Breaking News :
>>मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने लिया राजनैतिक दलों से SIR पर फीडबैक>>सुरक्षा, सेवा और समर्पण का संगम—SDRF ने शंकराचार्य चौक पर लगाया निःशुल्क चिकित्सा शिविर>>क्या वजन घटाने के लिए रोटी छोड़ना जरूरी है? आइये जानते हैं क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स>>मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने की वाह्य सहायतित परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा>>11 अगस्त को देहरादून में रोजगार मेला, 559 पदों पर होगा चयन>>राहुल-प्रियंका समेत विपक्षी नेताओं का संसद परिसर में प्रदर्शन, सरकार पर बोला हमला>>कॉमनवेल्थ 2026 के विजेताओं का सम्मान, खिलाड़ियों को खेल अकादमी खोलने की सलाह>>सलमान खान की दमदार एंट्री के साथ आया ‘बिग बॉस 20’ का टीजर, फैंस में बढ़ा उत्साह>>कांवड़ यात्रा केवल आस्था का नहीं, बल्कि सेवा और जनजागरण का भी महापर्व है- विजया रहाटकर>>सड़क सुरक्षा में जनभागीदारी जरूरी, सभी विभाग करें समन्वित प्रयास- डीएम>>पुष्पवर्षा और चरण प्रक्षालन के साथ देवभूमि ने किया शिवभक्त कांवड़ियों का अभिनंदन>>गलत तकिया बन सकता है गर्दन दर्द की वजह, जानें सही तकिया चुनने का तरीका>>सामान्य विसंगति वाले नोटिसों का बीएलओ स्तर पर करें निस्तारण- सीईओ>>मुख्यमंत्री धामी ने मसूरी विधानसभा में विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास>>त्यौहारी सीजन से पहले महंगाई का झटका, चीनी-चावल के बढ़े दाम>>ट्रंप ने ईरान को फिर दी धमकी , बोले- समझौते का ये आखिरी मौका>>भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई ‘स्पाइडर मैन : ब्रांड न्यू डे’, 5 दिनों में पार किया 280 करोड़ का आंकड़ा>>पिथौरागढ़ में पिंजरे में कैद हुई मादा तेंदुआ, लोगों ने ली राहत की सांस>>मतदाता सूची की शुद्धता सर्वाेच्च प्राथमिकता, फील्ड विजिट कर दूर करें समस्याएं- विजय कुमार>>एमडीडीए में समाधान दिवस आयोजित, जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश
आर्थिक गतिविधियाँताज़ा खबरें

एफडी पर ब्याज दरों में कटौती के बावजूद कुछ बैंक दे रहे एक साल की एफडी पर बेहतर ब्याज दरें, जानिए कौन से बैंक ?

आकाश ज्ञान वाटिका, 23 नवम्बर 2020, सोमवार। बढ़ती महंगाई और कम होती ब्याज दरों के साथ ही प्रमुख बैंकों ने एफडी पर ब्याज दरों को घटाया है। भारत में लोग निवेश में कम जोखिम लेना पसंद करते हैं। अधिकांश निवेशक शेयर बाजारों की अस्थिरता से दूर रहना पसंद करते हैं, भले ही हाल ही में शेयर बाजार रिकॉर्ड उच्च स्तर पर बंद हुआ हो। वे अपने निवेश लक्ष्यों को पूरा करने के लिए एफडी में निवेश करना पसंद करते हैं, क्योंकि वे इसे एक सुरक्षित निवेश मानते हैं।

[box type=”shadow” ]भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) द्वारा रेपो रेट में सीधी गिरावट करने के बाद से बैंकों ने सभी समयावधियों की एफडी पर ब्याज दरों में कटौती की है। दरों में कटौती के बावजूद कुछ ऐसे बैंक हैं, जो एक साल की एफडी पर आकर्षक ब्याज दर की पेशकश कर रहे हैं। स्मॉल फाइनेंस बैंक एफडी पर अपेक्षाकृत उच्च ब्याज दरों की पेशकश करते हैं।

आरबीएल बैंक (RBL Bank) : यह बैंक भी एफडी पर आकर्षक ब्याज दरों की पेशकश कर रहा है। यह बैंक एक साल की एफडी पर 6.75 फीसद ब्याज दर की पेशकश कर रहा है। इस बैंक की एफडी में अगर आप एक साल के लिए एक लाख रुपये निवेश करेंगे, तो यह राशि 1,06,923 रुपये हो जाएगी। अर्थात आपको 6,923 रुपये का मुनाफा होगा।

यस बैंक (YES Bank) : यस बैंक एक साल की एफडी पर 6.75 फीसद ब्याज दर की पेशकश कर रहा है। वहीं, डीसीबी बैंक एक साल की एफडी पर 6.50 फीसद ब्याज दर की पेशकश कर रहा है। इसके अलावा बंधन बैंक एक साल की एफडी पर 5.75 फीसद ब्याज दर की पेशकश कर रहा है।

इंडसइंड बैंक (IndusInd Bank) : यह बैंक फिक्स डिपॉजिट (FD) पर काफी अच्छी ब्याज दरों की पेशकश कर रहा है। यह बैंक एक साल की एफडी पर 7 फीसद की उच्च ब्याज दर की पेशकश कर रहा है। अगर आप इस बैंक की एफडी में एक लाख रुपये एक साल के लिए रखते हैं, तो एक साल बाद आपकी रकम 1,07,186 रुपये हो जाएगी। अर्थात आपको 7,186 रुपये ब्याज प्राप्त होगा।[/box]

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!