Breaking News :
>>उत्तराखंड में ‘‘सेवा सुशासन और समर्पण पखवाड़ा’’ बना सुशासन की नयी पहचान>>‘टीएमसी को खत्म करना है तो पहले मुझे मारना होगा’- ममता बनर्जी>>दांत दर्द से हैं परेशान? जानिए घर पर राहत पाने के आसान और असरदार उपाय>>शिक्षा विभाग की डिजिटल शिक्षक प्रशिक्षण पहल ने वैश्विक मंच पर फहराया परचम>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून में 10 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद>>कांवड़ मेला-2026 की तैयारियां तेज, ऋषिकेश में पुलिस और अन्य सम्बन्धित विभागों की समन्वय बैठक>>लगातार बारिश पर जिलाधिकारी का त्वरित एक्शन, आपदा परिचालन केंद्र से संभाली कमान>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने घट्टी गोला क्षेत्र के संपर्क मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर लिया व्यवस्थाओं का जायजा>>‘ड्यून 3’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, सत्ता और युद्ध की नई जंग शुरू>>मानसून के दौरान बांधों एवं बैराजों से जुड़ी सूचनाओं की होगी रियल टाइम निगरानी>>पूर्व सैनिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सरकार की प्राथमिकता- गणेश जोशी>>महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने नारी पुनर्वास केंद्र की व्यवस्थाओं का लिया जायजा>>तीसरे दिन भी जारी रहा देहरादून महायोजना-2041 पर जनसंवाद>>एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, तीन निर्माण सील>>खेल रत्न, द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए 24 जुलाई तक करें आवेदन- रेखा आर्या>>मुख्यमंत्री ने नीति आयोग की टीम के साथ राज्य के विकास के विभिन्न विषयों पर की विस्तृत चर्चा>>सतपुली, स्यूंसी झील निर्माण से पैदा होंगे आजीविका के नए अवसर- महाराज>>देहरादून में 11 जुलाई से सजेगा ‘लोक संवर्धन पर्व’, जुटेंगे देशभर के अल्पसंख्यक हुनरमंद>>मुख्यमंत्री धामी ने श्रीराम कथा के समापन समारोह में लिया भाग
स्वास्थ

जोड़ों के दर्द से राहत दिला सकते हैं ये 5 घरेलू नुस्खे, आज ही आजमायें

आकाश ज्ञान वाटिका, 23 अगस्त 2023, बुधवार, देहरादून। आजकल ज्यादातर लोग जोड़ों के दर्द से परेशान हैं। इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं। कुछ लोग गठिया से पीड़ित हैं, तो वहीं कुछ लोग चोट के कारण दर्द का अनुभव करते हैं। इसका कारण कुछ भी हो, लेकिन इस समस्या में जोड़ों में असहनीय दर्द होता है और अकडऩ और सूजन आ जाती है, जिससे काफी तकलीफ होती है। आइये आज जोड़ों के दर्द से राहत पाने के लिए कुछ असरदार घरेलू नुस्खे जानते हैं।

एप्सम नमक है प्रभावी
एप्सम नमक में अच्छी मात्रा में मैग्नीशियम सल्फेट होता है, जो सूजन को कम करने के लिए फायदेमंद है। लाभ के लिए दो कप एप्सम नमक को गर्म पानी के टब में डालें और फिर इसमें प्रभावित हिस्से को कुछ देर तक डुबोकर रखें। आप चाहें तो इस पानी के घोल में कपड़ा भिगोकर भी उसे प्रभावित हिस्से पर रख सकते हैं। एप्सम नमक के फायदे पाने के लिए इसे पानी में मिलाकर नहायें।

अदरक का करें इस्तेमाल
अदरक में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो जोड़ों के दर्द को कम करने में मदद कर सकते हैं। लाभ के लिए कद्दूकस किए हुए अदरक को पानी में मिलाकर उबालें। अब इसमें एक साफ कपड़े का टुकड़ा भिगो दें।इसके बाद कपड़े से अतिरिक्त पानी निचोडक़र इसे दर्द वाले जोड़ों पर कुछ देर तक रखें। बेहतर परिणाम के लिए आप इस उपाय को दिन में 2-3 बार दोहरा सकते हैं।

जैतून का तेल भी आएगा काम
जैतून का तेल भी जोड़ों के दर्द से राहत दिलाने में आपकी मदद कर सकता है। जानवरों और इंसानों पर हुए अध्ययनों के मुताबिक, इस तेल में पॉलीफेनोल्स मौजूद होता है, जो गठिया के दर्द के इलाज के लिए प्रभावी है। लाभ के लिए दर्द वाले जोड़ों पर थोड़ी मात्रा में जैतून के तेल से मालिश करें। बेहतर परिणाम के लिए ऐसा दिन में 2 बार करें। बढ़िया जैतून का तेल खरीदने के लिए इन बातों का ध्यान रखें।

हल्दी करेगी मदद
हल्दी में करक्यूमिन नामक एक शक्तिशाली एंटी-इंफ्लेमेटरी एजेंट होता है, जो जोड़ों के दर्द से छुटकारा दिलाने में मदद कर सकता है। लाभ के लिए सबसे पहले एक कप दूध उबालें और फिर उसमें एक बड़ी चम्मच पिसी हुई हल्दी, एक चौथाई इंच कद्दूकस किया हुआ अदरक और एक चुटकी काली मिर्च डालें। जब यह मिश्रण अच्छे से उबल जाए तो इसे पी लें। जोड़ों के दर्द के अलावा हल्दी वाले दूध के सेवन से ये फायदे भी मिलते हैं।

लोबान के तेल से मालिश करें
लोबान का इस्तेमाल सदियों से दर्द निवारक के रूप में होता आ रहा है। दरअसल, इसमें पॉलीअनसेचुरेटेड फैटी एसिड होते हैं, जो गठिया जैसे जोड़ों के दर्द की समस्या से बचाव कर सकते हैं। लाभ के लिए इस तेल की 5-6 बूंदें नारियल तेल या जैतून के तेल में मिलाएं और फिर इससे प्रभावित जगह पर मालिश करें। बेहतर परिणाम के लिए आप रोजाना ऐसा 2-3 बार कर सकते हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!