Breaking News :
>>पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश>>पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम>>अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष>>आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश>>सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास>>मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा>>भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला>>स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान>>दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर>>‘जेलर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत, पहले दिन ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>तय समय में सड़कें गड्ढामुक्त न होने पर गढ़वाल आयुक्त सख्त>>देहरादून के दूरस्थ इलाकों में नेटवर्क का ‘डेड जोन’ होगा खत्म, 19 शैडो एरिया पर विशेष फोकस>>तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण>>हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी>>हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव>>मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी>>नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान>>पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज>>उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण
उत्तराखण्डदेहरादून

उच्च शिक्षा में शोध, छात्रवृत्ति व निःशुल्क कोचिंग का मिलेगा अवसर

सरकार ने वर्ष 2024-25 के बजट में किया 7.64 करोड़ का प्रावधान

देहरादून। सूबे की शिक्षा व्यवस्था में गुणात्मक सुधार के लिये सरकार ने बजट में कई प्रावधान किये गये हैं। इसके अलावा सरकार युवा सपनों को ऊंची उड़ान देने के लिये सात नई योजना शुरू करेगी। जिसके लिये बजट में रू0 7.64 करोड़ का प्रावधान किया गया है। इन नई योजना के तहत खटीमा में निःशुल्क कोचिंग सेंटर की स्थापना से लेकर विद्यार्थी शैक्षिक भारत दर्शन योजना और शेवनिंग छात्रवृत्ति जैसी योजना शामिल है। शिक्षा के क्षेत्र में सरकार व्यापक स्तर पर लगातार काम कर रही है। जिसकी झलक बजट में स्पष्ट दिखाई दे रही है। विद्यालयी शिक्षा एवं उच्च शिक्षा के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं के साथ ही सरकार सात नई योजनाओं से युवा सपनों को आकार देगी। जिसके लिये बजट में रू0 7.64 करोड़ की धनराशि का प्रावधान किया है।

जिसमें ऊधमसिंह नगर जनपद के खटीमा में प्रतियोगी परीक्षाओं हेतु निःशुल्क कोचिंग सेंटर की स्थापना के लिये रू0 10 लाख की धनराशि का प्रावधान किया गया है। निःशुल्क कोचिंग सेंटर खुलने क्षेत्र के हजारों छात्र-छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने का अवसर मिलेगा और वह अपने लक्ष्यों का आसानी प्राप्त कर सकेंगे। इसके अलावा बजट में मुख्यमंत्री उत्कृष्ट शोध प्रकाशन प्रोत्साहन योजना के लिये रू0 10 लाख का प्रावधान किया गया है। इस योजना का मकसद प्रदेश के युवाओं को शोध कार्य के लिये प्रोत्साहिन करना है, साथ ही शोधार्थियों के शोध कार्य का लाभ स्थानीय जनता को भी मिल सके। मुख्यमंत्री शेवनिंग उच्च शिक्षा छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत रू0 दो करोड का प्रावधान किया गया है। शेवनिंग स्कॉलरशिप पाने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को ब्रिटेन के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में शोध व उच्च शिक्षा ग्रहण करने का सुनहरा अवसर मिलेगा।

इसके अलावा राजकीय महाविद्यालयों को नैक ग्रेडिंग के आधार पर प्रोत्साहन राशि प्रदान की जायेगी इसके लिये बजट में रू0 3.14 करोड़ की धनराशि का प्रावधान किया गया है। प्रदेश में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के ठोस क्रियान्वयन के लिये अनुसंधान एवं विकास प्रकोष्ठ की स्थापना की जायेगी, जिसके लिये बजट में रू0 दो करोड़ का प्रावधान किया गया है। उच्च शिक्षा विभाग के अंतर्गत अनुसंधान एवं विकास प्रकोष्ठ की स्थापना से प्रदेश में शोध कार्यों को प्रोत्साहित किया जायेगा। इसके अलावा बजट में उच्च शिक्षा गुणवत्ता उन्नयन एवं ज्ञानवर्द्धन प्रशिक्षण योजना प्रारम्भ की जायेगी। जिसके लिये रू0 10 लाख का प्रावधान किया गया है। सूबे के छात्र-छात्राओं के लिये विद्यार्थी शैक्षिक भारत दर्शन योजना शुरू की जायेगी। जिसके माध्यम से छात्र-छात्राएं देशभर के विभिन्न स्थानों का भ्रमण कर वहां के लोक जीवन, संस्कृति, भाषा, रहन-सहन इत्यादि से परिचित होंगे। इसके लिये बजट में रू 20 का प्रावधान किया गया है। बजट में शामिल इन नई योजनाओं का लाभ प्रदेश के युवाओं को मिले इसके लिये सरकार ने अपनी प्राथमिकताएं तक की है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!