Breaking News :
>>पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश>>पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम>>अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष>>आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश>>सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास>>मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा>>भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला>>स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान>>दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर>>‘जेलर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत, पहले दिन ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>तय समय में सड़कें गड्ढामुक्त न होने पर गढ़वाल आयुक्त सख्त>>देहरादून के दूरस्थ इलाकों में नेटवर्क का ‘डेड जोन’ होगा खत्म, 19 शैडो एरिया पर विशेष फोकस>>तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण>>हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी>>हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव>>मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी>>नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान>>पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज>>उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण
आर्थिक गतिविधियाँ

सोने की कीमतों में दिखाई दी भारी गिरावट,आइये जानते है भाव

क्रूड ऑयल की कीमतों में एक फीसद से अधिक की गिरावट के कारण रुपये में मजबूती आने से आज मंगलवार को सोने और चांदी के वायदा भाव में अच्छी-खासी गिरावट देखने को मिली है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर मंगलवार को 11 बजकर 33 मिनट पर पांच फरवरी 2020 के सोने के वायदा भाव में 0.34 फीसद या 138 रुपये की गिरावट देखने को मिल रही थी। इस गिरावट से पांच फरवरी 2020 की सोने की वायदा कीमत 40,334 रुपये प्रति दस ग्राम पर ट्रेंड कर रही थी।

उधर तीन अप्रैल 2020 की सोने की वायदा कीमत की बात करें, तो इसमें मंगलवार को 11 बजकर 37 मिनट पर 0.15 फीसद या 63 रुपये की गिरावट देखी जा रही थी। इस गिरावट से तीन अप्रैल 2020 का सोने का वायदा भाव 40,616 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा था।

सोने के साथ ही चांदी की वायदा कीमतों में भी मंगलवार को गिरावट देखने को मिल रही है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर पांच मार्च 2020 की चांदी की वायदा कीमत में 11 बजकर 38 मिनट पर 0.01 फीसद या 7 रुपये की गिरावट देखी जा रही थी। इस गिरावट से पांच मार्च 2020 का चांदी का वायदा भाव 47,539 रुपये प्रति किलोग्राम पर बना हुआ था।

अंतरराष्ट्रीय स्तर की बात करें, ब्लूमबर्ग के मुताबिक, सोना मंगलवार को 0.02 फीसद या 0.32 डॉलर की गिरावट के साथ 1,565.42 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था। वहीं, चांदी 0.09 फीसद या 0.02 डॉलर की तेजी के साथ 18.17 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रही थी।

क्रूड ऑयल की बात करें, तो इसमें बीते शुक्रवार से ही भारी तेजी देखने को मिल रही थी, लेकिन आज भाव में गिरावट देखी जा रही है। मंगलवार को 11 बजकर 53 मिनट पर एमसीएक्स एक्सचेंज पर क्रूड ऑयल का वायदा भाव 0.86 फीसद यानी 39 रुपये की गिरावट के साथ 4499 रुपये प्रति बैरल पर बना हुआ था।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!