Breaking News :
>>बार-बार थकान और सुस्ती को न समझें सामान्य, हो सकता है इस बीमारी का संकेत>>आम आदमी की रसोई पर महंगाई की मार, 65 रुपये किलो तक पहुंचे प्याज के दाम>>‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ का पोस्टर जारी, 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>अमरावती जिला महिला अस्पताल के NICU में लगी भीषण आग, तीन नवजात बच्चों की मौत>>मानसून की चुनौती के बीच चारधाम यात्रा जारी, 48 लाख पार हुआ श्रद्धालुओं का आंकड़ा>>रक्षाबंधन समारोह में लगभग 20 हजार बहनों ने मंत्री गणेश जोशी की कलाई पर बाँधा रक्षा सूत्र>>श्री दरबार साहिब पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल, जल्द होगा एसएमआई अस्पताल का 100 करोड़ से अधिक बकाया भुगतान>>रक्षाबंधन पर मातृशक्ति के सम्मान और सशक्तिकरण का मुख्यमंत्री धामी ने दोहराया संकल्प>>प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प को बल: शिवराज सिंह चौहान ने कहा- एक राष्ट्र-एक चुनाव आज देश की जरूरत>>सहस्त्रधारा में स्नान के दौरान डूबे व्यक्ति की तलाश में उतरी SDRF, 2 किलोमीटर दूर मिला शव>>उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, 80 सड़कें बंद; 28 अगस्त तक मौसम खराब रहने के आसार>>उत्तराखंड में आयुष सेतु पोर्टल की शुरुआत, अब ऑनलाइन मिलेंगी कई सुविधाएं>>मसूरी में बारिश के बीच माल रोड पर गिरा पेड़, होटल की छत और रेलिंग क्षतिग्रस्त>>एनईपी के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए विश्वविद्यालय तैयार करेंगे समयबद्ध रोडमैप>>बार-बार मांसपेशियों में खिंचाव? सिर्फ थकान नहीं, यह भी हो सकता है कारण>>दो आरोपियों को जिला बदर करने के आदेश, दो के नोटिस निरस्त>>12 दिन बाद धौलीगंगा नदी किनारे मिला लापता चालक हवलदार पंकज रुधौला का शव>>डीएम ने विकास कार्यों की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश>>सीएचसी कांडा में व्यवस्थाओं का जायजा, डीएम ने दिए सख्त सुधार के निर्देश>>देवभूमि की पवित्रता और मूल स्वरूप को बनाए रखना सरकार की प्राथमिकता- मुख्यमंत्री
राजनैतिक-गतिविधियाँ

हैदराबाद की घटना पर संसद में होगा जमकर हंगामा

आज संसद के शीतकालीन सत्र का 11वां दिन है। शीतकालीन सत्र अपने तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर रहा है।आज संसद में हैदराबाद की घटना पर हंगामा हो रहा है। संसद के दोनों सदनों में इस मुद्दे पर हंगामा हो गया है। बता दें, इस घटना के सामने आने के बाद पूरे देश में गुस्सा है, जिसकी आवाज आज संसद में भी गूंज रही है।

कांग्रेस ने राज्यसभा में उठाया मुद्दा

हैदराबाद की घटना पर चर्चा के दौरान राज्यसभा में कांग्रेस सांसद अमी याज्ञिक ने कहा कि मैं सभी प्रणालियों, न्यायपालिका, विधायिका, कार्यपालिका और अन्य प्रणालियों से अनुरोध करती हूं कि वह एक सामाजिक सुधार देखें।यह आपातकालीन आधार पर होना चाहिए।

गुलाम नबी आजाद ने उठाया मुद्दा

राज्यसभा में हैदराबाद की घटना पर बोलते हुए कांग्रेस के गुलाम नबी आजाद ने कहा कि कोई भी सरकार या नेता नहीं चाहेगा कि ऐसी घटना उनके राज्य में घटित हो। यह समस्या सिर्फ कानून बनाने से हल नहीं हो सकती है। ऐसे कृत्यों को मिटाने के लिए, ऐसे अपराधों के खिलाफ एक साथ खड़े होने की जरूरत है।

लोकसभा में चर्चा

लोकसभा में तेलंगाना महिला डॉक्ट और हत्या के मुद्दे पर बोलते हुए अध्यक्ष ओम बिड़ला ने कहा कि देश में जो घटनाएं घट रही हैं, उसपर संसद भी चिंतित है। मैंने इसपर चर्चा के लिए प्रश्नकाल के बाद का समय दिया है।’

आज राज्यसभा में उठाने जाने वाले मुद्दे

द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) ने लोकसभा में ‘आर्थिक मंदी और आईटी क्षेत्र में अभूतपूर्व नौकरी के नुकसान’ पर स्थगन प्रस्ताव नोटिस दिया है।

ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस, रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी, शिवसेना और कांग्रेस ने लोकसभा में ‘हैदराबाद में सामूहिक बलात्कार और लड़कियों की हत्या’ को लेकर स्थगन प्रस्ताव नोटिस दिया है।

पीएम नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ अधीर रंजन चौधरी (लोकसभा में कांग्रेस के नेता) द्वारा की गई अपमानजनक टिप्पणी को लेकर भाजपा सांसद उदय प्रताप सिंह ने लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव नोटिस दिया है।

कांग्रेस और इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग ने लोकसभा में ‘अरुणाचल प्रदेश के क्षेत्र में चीनी घुसपैठ’ को लेकर स्थगन प्रस्ताव नोटिस दिया है।

भारतीय जनता पार्टी के सांसद प्रभात झा ने राज्यसभा में ‘महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध-विशेष रूप से हैदराबाद में घटना’ को लेकर शून्यकाल नोटिस दिया है।

आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने ‘महिलाओं और हैदराबाद की घटना के खिलाफ बढ़ते अपराध ’पर नियम 267 के तहत राज्यसभा में सस्पेंशन ऑफ बिजनेस नोटिस दिया है।

तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के सांसद के रवींद्र कुमार ने ‘आंध्र प्रदेश में राजनीतिक नेताओं और दलितों के उत्पीड़न’ को लेकर राज्यसभा में शून्यकाल नोटिस दिया है।

बीजेपी सांसद संपतिया उइके ने राज्यसभा में ‘निजी अस्पतालों में चिकित्सा उपचार की उच्च लागत’ पर शून्यकाल नोटिस दिया है।

सीपीआई सांसद बिनॉय विस्वाम ने ‘आवश्यक वस्तुओं जैसे प्याज और दालों की कीमत में तेजी’ पर नियम 267 के तहत राज्यसभा में ‘सस्पेंशन ऑफ बिजनेस नोटिस’ दिया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!