारतेंदु कवि, सुशांत कुमार आदि उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!